संदेश

बालको ने 'स्वर' हिंदी उत्सव का किया सफल आयोजन.....

चित्र
बालको ने 'स्वर' हिंदी उत्सव का किया सफल आयोजन..... कोरबा संवाद न्यूज़- बालकोनगर, 17 अक्टूबर 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 'स्वर' हिंदी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य के समृद्धि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बालकोनगर और आसपास के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी ने स्थानीय छात्रों में हिंदी भाषा को बढ़ावा के लिए अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें तात्कालिक भाषण, कविता पाठन, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा शामिल थी। कार्यक्रम में 8वीं, से लेकर 12वीं के लगभग 120 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार ने बच्चों की कविता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सामंजस्यपूर्ण समाज की साहित्यिक न...

बालकोनगर के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त......

चित्र
  बालकोनगर के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त...... कोरबा संवाद न्यूज बालकोनगर,कोरबा/ जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए बालकोनगर क्षेत्र के मिनीमाता चौक के समीप अतिक्रमण को हटाया। मौके पर बालकोनगर थाना की पुलिस मौजूद थी। पिछले कुछ दिनों में मिनीमाता चौक के समीप और नेहरू नगर में नए अवैध निर्माण किये गये थे। अवैध निर्माण के जरिए जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाकर अवैध निर्माण को रोकने का कड़ा संदेश दिया है। अराजक तत्वों के बहकावे में आकर व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मिनीमाता चौक, सिविक सेंटर के समीप और नेहरू नगर के पास बालको के स्वामित्व/आधिपत्य की जमीन घेरने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर लोगों को हटाया भी गया है। आगामी समय में भी प्रशासन किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि आगे भी किसी तरह के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, अन्यथा कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।  ...

नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा........

चित्र
  नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा........     कोरबा संवाद न्यूज कोरब / छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और जनसेवा की मिसाल स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल (बनवारी भैय्या) को  मोती सागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को अंतिम यात्रा से पहले परिजनों, शुभचिंतकों, शहरवासीयो और अनेक राजनीतिक दलो से आये जनप्रतिनिधियो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर करीब 3:30 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में शहर भर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान “बनवारी भैय्या अमर रहें” के नारे गूंजते रहे और हर आंख नम थी। अंतिम दर्शन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.बी. अग्रवाल,  हितानंद अग्रवाल,नरेन्द्र देवांगन,राजेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र पांडेय,अशोक चावलानी,अशोक मोदी,नागरमल अग्रवाल,संजय शर्मा,अजय विश...

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन.....

चित्र
                                   💐 --- शोक संदेश---  💐 छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन.....       कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेतादुरपा रोड पुरानी बस्ती निवासी परम आदरणीय बनवारी लाल अग्रवाल का निधन दिनांक 15 अक्टूबर बुधवार रात 10.30 बजे हो गया है, वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार बालको हॉस्पिटल में चल रहा था बालकों के अस्पताल से डिस्चार्ज लेने के बाद  विगत दो दिनों से घर पर ही उपचार कर रहे थे वे अपने पीछे धर्म पत्नी श्रीमती पुष्पा देवी सहित पुत्रवधू और पोता से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राजनीतिक दलों और नगर जनों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है जिनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके निवास स्थान दुरपा रोड से मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम  कोरबा जाएगी।     

बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान.....

चित्र
बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान..... कोरबा संवाद न्यूज़- बालकोनगर, 13 अक्टूबर, 2025।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब जीत लिया। इस वर्ष बालको ने लगातार चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे समूह के भीतर बालको की फिटनेस, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की भावना पुनः प्रदर्शित हुई। 12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने कुल 15,93,142 किलोमीटर की दूरी तय की। वेदांता समूह की सभी व्यावसायिक इकाइयों में बालको इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रहा। दिल्ली में आयोजित भव्य समापन समारोह में बालको को ट्रॉफी प्रदान की गई। वेदांता समूह के ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का उद्देश्य है कर्मचारियों द्वारा तय किए गए प्रत्येक किलोमीटर के बदले जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना। इस वर्ष वेदांता समूह ने तय 5 मिलियन किलोमीटर के लक्ष्य को हासिल किया। लगभग दो महीनो...

सपना चौधरी व टीम को पुलिस की सुरक्षा में जान बचाकर जाना पड़ा।.......

चित्र
  सपना चौधरी व टीम को पुलिस की सुरक्षा में जान बचाकर जाना पड़ा।....... गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की दी गई धमकी .......       कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा /   मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार ऊर्जा नगरी कोरबा में आना हुआ और पहली बार में ही उन्होंने काफी कुछ कड़वा अनुभव किया। कड़वे अनुभव के साथ वह और उनकी पूरी टीम पुलिस की सुरक्षा के साए में जान बचाकर यहां से जा सके।                  सपना चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब रात में वह अपने कमरे में सो रही थी तब बाहर उपरोक्त चार लोगों के द्वारा कमरे में लात मार कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दी गई। सपना चौधरी के मुताबिक उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी किया गया और लोगों को उकसाया भी गया एवं भीड़ इकट्ठी की गई।उनकी और उनकी पूरी टीम की जान इस घटनाक्रम में जा सकती थी, अगर जश्न रिसोर्ट के मालिक कारणदीप ने उन्हें मदद नहीं की होती और समय पर वहां पुलिस की टीम नहीं पहुंचती। मारपीट औ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य पथ-संचलन में दिखा शौर्य,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम।.....

चित्र
  संगठन, शौर्य और अनुशासन का अप्रतिम8 प्रदर्शन — आरएसएस के पथ संचलन ने किया कोरबा को गौरवान्वित..... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य पथ-संचलन में दिखा शौर्य,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम।.....      कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम मंगलवार को कोरबा की सड़कों पर देखने को मिला, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ-संचलन पूरे जोश और गर्व के साथ निकला, सफेद शर्ट और खाकी पैंट में सजे अनुशासित स्वयंसेवकों के कदमताल से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजते वातावरण में राष्ट्रप्रेम की अनूठी झलक देखने को मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर चित्रा टाकीज से होते हुए रानी रोड, अग्रसेन भवन, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड होते हुए गायत्री स्कूल पुरानी बस्ती तक पथ संचलन हुआ। जगह-जगह स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा व ढोल-नगाड़ा से भव्य स्वागत हुआ। स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन जब शहर की सड़कों से गुजरा, तो मानो पूरा नगर राष्ट्रभावना से सराबोर हो उठा. चारों ओर देशभक्ति के...