पांच पेड़ पुरखों के नाम अभियान के तहत फलदार और छायादार वृक्षारोपण महाअभियान पत्रकारों के माध्यम से आयोजन किया गया....
पांच पेड़ पुरखों के नाम अभियान के तहत फलदार और छायादार वृक्षारोपण महाअभियान पत्रकारों के माध्यम से आयोजन किया गया.... कोरबा संवाद न्यूज- पीपुल्स मीडिया समूह के तत्वावधान में "पांच पेड़ पुरखों के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन बालको अल्युमिनियम कामगार संघ (ऐक्टू) के परिसर में हुआ, जहाँ अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक परंपराओं को संजोना है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों के नाम पर पांच पेड़ लगाता है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को सहेजा जा सकता है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों की स्मृतियों को भी जीवित रखने का एक सुंदर तरीका है। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने इस अभियान को एक अनूठी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। इस महाअभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए, जिनमें आम, पीपल, नीम और अशोक जैसे वृक्ष शामिल थे। इन पेड़ों को पर्या...