बांगो थाना में पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना की सूचना पर FIR दर्ज, कड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास एवं 07 अन्य गंभीर धाराओं मे अपराध दर्ज......
बांगो थाना में पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना की सूचना पर FIR दर्ज, कड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास एवं 07 अन्य गंभीर धाराओं मे अपराध दर्ज...... कोरबा संवाद न्यूज़ / कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ किए गए हुज्जतबाज़ी व हमले के मामले में FIR क्रमांक 94/2025 दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, उनकी हत्या की नीयत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। थाना बांगो में तैनात आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते,आरक्षक 298 अभिषेक पाण्डेय एवं आरक्षक 651 गजेन्द्र बिंझवार को ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा दिए गए चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे थे । जांच दल ने ग्राम बगबुड़ा पहुँचकर संदिग्ध भंजू यादव को बुलाया । पूछताछ के दौरान भंजू यादव ने अचानक आक्रमण करते हुए आरक्षक अनिल कुमार से मार प...