संदेश

Featured Post

MORTH पोर्टल पर प्रदूषण प्रमाण-पत्र दर्ज नहीं होने पर पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र निलंबित.......

चित्र
  MORTH पोर्टल पर प्रदूषण प्रमाण-पत्र दर्ज नहीं होने पर पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र निलंबित....... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / परिवहन विभाग ने नियमों के विपरीत प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के मामले में भिलाई-खुर्द, वार्ड क्रमांक 06 मेन रोड बरबसपुर स्थित पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने केन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र द्वारा वाहन क्रमांक CG04NE7735 के लिए 7 नवंबर 2025 को प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। हालांकि यह प्रमाण-पत्र परिवहन विभाग के अधिकृत MORTH पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हुआ। इसके चलते वाहन स्वामी के खिलाफ वायु प्रदूषण जांच अधिनियम के तहत 800 रुपये का चालान अधिरोपित हो गया।   मामले में परिवहन विभाग के कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 620/तक/जिपअ/26 दिनांक 9 अगस्त 2026 जारी कर केन्द्र संचालक को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में केन्द्र संचालक द्वारा कोई स्पष्टीकरण अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग ने इस...

बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार......

चित्र
  बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए दो मोबाइल हेल्थ वैन संचालित की गईं। मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ कैंपों में सामान्य चिकित्सा के साथ दंत चिकित्सा, त्वचा रोग, हड्डी रोग और स्त्री रोग जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 51 आंगनवाड़ी केंद्रों ...

पगडंडियों की रास्ते से गांव पहुंच मास्टरमाइंड टीम ने दिया सेवा, जहां जरूरत थी, वहां पहुंची मदद.....

चित्र
पगडंडियों की रास्ते से गांव पहुंच मास्टरमाइंड टीम ने दिया सेवा, जहां जरूरत थी, वहां पहुंची मदद..... कोरबा संवाद न्यूज़- सेवा की असली तस्वीर तब सामने आती है, जब मदद उन लोगों तक पहुंचे, जो सुविधाओं की मुख्यधारा से दूर हैं। कुछ ऐसी ही पहल मास्टरमाइंड टीम ने 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत नकिया के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर की। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर इन इलाकों में टीम के सदस्य जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे और उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं को समझा। टीम ने जरूरतमंद महिलाओं को नए वस्त्र वितरित किए, जबकि बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई। यह पहल केवल वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं रही। टीम ने ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी परिस्थितियों को जाना और यह संदेश देने का प्रयास किया कि दूरस्थ गांवों में रहने वाले परिवार भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मास्टरमाइंड टीम की पहल का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि सेवा को केवल मदद बांटने तक सीमित नहीं रखा गया। “सेवा ही कर्म है” की सोच के साथ टीम जरूरतमंदों...

कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा......

चित्र
  कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा...... छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर जनरेशन कम्पनी हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में लगाए गए देसी प्रजाति के पौधे...   कोरबासंवाद न्यूज कोरबा/ सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इसी क्रम में हसदेव ताप विद्युत गृह संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।    कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह द्वारा देसी प्रजाति के साल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण से ही इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।   इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता निभाते हुए उत्साहपूर्वक देसी प्रजाति के पौधे लगाए गए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, ...

परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान......

चित्र
  परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22,300 रुपये का चालान काटा गया। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।   परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि...

सड़क सुरक्षा क्विज में सेजेस बालको की छात्रा सावित्री ने हासिल किया तीसरा स्थान, कलेक्टर ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित.....

चित्र
सड़क सुरक्षा क्विज में सेजेस बालको की छात्रा सावित्री ने हासिल किया तीसरा स्थान, कलेक्टर ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बालको नगर की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कु. सावित्री खैरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम सेजेस बालको के प्राचार्य नीलकंठ राठौर ने छात्रा सावित्री खैरवार सहित मार्गदर्शक शिक्षिकाओं तनुप्रिया देवांगन और निहारिका शुक्ला को बधाई दी।

जहां नेटवर्क भी नहीं पहुंचता, वहां मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां, महिलाओं-बच्चों को कपड़े और शिक्षण सामग्री का वितरण.....

चित्र
जहां नेटवर्क भी नहीं पहुंचता, वहां मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां, महिलाओं-बच्चों को कपड़े और शिक्षण सामग्री का वितरण..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा। वनांचल क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करने की पहल के तहत मास्टरमाइंड टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। टीम के सदस्यों ने कोरबा से करीब 45 किलोमीटर दूर लेमरू क्षेत्र के अरेतरा गांव पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं को नई साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े तथा किताब-कॉपी, पेन और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। दूरस्थ वनांचल गांव में मास्टरमाइंड टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। लंबे समय बाद अपने बीच बाहरी लोगों को आत्मीयता के साथ देखकर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक टीम का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्कूल जाने की स्थिति और रोजमर्रा की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। वहीं महिलाओं और बुजुर्गों से भी उनके जीवन, रहन-सहन और गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मास्टरमाइंड टीम के स...