संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरबा मे हिंदू नव वर्ष का उत्साह,दिखा श्रद्धालुओं की भीड़,, हिंदुत्व की चली लहर,जय श्रीराम से गूंजा शहर......

चित्र
  कोरबा मे हिंदू नव वर्ष का उत्साह,दिखा  श्रद्धालुओं की भीड़,, हिंदुत्व की चली लहर,जय श्रीराम से गूंजा शहर ...... कोरबासंवाद न्यूज़ कोरबा  /हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार को शहर में अभूतपूर्व शोभायात्रा निकाली गई। दो अलग-अलग स्थान कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर व सीतामढ़ी चौक रामजानकी मंदिर से निकाली गई यात्रा में लगभग 10 किलोमीटर तक सड़क के दोनों किनारो में श्रद्धालु की भीड़ रही।ढलती शाम के बीच अंधेरे को चीरती हुई सजावट की चकाचौंध रोशनी में झांकियों को देखने के लिए मानो पूरा शहर सड़क में उतर आया।हर कोई भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा था। शहर के दोनों छोर में लगभग 10 किलोमीटर दूरी चल रही रैली में क्या महिला क्या पुरूष क्या युवा सभी रामधुन में थिरक रहे थे। हर कोई इस अद्भुत क्षण का साक्षी बनने के लिए आतुर रहा।श्रद्धालु इस पल को अपने जेहन में सदैव के लिए समेट लेना चाह रहे थे।शहर को आंखों को चौंधिया दे ऐसी विशेष रंगीन रोशनी से सजाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.हिंदू क्रांति सेना द्वारा आयोजित राम जानकी मंदिर से रविवार की शाम 4 बजे शोभायात्रा निकली ह...

बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित.....

चित्र
  बालको ने बड़ा खाना कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारियों को किया सम्मानित..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / बालकोनगर वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।   बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति सम्मान प्रकट करता है। इस अवसर पर सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सदैव तत्पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रोत्साहन से सुरक्षा और सतर्कता की संस्कृति को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिय...

हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा – 30 मार्च 2025, जिला कोरबा......

चित्र
  हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा – 30 मार्च 2025, जिला कोरबा...... कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / जिले में हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा का आयोजन 30 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस यात्रा के लिए एक निर्धारित रूट मैप तैयार किया गया है, जो संलग्न किया गया है। यात्रा के सफल आयोजन और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कोसाबाड़ी तिराहा से सीतामणी चौक तक दोपहर 1:00 बजे से मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील है कि यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।   

बालको नगर में बड़ी मात्रा में हो रहा अतिक्रमण, बालको सुरक्षा कर्मी अतिक्रमण रोकने विफल........

चित्र
  बालको नगर में बड़ी मात्रा में हो रहा अतिक्रमण, बालको सुरक्षा कर्मी अतिक्रमण रोकने विफल........   कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा /  जिले के बालको नगर में पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में अतिक्रमण जोरो शोरों से जारी है, पूरा मामला बालको नगर के सिविक सेंटर के पीछे डेली मार्केट का है जहां कुछ दिनों पहले तक अस्थाई रूप से बाजार लगते थे। अब नगर अतिक्रमण में ऐसा सैलाब आया जिसमें खाली पड़ी ज़मीन देखते ही देखते दूकानों और गुमटियों में बदल गई, हैरान करने वाली बात यह है कि इतना सब कुछ होता देखने के बाद भी न बालको प्रबंधन हरकत में नहीं आ रहा न ही कोई विभाग। अतिक्रमण का खेल तीव्र गति से जारी है जहां लगातार लोग दुकानें बनाने में लगे हुए है, जल्दबाजी ऐसी की जिन लोगों के पास साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा वह लोग बांस की बल्लियों के साथ जगह का चिन्हांकित कर ज़मीन को घेर रहे है।     तमाशा देखते रहे बालको के सुरक्षा कर्मी :- बालको में बड़े पैमाने में अतिक्रमण का खेल इस कदर जारी है कि चंद घंटों में खाली जमीन पर लोहे व टीन के दुकान बनाए जा रहे है, बावजूद इसके बालको के सुरक्षा कर्मी इस अवैध अति...

बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा......

चित्र
  बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा......   कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / बालकोनगर,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व टीबी दिवस पर बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के कर्मचारी (स्वयंसेवक) ‘निक्षय मित्रों’ को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ में सहयोग देने के उद्देश्य से बालको ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत कोरबा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2023 में निक्षय मित्र पहल शुरू की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी द्वारा उचित आहार सेवन और पोषण सुनिश्चित करने वाले इस अभियान के लिए बालको की सराहना की है।   निक्षय मित्र पहल में बालको के कर्मचारी, 6 महीने तक टीबी मरीजों की स्वैच्छिक मदद करते हुए उन्हें पोषण आहार बास्केट की सहायता प्रदान करते हैं। टीबी पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य सुधार में उचित पोषण की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे टीबी की...

नहर में डूबे छात्र की तलाश हुई शुरू, मौके पर पहुंची पुलिस......

चित्र
  नहर में डूबे छात्र की तलाश हुई शुरू, मौके पर पहुंची पुलिस...... कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा जिले के सी एस ई बी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया स्थित  नहाने पहुंचे एक 17 वर्षीय छात्र गुरुवार को नहर की गहराइयों में समा गया है, जिसके बाद से लापता छात्र की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शुक्रवार की सुबह अविनाश अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा हुआ था, नहाने के लिए पानी में छलांग लगाने के बाद नहर के तेज बहाव में वह बह गया, जिसके बाद से ही लापता अविनाश की तलाश जारी है। प रिजनों ने कई घंटों तक पुलिस और रेस्क्यू टीम के न पहुंचने पर नाराजगी भी जाहिर की है।    शुरू हुआ खोजबीन कार्य:- शाम 5 बजे के क़रीब आखिरकार नहर में बहे छात्र की तलाश की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, डीडीआर एफ एवं पुलिस की टिम घटना स्थल पर पहुंच खोजबीन का प्रयास कर रही है, नहर की गहराई और बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी बताई जा रही है। बहर हाल खोजबीन का कार्य जारी है।     

ग्राम पंचायत अड़सरा में चर्मरोग की शिकायत पर किया जा रहा उपचार व ग्रामीणों की जांच कर दवाईयों का किया जा रहा वितरण.....

चित्र
  ग्राम पंचायत अड़सरा में चर्मरोग की शिकायत पर किया जा रहा उपचार व ग्रामीणों की जांच कर दवाईयों का किया जा रहा वितरण.....   कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़सरा में ग्राम वासियों में चर्म-रोग होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मार्च 2025 को ग्रामीणों की जांच कर दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को बचाव हेतु विभाग द्वारा शिविर लगाकर इलाज व स्वास्थ्य शिक्षा दिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.एस.एन. केशरी ने स्केबीज बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की स्केबिज को आमतौर पर खुजली के नाम से जाना जाता है, यह एक त्वचा संबंधी रोग है जो सरकोप्टस स्कैबीई नामक छोटे कीड़ों (माइट्स) की वजह से होता है। ये माईट्स त्वचा के नीचे सुरंग बनाते है जिससे लाल दाने और खुजली होती है जब ये माईट्स त्वचा के नीचे अंडे देते हैं तो यह लगातार खुजली और रैश का कारण बनता है। यह एक तेजी से फैलने वाला संक्रामक त्वचा रोग है। किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है। स्केबिज के माईट्स आमतौर पर शरीर के सिलवटों और त्वचा ...
चित्र
  जिले में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न.....   कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव के नेतृत्व में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिला को 25670 का लक्ष्य मिला था जिसके कोरबा विकासखंड को 4000 करतला को 5000 कटपोरा 4000 पाली 6000 एवं पौडी उपरोड़ा को 6670 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके अंतर्गत 25623 पंजीकृत हुए और सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में कुल 23788 शिक्षार्थी सफल हुये। शिक्षार्थियों के सुविधानुसार कोरबा में 228, करतला में 196, कटघोरा 239, पाली में 239 एवं पोडी उपरोडा में 437 कुल 1339 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। आकलन परीक्षा अंतर्गत प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक, केन्द्राध्यक्ष एवं कार्यरत शिक्षक, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य क...

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली,व विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा......

चित्र
  कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली,व विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा...... गांवों में शिविर लगाकर 06 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे..... रिक्त पदों पर 15 मई तक भर्ती पूर्ण करने के दिए निर्देश..... निर्माणाधीन आंगनबाड़ी में बाह्य और आंतरिक विद्युत व्यवस्था के दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, सखी, बाल कल्याण समिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।   कलेक्टर वसंत ने निर्देश दिए कि जिले में 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए सीएससी के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय कर समय सारणी बनाई जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग...
चित्र
  किशोरी शक्ति को मंच मिला: पंचायत स्तर पर किशोरीवाड़ी की प्रेरणादायक स्थापना....   कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा जिले की चुईया,रंजना, डिंडोलभांठा, पंडरीपानी, छुरीखुर्द, धनरस, जेंजरा, जवाली और हुंकरा ग्राम पंचायतों में किशोरीवाड़ी की स्थापना एक प्रेरणादायक पहल के रूप में की गई है। पिरामल फाउंडेशन के पब्लिक सिस्टम प्रोजेक्ट (PSP) के अंतर्गत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।   ग्राम पंचायतों ने इस पहल का पूरे मनोयोग से समर्थन किया है। चुईया ग्राम पंचायत के सरपंच शिवराज सिंह राठिया और पंच सदस्य; रंजन ग्राम पंचायत की सरपंच ममता मरकाम और पंच सदस्य; जेंजरा ग्राम पंचायत के सरपंच बजरंग सिंह बिंझवार और पंच सदस्य; डिंडोलभांठा ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला कंवर और पंच सदस्य; हुंकरा ग्राम पंचायत की सरपंच गणेश्वरी कंवर और पंच सदस्य; धनरस ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मीकांत कंवर और पंच सदस्य; पंडरीपानी ग्राम पंचायत की सरपंच छतन बाई और पंच सदस्य; तथा जवाली ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश कंवर और पंच सदस्य ने किशोरीवाड़ी के गठन और...
चित्र
  कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से किया सौजन्य भेंट.....   को रबा संवाद न्यूज़ कोरबा / जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मनोज चौहान कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में लम्बें समय से ग्रामीण उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का वहन करते रहे हैं और उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश कमेटी ने पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

बालको ने सुरक्षा जागरूकता पहल के साथ मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह.....

चित्र
  बालको ने सुरक्षा जागरूकता पहल के साथ मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह.....   कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के साथ 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया। सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ के तहत बालको ने सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा रैली, सुरक्षा सत्र, सेफ्टी मैराथन और नुक्कड़ नाटक सहित सप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया।   कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदार की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने ड्राइवरों और ऑपरेटरों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही विभिन्न चिकित्सा जांच भी सुनिश्चित किया गया। श्रीमती दिशा शुक्ला, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, कोरबा ने कंपनी के एक विशेष संवादात्मक सत्र हिस्सा लिया। उन्होंने बालको लेडिज क्लब को अग्नि सुरक्षा, जोखिम जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों पर जीव...

राशन दुकान की गड़बड़ी की शिकायत पर की जा रही कार्यवाही ........

चित्र
  राशन दुकान की गड़बड़ी की शिकायत पर की जा रही कार्यवाही  ........ कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 19.03.2025 को प्रकाशित खबर“ अंगूठा लगवा कर दो माह से नहीं दिया जा रहा राशन, गामीण परेशान“ की जांच खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी पाली द्वारा दिनांक 19.03.2025 को ग्राम पंचायत बनबांधा के सरपंच सतकुंवर मरकाम, उपसरपंच अजय कुमार, पंच तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में की गई। सहायक खाद्य अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबांधा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004081 का संचालन सरस्वती महिला स्व सहायता समूह बनबांधा के द्वारा किया जा रहा है। जांच समय मौके पर उपस्थित 59 राशनकार्ड हितग्राहियों द्वारा अपने स्वैच्छिक कथन बताया कि उचित मूल्य दुकान संचालक संस्था द्वारा माह फरवरी 2025 व मार्च 2025 में अंगूठा लगवा लिया गया है परन्तु खाद्यान्न सामग्री नहीं दिया गया है । जांच समय उचित मूल्य दुकान बनबांधा आईडी क्रमांक 552004081 का भौतिक जांच में चावल 32.84 क्विंटल सत्यापन सहायक खाद्य अधिकारी पाली द्वारा किए जाने पर दुकान में कमी पाई ग...

कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण....

चित्र
  कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण.... आश्रम में बच्चों से गतिविधियों की ली जानकारी सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन.... कम उपस्थिति पर बच्चों की उपस्थिति बढाने के दिए निर्देश....     कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम सरभोंका में स्थित बालक प्री-मैट्रिक आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सुविधाओं, स्वच्छता, और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मीनू अनुसार सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा, कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर  वसंत ने यहाँ सिलेंडर के माध्यम से पकने वाले भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने आश्रम में दर्ज बच्चों में से 15 के अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में दर्ज बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित...