संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नगरीय निकाय निर्वाचन में खर्चे और पेड न्यूज की होगी सतत् निगरानी.....

चित्र
  नगरीय निकाय निर्वाचन में खर्चे और पेड न्यूज की होगी सतत् निगरानी.....      बिना प्रिंट लाईन के नहीं छपेंगे कोई पाम्पलेट, पोस्टर...... उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 127 ए के तहत सजा व जुर्माने भी होगा..... कोरबा संवाद न्यूज़, /  कोरबा नगरीय निकाय आम चुनावों में प्रत्याशी अपने प्रचार के लिये बिना प्रिंट लाईन के कोई सामग्री मुद्रित, प्रकाशित नहीं करा पायेंगे। प्रत्याशियों को राजनैतिक प्रचार के लिये मुद्रित कराये गये पोस्टर, पाम्पलेट आदि सामग्रियों में मुद्रक, प्रकाशक का नाम एवं पता प्रिंट करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अखबारों में छपने वाली खबरों की मॉनिटरिंग भी सतत की जायेगी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए गठित मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति के अध्यक्ष और जिला निर्वाचन अधिकांरी अजीत वसंत ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित की है। किसी अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नामांकन से परिणाम की घोषणा तक निर्वाचन के उद्देश्य से किए गए खर्च निर्वाचन व्यय के अंतर्गत आयेंगे। साथ ही सभी प्रकार के मी...

इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव प्रचार-प्रसार के पूर्व अनुमति जरूरी.......

चित्र
  इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव प्रचार-प्रसार के पूर्व अनुमति जरूरी.......   कोरबा संवाद न्यूज़,/  कोरबा टी वी चेनल, केबल टी वी चेनल, रेडियो (निजी एफएम रेडियो सहित), सिनेमा घर, समाचार पत्र, बल्क एसएमएस/वाईस मैसेज, सार्वजनिक स्थानों पर दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से प्रचार प्रसार आदि राजनैतिक विज्ञापन के लिए एम.सी.एम.सी. का प्रमाणन अनिवार्य होगा।     नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रचार प्रसार पर निगरानी एवं विज्ञापनों के प्रमाणन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत प्रिण्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से प्रसारित किए गए विज्ञापन एवं समाचारों पर नजर रखी जा रही है। प्रिण्ट मीडिया के विज्ञापनों में पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है। परन्तु ई-पेपर में प्रकाशन के लिये विज्ञापनों का प्रमाणन आवश्यक होगा। इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए पूर्व प्रमाणन की आवश्यकता होगी, इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में दो सीडी के साथ एमसीएमसी कमेटी के समक्ष 36 घंटे पहले नियत प्रारूप में आवेदन देना होग...

शनिवार 01 फरवरी को भी होगा नामांकन कार्य छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश.......

चित्र
  शनिवार 01 फरवरी को भी होगा नामांकन कार्य  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश.......    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  01 फरवरी 2025  को जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के आम  निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर की ओर से 01 फरवरी 2025 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।     
चित्र
  वार्ड क्रमांक 45 से पार्षद प्रत्याशी बद्री किरण ने पेश की मजबूत दावेदारी, कहा जनता का मिल रहा समर्थन...... कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा नगरी निकाय चुनाव 2025 के  मद्देनजर कांग्रेस एवं भाजपा ने वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है, वही वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में बद्री किरण पर भरोसा जताया है। बद्री किरण ने वार्ड में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। पार्षद प्रत्याशी बद्री किरण ने बताया कि वह वार्ड एवं नगर के विकास के लिए एक बार फिर कार्य करना चाहते है, जिसके लिए उन्हें जनसमर्थन की आवश्यकता है।किरण बताते है कि लगातार उनके द्वारा स्थानीय मुद्दों को उठाया गया है एवं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे है। जनता के बीच जाकर बतौर पार्षद बनने का एक बार फिर अवसर उन्हें मिला है जिसके लिए उन्होंने पार्टी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लगातार उन्हें वार्ड वासियों द्वारा सकारात्मक जन समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।   

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में मतभेद: पूर्व अध्यक्ष समेत 16 सदस्यों ने 6 महीने पहले दिया इस्तीफा.....

चित्र
  डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में मतभेद: पूर्व अध्यक्ष समेत 16 सदस्यों ने 6 महीने पहले दिया इस्तीफा.....    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन किया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त और संगठित करना था। हालांकि, संगठन के आंतरिक मतभेदों और असहमति के चलते 6 महीने पहले 16 प्रमुख सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा और सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत का नाम प्रमुख है। इनके अलावा प्रदीप मिश्रा, भोला केवट, गणेश सूर्यवंशी, आशा ठाकुर, संतोष सारथी, संगम दुबे, नागेंद्र पाल, नरेंद्र राठौर, मुकेश चौहान, दिब्येन्दु मृधा, द्वारका प्रसाद चंद्रमा, विजय सहीस, और बीएन नेताम ने भी संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया था। इस्तीफे के प्रमुख कारण: इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना है कि संगठन के मूल उद्देश्यों से भटकाव, पारदर्शिता की कमी और नेतृत्व की कार्यशैली के प्रति असंतोष उनके इस कदम के पीछे प्रमुख कारण थे। संगठन की दि...

प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे - कलेक्टर......

चित्र
       प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे - कलेक्टर...... निर्वाचन के दौरान गलती की गुजाइंश न रहे- कलेक्टर..... कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर  वसंत ने सभी को  जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम पहले भी निर्वाचन कार्य कर चुके हैं, ऐसा मानकर प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान करें और अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण के बिन्दुओं को नोट भी करें। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प...

लखनी साहू को बनाया गया महापौर प्रत्याशी.....

चित्र
आम आदमी पार्टी से लखनी साहू को बनाया गया महापौर प्रत्याशी....          कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें नगर निगम कोरबा के लिए महापौर प्रत्याशी के रूप में लखनी साहू का नाम घोषित किया गया है। लखनी साहू सीएसईबी के पूर्व अधिकारी है। और इंटक राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सुशोभित रही है ।क्षेत्र में इनका नाम जाना पहचाना है । यह साहू समाज में भी गहरी पैठ रखती हैं । लखनी के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वेदांता के 'प्रोजेक्ट पंछी' से लड़कियां बनेगी आत्मनिर्भर....

चित्र
  वेदांता के 'प्रोजेक्ट पंछी' से लड़कियां बनेगी आत्मनिर्भर....   कोरबा संवाद न्यूज़,/ बालकोनगर, 24 जनवरी, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता के 'प्रोजेक्ट पंछी' की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पीछे रह गई लड़कियों के जीवन में बदलाव लाना है। यह परियोजना वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की समाज को वापस देने की सोच को साकार करते हुए, लड़कियों को प्रगति के नए अवसर प्रदान कर रहा है। इस परियोजना से लड़कियां आर्थिक एवं सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी शिक्षा पूरी करने तथा स्थायी आजीविका हासिल करने में सफल होंगी। ‘पंछी परियोजना’ के अंतर्गत बालको द्वारा चयनित छत्तीसगढ़ की बेटियों को उचित शिक्षा दिलाने तथा उच्च औद्योगिक उपक्रम में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ के आवासीय परिसर में रहकर 76 लड़कियां 4 साल के स्नातक में अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं। इस कदम से उन बेटियों को नया कर दिखाने का हौसला मिलेगा जिनकी प्रगति की उड़ान पूरी तरह से थम चुकी थी। ‘पंछी परि...

धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई.....

चित्र
  धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई.....   धान खरीदी केंद्र उतरदा एवं कुल्हरिया के समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों  के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया ...

चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.....

चित्र
  चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.....    जिला अंत्यावसायी अंतर्गत 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए होंगे अपात्र..... कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / जिलाअन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में स्व रोजगार स्थापित करने के उद्देस्य से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर समय पर ऋण की किश्त जमा नही करने वाले जिले के लगभग 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे बकायादारों को निर्वाचन लड़ने से पूर्व अन्त्यावसायी विभाग में बकाया ऋण राशि जमा करते हुए ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी एसडीएम,जनपद सीईओ और नगरीय निकायां के मुख्य नगर पालिका अधिकारियां को पत्र प्रेषित कर नामांकन दाखिल के दौरान ऐसे बकायादारों का नाम मिलान करते हुए बकाया राशि जमा करने व ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही नामांकन दाखिल लेने के निर्देश दिए हैं।      जिला अंत्यावसायी ...

सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण......

चित्र
  सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण......    मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश...... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने सभी तैयारियों को समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, पीडब्ल्यूडी ईई जी आर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।    कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 26 जनवरी को ...