मिर्जा आसिफ बेग ने अखलाख खान के विरुद्ध कई संगीन आरोप लगाए दस्तावेज किया पेश.....
मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा अखलाक खान द्वारा लगाये गये अरोपो का जवाब पत्रकार वार्ता करके दिया. लगाए गए आरोपों को झूठा बताया पेश किया साक्ष्य..... मिर्जा आसिफ बेग ने अखलाख खान के विरुद्ध कई संगीन आरोप लगाए दस्तावेज किया पेश.... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा/ 24 अगस्त को जामा मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी अखलाक खान के द्वारा प्रेस वार्ता कर मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशू) के विरुद्ध कई आरोप लगाए। हाजी अखलाक खान के द्वारा मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष के विरुद्ध हिसाब को लेकर आरोप लगाया जबकि मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा पिछले कार्यकालों में कमेटी के द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा समाज के नागरिको के मध्य रखते हुए सारा हिसाब-किताब चस्पा किया जा चुका है । मिर्जा आसिफ बेग ने बताया, हाजी अखलाक खान के द्वारा हिसाब-किताब चस्पा होने के बाद भी ऐसे आरोप लगाना समाज के बीच में भ्रम पैदा करना एवं बदनाम करने की साजिश है एवं समाज को बाटने का प्रयास किया जा रहा है। हाजी अखलाक खान के द्वारा कहा गया कि 11 अगस्त दिन शुक्रवार को हुई मरकज़ी ...