संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव……..

चित्र
  बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव……..     कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा /   वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने तथा कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई का स्टॉल आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। बालको के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा कुमार द्वारा 15 महिलाओं को सम्मानित...

करूमौहा के जंगल में युवक का लटकता हुआ शव मिलने से ग्रामीणों मे दहसत....

चित्र
  करूमौहा के जंगल में युवक का लटकता हुआ शव मिलने से ग्रामीणों मे दहसत....     कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत जिले के ग्राम करूमौहा के जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेशी (22 वर्ष), पिता झुगुढ़ राम, निवासी करूमौहा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परदेशी बीती रात घर से निकल गया था। सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक पेड़ पर युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही जंगल पहुंच गए, जहां उनका  रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्...

प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में बिलासपुर में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन.....

चित्र
  प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में बिलासपुर में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / होली के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर में प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के पत्रकार, समाज सेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य होली जैसे पावन पर्व के माध्यम से समाज में आपसी भाई चारा, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से रंग-गुलाल के साथ हुई, जहाँ सभी उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला पर्व है, जो लोगों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है।    समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। इससे लोगों के बीच संवाद बढ़ता है औ...

स्थानीय चैनल के कैमरा मैन की संदिग्ध हालात में शव मिलने से प्रेस जगत में मातम.....

चित्र
  स्थानीय चैनल के कैमरा मैन की  संदिग्ध हालात में शव मिलने से प्रेस जगत में मातम..... कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत रिपोर्टर इमानुअल तांडी का शव शहर के सीएसईबी कॉलोनी, आरामशीन क्षेत्र स्थित उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे और परिवार के सदस्य को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।बताया जा रहा है कि इमानुअल तांडी एक स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्य करते थे और पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत क...

स्थानीय वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न......

चित्र
  स्थानीय वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न......   कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा /  जिले के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा,विकासखंड - पोड़ीउपरोड़ा के संकुल केंद्र सिमगा एवं गडरा अंतर्गत आगामी आयोजित किये जाने वाले कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11 वीं स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यार्थियों की सतत शैक्षिक उन्नति तथा विभिन्न आवश्यक विभागीय एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी दिनांक 25 मार्च 2026 से प्रारम्भ हो रहें कक्षा 9वीं एवं 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षा तथा दिनांक 17 मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 5वीं की एवं 18मार्च से प्रारम्भ हो रहे कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा को नियमानुसार सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य सिंह ने समस्त प्रधान पाठकों को प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से चौथी तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के कक्षा छठवीं ए...

कोरबा मे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला हुआ दर्ज......

चित्र
  कोरबा मे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला हुआ दर्ज......     कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब दर्ज किया गया जब कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने लिखित शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से फुंकाया, जिसमें वह नशे में पाया गया। कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। उसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिस कर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अप...

होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च......

चित्र
  होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च...... जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में व्यापक पुलिस मार्च... हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, आमजन से सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील.....    कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।    जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में ...

कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न.....

चित्र
कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न..... उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा। आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” के अंतर्गत भव्य संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। यह कार्यशाला संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं, घर-घर जनसंपर्क सुदृढ़ करें और केंद्र व राज्य सरका...