संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम......

चित्र
  बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी निभाई। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा के नेतृत्व में 800 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। अभियान की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अस्पताल से की गई। अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया।   बालको अस्पताल द्वारा 12 से अधिक प्रमुख स्थानों पर अस्थायी शिविर एवं चलित मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण किया गया। इनमें बालको अस्पताल सहित भदरापारा, कैलाश नगर, परसाभाठा, चेकपोस्ट, सतनाम नगर, दैहानपारा, बालको बस स्टैंड, बेलगिरी बस्ती, सेक्टर-3 दुर्गापूजा पंडाल तथा सेक्टर-4 गैस एजेंसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल वैन के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को...

माँ सर्वमंगला मंदिर घाट मेंआज 29 जून को होगी हसदेव आरती, जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश........

चित्र
  माँ सर्वमंगला मंदिर घाट मेंआज 29 जून को होगी हसदेव आरती, जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश........ नमामि हसदेव सेवा समिति ने नागरिकों से परिवार सहित शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण अभियान को मजबूत बनाने की अपील की.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित की जाने वाली हसदेव आरती का आयोजन इस माह 29 जून 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में आयोजित होगा। समिति के अनुसार हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा जिले के अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में बढ़ते प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होते हैं। ...

बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं......

चित्र
  बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं...... कोरबा संवाद न्यूज बालको नगर,/ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के बीच सबसे बड़ी चुनौती यह है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं समाज के उन लोगों तक भी पहुंचें, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। वहां भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) और प्रो जेक्ट आरोग्य महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं। इनके माध्यम से वित्तवर्ष 2026 में लगभग 1.2 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है। पाढ़ीमार गांव की 60 वर्षीय फूलमणि एक्का कई वर्षों से गठिया के कारण जोड़ों के दर्द से परेशान थीं। दर्द इतना बढ़ गया था कि उनके लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना भी कठिन हो गया था। दूरी, शारीरिक परेशानी और आर्थिक चुनौतियां उनके इलाज में बड़ी बाधा थीं। फूलमणि बताती हैं, “मेरे लिए इलाज के लिए बाहर जाना संभव नहीं था। जब बालको की मोबाइल हेल्थ वैन हमारे गांव आने लगी, तब मुझे घर के पास ही डॉक्टरों की सलाह और उपचा...

नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान.....

चित्र
  नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान.....     कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / कोरबा की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता "तरंग 2026" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 जून तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कोरबा डीएवी स्कूल की छात्रा नेहल साहू ने अपनी मनमोहक कथक प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। नेहल ने अपनी आकर्षक अभिव्यक्ति, उत्कृष्ट ताल-लय और सधे हुए नृत्य कौशल के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की। उनकी प्रस्तुति को प्रतियोगिता में विशेष सराहना मिली। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ...

कोरबा जिला की बेटी खुशबू श्रीवास को देवी अहिल्याबाई अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया।.....

चित्र
  कोरबा जिला की बेटी खुशबू श्रीवास को देवी अहिल्याबाई अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया।.....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / रचना रजनी साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था व मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति  इंदौर द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह पुस्तक समीक्षा, विवेचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान साहित्यिक सृजन के क्षेत्र मे हमेशा प्रयासरत व साहित्यिक प्रगति की ओर अग्रसित कलमीडुग्गु दर्री कोरबा जिला निवासी डीगेश्वर प्रसाद व विमला श्रीवास की सुपुत्री खुशबू श्रीवास को देवी अहिल्याबाई अलंकरण सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान का श्रेय खुशबू श्रीवास अपने माता-पिता को देती है। इस समारोह मे मंत्री तुलसी राम सिलावट, राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन, भगवान परमार, डा.विकास दवे, राष्ट्रीय कवि रमेश चंद्र चांगेशिया, व साहित्य और संस्कृति क्षेत्र मे जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।  

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही.....

चित्र
  सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्यवाही..... जिलेभर में 26 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई.... 05 चार पहिया एवं 21 दो पहिया वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए... सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के लिए अभियान जारी......    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं यातायात इकाइयों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई।   सघन जांच के दौरान कुल 26 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। इनमें 05 चार पहिया वाहन चालक एवं 21 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालकों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्...

एनटीपीसी कोरबा ने उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा ने उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2026......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / एनटीपीसी कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए 28 मई से 5 जून तक सप्ताहभर विभिन्न पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सभी आयु वर्गों, विभिन्न लिंग समूहों तथा हितधारकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को एनटीपीसी टाउनशिप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। यह अभियान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) की “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के अंतर्गत संचालित किया गया। इस ...

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा किया गया वृक्षारोपण, नमो उद्यान कोहड़िया में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प,महापौर,सभापति एवं कोहड़िया पार्षद रहे शामिल.......

चित्र
  छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा किया गया वृक्षारोपण, नमो उद्यान कोहड़िया में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प,महापौर,सभापति एवं कोहड़िया पार्षद रहे शामिल....... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  कोहड़िया स्थित नमो उद्यान में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कोरबा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं कोहड़िया वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन मौजूद रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।   इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित ...

एचटीपीएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल गार्डन में लगाए गए विविध प्रजाति के पौधे,पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अभियंता ने लगाया साल वृक्ष का पौधा.........

चित्र
  एचटीपीएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल गार्डन में लगाए गए विविध प्रजाति के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अभियंता ने लगाया साल वृक्ष का पौधा.........    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि आज पेड़-पौधे हैं तो कल हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।   शुक्रवार को आवासीय परिसर स्थित सेंट्रल गार्डन में मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने साल वृक्ष का पौधा रोपित किया। उद्यान परिसर में साल, नीम, फलदार पौधे एवं स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, एके. शाह, आरके. पांडे, पीके. जोशी, केएनबी. राव, एसके नायर एवं एससी. पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल और संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह ने सदस्याओं के साथ पौधे रोपित किए।    कार्यक्रम का संचालन ...

पूर्णिमा पर भव्य हसदेव आरती संपन्न, हसदेव संरक्षण के संकल्प के साथ जुटे श्रद्धालु......

चित्र
  पूर्णिमा पर भव्य हसदेव आरती संपन्न, हसदेव संरक्षण के संकल्प के साथ जुटे श्रद्धालु...... मुख्य एवं विशिष्ट यजमानों ने नमामि हसदेव सेवा समिति के कार्यों की सराहना कर किया प्रोत्साहित......    Korba samwad news,korba/ ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा रविवार सायंकाल मां सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया गया। हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण जागरूकता को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता कर हसदेव नदी के संरक्षण का संकल्प लिया।   कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां हसदेव और मां सर्वमंगला के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात दीपों की अलौकिक आभा और भक्ति संगीत के बीच सामूहिक हसदेव आरती की गई। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम छत्तीसगढ़ के प्रांत उ...

जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता ......

चित्र
  जिला परिवहन कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने आयुक्त को लिखा पत्र,आरटीओ ने जताई चिंता ......    Korba samwad news,korba  / जिला परिवहन कार्यालय कोरबा के आसपास बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अतुल असैय्या ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कार्यालय परिसर के सामने स्थित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अनुरोध किया गया है।    जानकारी के अनुसार,जिला परिवहन कार्यालय के सामने ग्राम रामपुर स्थित खसरा नंबर 203/1 की भूमि का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग कोरबा को संभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए आबंटित किया गया है। उक्त भूमि पर वर्तमान में कई ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें अवैध अतिक्रमण बताया गया है। आरटीओ ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इन ठेला-गुमटियों में कुछ लोगों द्वारा ऑनलाइन आवेदन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन एवं अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय आने वा...