संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाली का महाअभियान- 1 अगस्त को बालको में वन महोत्सव, पौधरोपण से जागरूकता रैली तक होंगे आयोजन.....

चित्र
हरियाली का महाअभियान- 1 अगस्त को बालको में वन महोत्सव, पौधरोपण से जागरूकता रैली तक होंगे आयोजन..... कोरबा संवाद न्यूज -वन परिक्षेत्र बालको, वनमंडल कोरबा द्वारा 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण, रक्तदान, पौधा वितरण और जागरूकता बाइक रैली जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे MGM हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण से होगा। इसके बाद 10:30 बजे से रक्तदान शिविर एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। वन महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने का संदेश शहरवासियों तक पहुंचाया जाएगा। बाल्को वन परिक्षेत्र रेंजर जयंत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर एक पौधा लगाने का संकल्प लें और प्रकृति संरक्षण के इस अभियान...

वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़......

चित्र
  वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / मुंबई भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (बीएसई: 544780 और एनएसई: वीएएमएल) ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के बोर्ड ने ₹8 प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है। कंपनी की आय बढ़कर अब तक के सबसे अधिक ₹21,105 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी बिक्री की मात्रा और बेहतर कीमत मिलने के कारण हुई। कंपनी का एबिटडा बढ़कर रिकॉर्ड ₹10,499 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 24 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 134 प्रतिशत अधिक है। लागत पर बेहतर नियंत्रण के कारण कंपनी का एबिटडा मार्जिन भी बढ़कर अब तक के सबसे अधिक 50 प्रतिशत पर पहुंच गया। कंपनी का मुनाफा ₹6,597 करोड़ रहा, जो ...

बारिश में सहारा, पढ़ाई को प्रोत्साहन, मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां.....

चित्र
बारिश का सहारा, पढाई को प्रोत्साहन, मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां..... कोरबा संवाद न्यूज- सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बालको मास्टरमाइंड टीम ने कोरबा जिले की माखुरपानी ग्राम पंचायत के आश्रित गांवों में जरूरतमंद किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए छातों का वितरण किया गया, वहीं स्कूली बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे सहयोग से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलती है।  वहीं छाता प्राप्त करने वाली महिलाओं और बुजुर्गों ने मास्टरमाइंड टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में यह छाता उनके लिए किसी चलते-फिरते घर से कम नहीं है। खेती-किसानी के दौरान अचानक बारिश होने पर यह काफी उपयोगी सा...

नंद घर अभियान को मिलेगा विस्तार, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने किया एमओयू....

चित्र
  नंद घर अभियान को मिलेगा विस्तार, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने किया एमओयू....   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की है। इस पहल के तहत बिहार में नंद घर मॉडल का विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में अग्रवाल ने बिहार से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका रिश्ता केवल जन्मभूमि से नहीं, बल्कि उन मूल्यों और संस्कारों से भी है, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व और जीवन दृष्टि को आकार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए योगदान देना उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि जीवन के शुरुआती छह वर्षों में मिलने वाली शिक्षा और संस्कार बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। इसी सोच के साथ नंद घरों के माध्यम ...

झाबू राखड डेम से अविरल राखड पानी का बहाव.....

चित्र
  झाबू राखड डेम से अविरल राखड पानी का बहाव..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / ऊर्जाधानी सीएसईबी पश्चिम दर्री का राखड डेम हसदेव नदी किनारे झाबू ग्राम के अधिग्रहित जमीन पर निर्मित है। यहां के निवासियों के कथनानुसार राखड डैम का राखड युक्त पानी निरंतर बहता रहता है। इस पानी से यहां के कृषि  जमीन को भी प्रभावित करता है । डैम से बहिर्गमीत इस पानी की राखड़ को कम करने के लिए संयंत्र लगाया गया है। इस संयंत्र का सदुपयोग ना करते हुए निरंतर राखड पानी बहाया जा रहा है जो सीधे हसदेव नदी में प्रवाहित हो रहा है, जिससे नदी में राखड़ का भारी मात्रा में जमा हो रहा है और इसके आसपास गांव वालों को राखड़ युक्त पानी से गुजर बसर नहाना धोना पड़ता है जो कई तरह के चर्मरोग जैसे बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। यह डेम सीएसईबी कर्मचारी मनोज मारकंडे की देखरेख में निहित है। यहां बिना निगरानी के पर्यावरण संरक्षण को दरकिनार कर निरंतर राखड पानी का बहाव किया जा रहा है । इस पर पर्यावरण विभाग का भी सज्ञान में नहीं रखता है,और न हीं इन पर कोई उनका नियंत्रण है । मिली जानकारी अनुसार कभी भी जांच के लिए आते हैं तो डैम के लगे...

बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण....

चित्र
  बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा/बालकोनगर , वर्षों पहले जिस संयंत्र की मशीनों की आवाज़ उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी, जिन कार्यस्थलों पर उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और जिसकी प्रगति में अपना योगदान दिया, उसी बालको संयंत्र में लौटना सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि यादों की एक भावनात्मक यात्रा बन गया। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया। इस अवसर पर वर्षों तक बालको की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने कार्यस्थल का दौरा किया और पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए भावुक हो उठे। भ्रमण के दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट तथा अन्य प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। कभी जिन इकाइयों में उन्होंने स्वयं काम किया था, आज वहां आधुनिक तकनीकों, उन्नत सुरक्षा मानकों, डिजिटलीकरण और बढ़ती उत्पादन क्षमता को देखकर उन्होंने बालको की विकास यात्रा की सर...

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु.....

चित्र
  बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु.....      कोरबा संवाद न्यूज कोरबा /बालकोनगर , भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन बालकोनगर उत्कल भारती समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालको के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (धातु) निकेत श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। निकेत श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ स्वयं रथ खींचकर इस पावन परंपरा में सहभागिता निभाई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रथयात्रा के आगे चल रहे कर्मा नृत्य दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।    रथयात्रा ...

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.......

चित्र
  माय भारत युवा कार्यक्रम के साथ युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान..... “माय भारत युवा कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति व जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप “माय भारत कार्यक्रम” के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट कोरबा के सभाकक्ष में “माय भारत जिला सलाहकार समिति” एवं “जिला समन्वय समिति” की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण किरण, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, सभी अनुविभागों के एसडीएम, जिला युवा अधिकारी ईशा गौतम सहित,”माय भारत युवा कार्यक्रम“ जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यगण , जिला स्तरीय अधिकारीगण,शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य,सहायक प्राध्यापकगण, एनएसएस, एनसीसी के प्रभारी अधिकारी, माय भारत यूथ वालेंटियर्स ...

"माय भारत युवा कार्यक्रम" के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए.......

चित्र
 " माय भारत युवा कार्यक्रम" के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / माय भारत,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित "माय भारत कार्यक्रम" के कोरबा जिले में सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने  सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड - पोड़ीउपरोड़ा को "जिला नोडल अधिकारी" नियुक्त किया हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में "माय भारत कार्यक्रम" के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह द्वारा जिले में "माय भारत कार्यक्रम" अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियों के समन्वय, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी अपलोड करने, विभिन्न शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित करने, प्रतिवेदन प्रेषित करने तथा राज्य शासन, माय भारत युवा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का पालन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी सम्बंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से समन्वय स्थापित कर "माय भ...

बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन......

चित्र
  बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन:  लखन लाल देवांगन......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं पाढ़ीमार, बालकोनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको मुख्य कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित थे। वहीं पाढ़ीमार के सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालकोनगर कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष जय राठौर, पार्षद हितानंद अग्रवाल एवं रजत प्रसाद खूटे सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और नागरिक मौजूद थे। लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्य के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद किया।   बालको सीएसआर ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत आधारभूत संरचना सोनपुरी पंचायत में एक सामुदायिक भवन...

बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन......

चित्र
  बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई। अभ्यास के दौरान बचाव, राहत एवं सहयोगी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया। काल्पनिक रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद किया गया, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान ...

छत्तीसगढ़ ने खोया अनमोल रत्न पद्म विभूषण से सम्मानित देश कीसुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई .......

चित्र
  छत्तीसगढ़ ने खोया अनमोल रत्न   पद्म विभूषण से सम्मानित देश कीसुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई .......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / रायपुर पद्म विभूषण से सम्मानित देश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं और कलाकारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा तीजन बाई का जन्म दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुआ था। बचपन में वे अपने नाना बृजलाल परधी से महाभारत की कथाएं सुनती थीं। इन्हीं कथाओं ने उनके मन में पंडवानी के प्रति गहरा लगाव पैदा किया। उन्होंने कम उम्र में ही पूरी महाभारत के कई प्रसंग कंठस्थ कर लिए थे। 13 वर्ष की उम्र में पहली बार मंच पर प्रस्तुति, महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक मंच पर पंडवानी का गायन किया। उस दौर में पंडवानी की खड़े होकर (कपालिक शैली) प्रस्तुति पुरुषों तक सीमित मानी ज...

वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार......

चित्र
  वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार...... 'युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको'.....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा /  बालकोनगर,तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ग्रामीण युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा संचालित वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कोरबा, सरगुजा और कवर्धा में संचालित इन प्रशिक्षण केंद्रों से अब तक 13,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में अग्रसर हुए हैं। वेदांता स्किल स्कूलों में युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कौ...