कोरबा के श्रीराम दरबार मंदिर व बालको में सांई मंगलम के बाद आज 01 सितम्बर को जमनीपाली दर्री क्षेत्र की बहनें राखी बांधेंगी सिद्धी वाटिका में .........
कोरबा के श्रीराम दरबार मंदिर व बालको में सांई मंगलम के बाद आज 01 सितम्बर को जमनीपाली दर्री क्षेत्र की बहनें राखी बांधेंगी सिद्धी वाटिका में ......... कोरबा संवाद न्यूज़,/कोरबा जिस रक्षासूत्र से राजा बलि की रक्षा हुई थी, वही रक्षासूत्र हमारे भाई की रक्षा करेगा। इस भावना के साथ हजारों बहनों ने विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का यह सिलसिला सुबह 11 बजे आरम्भ हुआ। जिसमें दस हजार से अधिक बहनों ने जयसिंह अग्रवाल के कलाई पर राखी बांधीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की बहनों ने भी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को राखी बांधी। प्रतिवर्ष के परंपरा अनुसार कोरबा के डीडीएम स्कूल रोड स्थित नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में यह आयोजन भाई बहन के स्नेह को परिभाषित करने में सफल रहा। इसके माध्यम से यह भावना भी मजबूत हुई कि रिश्तों की जड़ें इसी तरह सिंचित होती हैं। क्षेत्र की बहने रक्षाबंधन पर विधायक जयसिंह अग्रवाल को कई वर्षों से राखी बांधते आ रही हैं। पूर्व में हुए अनुभव के आधार पर अबकी बार रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान सभी की ...