संदेश

रायपुर न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है:- राजेश सोनी ......

चित्र
  भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है:- राजेश सोनी ...... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा/ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों को केवल धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ के किसानों के खेत का रकबा काटकर उनका धान खरीदा गया। वर्ष 2020 से किसानों को अपने रकबे के हिसाब से धान बेचने की सुविधा नहीं मिली थी। इसका मुख्य कारण गिरदावरी के दौरान राजस्व व कृषि विभाग के मैदानी अमले ने खेत के रकबे से मेढ़ का रकबा घटा दिया था। मेढ़ का सीमांकन कर उतना रकबा घाटे के बाद फसल वाले हिस्से का सीमांकन और सत्यापन के बाद एक एक खेत का रकबा निर्धारण किया था। इससे जिले के शत प्रतिशत किसानों के खेत के रकबे में कटौती हो गई थी। इसके चलते अपने हिस्से का धान समर्थन मूल्य पर किसान नहीं बेच पाए थे। चूंकि कोरबा के विधायक जयसिंह अग्रवाल राजस्व विभाग से हैं, इसलिए किसानों के साथ किए गए अन्याय में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है,जो कोरबा की जनता व किसान उनके इस अन्याय को हमेशा याद रखेंगे। 1 एकड़ में 15 क्विंटल धान खरीदने वाली भूपेश सरकार अब प्रति एकड...

प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा : कांग्रेस शासन में राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के चलते अब पुलिस पर हमले बढ़े, प्रदेश में जंगलराज चल रहा ।

चित्र
  प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अब पुलिस पर हमले का एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा : भाजपा...... प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा : कांग्रेस शासन में राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के चलते अब पुलिस पर हमले बढ़े, प्रदेश में जंगलराज चल रहा । कोरबा संवाद न्यूज़ / रायपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लगातार उड़ रही धज्जियों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा कि अपराधी तरह-तरह के अपराधों को तो अंजाम देकर चहुँओर असुरक्षा का माहौल बनाए ही बैठे हैं, लेकिन अब तो जिन्हें कानून का रखवाला कहा जाता है, उन पर हमले एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा है। यह दुरूह स्थिति प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन पर मुहर लगाने के लिए पर्याप्त है। भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले के ग्राम खड़गवाँ में ग्रामीणों के एक गुट द्वारा धारदार हथियारों व लाठी-डण्डों से चार पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इस तरह के हमले प्रदेश सरकार के माथे प...

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की रायपुर महानगर इकाई एवं रायपुर ग्रामीण जिला इकाई गठित.....

चित्र
  ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की रायपुर महानगर इकाई एवं  रायपुर ग्रामीण जिला इकाई गठित..... कीर्ति पटेल बनी रायपुर महानगर जिला संयोजिका, शीतल मार्को , दामिनी सारथी , तेजस्वनी तलमाले, वर्षा राहुजा, रागिनी गोगिया बनी रायपुर महानगर जिला सह संयोजिका सुशीला ठाकुर बनी रायपुर ग्रामीण जिला इकाई की जिला संयोजिका, पूजा साईरानी बनी रायपुर जिला पर्यवेक्षक,         कोरबा संवाद न्यूज़,रायपुर/ छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से "फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की रायपुर महानगर इकाई तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव दीपक भास्कर ने स्टेट कोर कमेटी की अनुशंसा पर राजधानी रायपुर की वरि...