NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन.......
NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन....... राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों का कार्यशाला....... सेवानिवृत्त माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) द्वारा NDPS एक्ट कार्यशाला का किया गया आयोजन...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / दिनांक 21.04.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए NDPS Investigation विवेचना की गुणवत्ता के सुधार विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का ऑन लाईनआयोजन पुलिस महानिरीक्षक मीटिंग हाल में किया गया। कार्यशाला में आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सारंगढ़,पंकज पटेल अति. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) निमितेश सिंह न.पु.अ. सिविल लाईन बिलासपुर,विवेेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासुपर रेंज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें NDPS Investigation विवेचना के दौर...