संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद, भवानी मंदिर का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ घोषित.........

चित्र
  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद, भवानी मंदिर का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ घोषित.........   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे, जहाँ उन्होंने भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होकर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा कि जगद्गुरु के आगमन से ऊर्जाधानी की धरती पावन और धन्य हो गई है। भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा:- मुख्यमंत्री साय ने जगद्गुरू के अपील पर भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर परिसर में माता भवानी एवं कौशल्या धाम मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-पाठ करते हुए  माता की प्रतिमा पर नारियल, पुष्प, चंदन एवं फल अर्पित कर आरती की। मुख्यमंत्री साय ने नव-निर्मित क...

बालको मेडिकल सेंटर का कैंसर कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी.....

चित्र
बालको मेडिकल सेंटर का कैंसर कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी..... कोरबा संवाद न्यूज- रायपुर, 20 सितम्बर 2025।* वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने तीसरे ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञ और 1,200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ऑन्कोलॉजिस्ट, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और शोधकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर उपचार को सुलभ, मरीजों के परिणामों में सुधार और शोध को आगे बढ़ाना था। कैंसर कॉन्क्लेव के इस वर्ष का थीम ’ड्राइविंग कॉमन-सेंस ऑन्कोलॉजी–मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी एंड लंग कैंसर पर आधारित था। इसका उद्देश्य बेहतर इलाज परिणामों के लिए बहु-विशेषज्ञ सहयोग के महत्व को बढ़ावा देना है। ई-कैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में 20 से अधिक विशेषज्ञ पैनल चर्चाएँ ...

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक....

चित्र
  स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक.... स्वास्थ्य विभाग एवं अखिल भारतीय तेरारापंथ युवक परिषद के समन्वय से  जैन मंदिर बुधवारी कोरबा में वृहद रक्तदान शिविर (रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 )का आयोजन......    कोरबासंवाद न्यूज,/ कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आयुष विभाग  के समन्वय से  जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (आयुष्मान आरोग्य मंदिरों), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला विकित्सालय में 17 सितंबर से 02  अक्टूबर 2025 तक महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाए सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने दैनिक स्वास्थ्य शिविर लगाये जाएंगे । जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की विशिष्ट स्वास्थ देखभाल, आवश्यकताओं को पूरा करना, स्वास्थ्य, पोषण, तंदरूस्ती और प्रधानमंत्री के  2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिक...
चित्र
  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान से होगा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ..... जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में होंगे जनकल्याणकारी आयोजन.....     कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) को सेवा कार्यों के साथ मनाने की परंपरा के तहत इस वर्ष भी जिले में सेवा पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की कमान खुद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के हाथों में होगी। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में न सिर्फ स्वच्छता अभियान चलेगा बल्कि रक्तदान, वृक्षारोपण और कई अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियाँ भी पूरे जिले में रंग जमाएँगी। अभियान की शुरुआत जिले के कटहल गार्डन, एम.पी. नगर, कोरबा से प्रातः 7:30 बजे स्वच्छता अभियान के माध्यम से की जाएगी। इस अवसर पर जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा डॉ. राजीव सिंह ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उप...

ग्रामीण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो गई आसान,हिन्दी हो या अंग्रेजी,सभी विषयों की पढ़ाई में आई तेजी.......

चित्र
  ग्रामीण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो गई आसान, हिन्दी हो या अंग्रेजी,सभी विषयों की पढ़ाई में आई तेजी....... युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से दूरस्थ ग्राम लैंगी के हाई स्कूल को मिला अंग्रेजी और हिन्दी का व्याख्याता......    कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / चौदह साल पहले इस गाँव में हाई स्कूल खुला तो यह सिर्फ एक गाँव के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं था। आसपास के अनेक गाँव के विद्यार्थियों के भविष्य को बदलने के साथ ही उन्हें नई दिशा में ले जाने वाला वह जरिया भी था,जिसमे उनके माता पिता की उम्मीद टिकी थी। आज भी इस विद्यालय में दूरदराज गाँव के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और इन विद्यार्थियों के माता-पिता का ख्वाब होता है कि स्कूल में उनके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें,आगे बढ़े और बेहतर भविष्य बनाएं,लेकिन दुर्भाग्य से इस विद्यालय में हिन्दी और अंग्रेजी जैसी महत्वपूर्ण विषयों के व्यख्याताओं की कमी थी। हिन्दी और अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने का खामियाजा यहाँ पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को ही उठाना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षको के अन्य वि...

बालको मेडिकल सेंटर ने कार्ट-टी सेल थेरेपी से कैंसर उपचार को दी नई दिशा.....

चित्र
बालको मेडिकल सेंटर ने कार्ट-टी सेल थेरेपी से कैंसर उपचार को दी नई दिशा..... कोरबा संवाद न्यूज़- रायपुर, 13 सितम्बर 2025। मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने वार्षिक ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ के तीसरे संस्करण से पहले कार्ट-टी सेल और थेरेप्यूटिक अफेरेसिस पर एक विशिष्ट एवं उन्नत कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक हेमेटोलॉजिस्ट्स, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला से इस क्षेत्र में प्रिसिजन मेडिसिन और सेल-बेस्ड थेरेपी के नए मानक स्थापित हुए। कार्यशाला का नेतृत्व डॉ. नीलेश जैन (सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर) और डॉ. दिब्येंदु डे (सीनियर कंसल्टेंट, हेमेटोलॉजी, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी, बीएमसी) ने किया। यह कार्यक्रम डॉ. राजेश देशपांडे, सीनियर मैनेजर, मेडिकल अफेयर्स एवं क्लिनिकल एप्लीकेशन, फ्रेसीनियस काबी मेडटेक (एशिया पैसिफिक एवं इंटरनेशनल रीजन) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रत...

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा। जिला जेल से फरार हुए चौथे आरोपी को कोरबा पुलिस ने हाटी के जंगल से पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदशेखर राठिया के रूप में हुई है। इससे पहले फरार चार में से तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इस कार्रवाई में निरक्षक अभिंवकांत सिंह, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहू और हरीश मरावी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

पुरानी बस्ती कोरबा के श्रीवास परिवार के घर में खिला ब्रह्म कमल.......

चित्र
  पुरानी बस्ती कोरबा के  श्रीवास परिवार के घर में  खिला ब्रह्म कमल....... कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / वार्ड क्रमांक 5 पुरानी बस्ती कोरबा में श्रीवास परिवार के घर में खिला ब्रह्म कमल जिसे देखने बस्ती वासियों का लगा ताँता, यह ब्रह्म कमल देखनी हो गया है,क्योंकि इस तरह का वाक्य पुरानी बस्ती कोरबा में पहली बार हुआ है बस्ती वासी ब्रह्म कमल को देखकर फूले नहीं समा रहे ब्रह्म कमल को देखकर हर किसी के चेहरे पर खिला मुस्कान,       यह ब्रह्म कमल पुरानी बस्ती कोरबा निवासी बलराम श्रीवास के घर में खिला है बलराम श्रीवास का कहना है कि यह ब्रम्हा कमल 20 वर्ष में खिला ला है, उन्होंने यह भी बताया की आज शाम: 6 बजे खिलना शुरू हुआ तो अजीब सी सुगंध आने लगा तो पता करने लगे की यह कहां से आ रही है, खोजने पर पता लगा की यह सुगंध घर के पीछे बाड़ी मे रखे एक गमले से आ रही है जिसमे ब्रम्हा कमल का पौधा लगा है, और उसमे तीन ब्रम्हा कमल के कली है जो कि धीरे-धीरे खिल रहे है जिसकी खुशबू फैल रही है, जिसे उठा कर वे घर के बरामदे मे ले आये जिसको देखने के लिए बस्ती वासीयों का भींड इकट्ठा हो गया, यह ब्...

13 सितम्बर 2025 को जिला न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा........

चित्र
  13 सितम्बर 2025 को जिला न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा........ कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वधान एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होगी। लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक मंच है जिसका उद्देश्य विवादों को आपसी समझौते से निपटाना है, बिना लंबी प्रक्रिया के।     लोक अदालत मे राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, धन वसूली के मामले,मोटर दुर्घटना दावा,ट्रैफिक चालान का निराकरण होगा,साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ है प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निराकरण किया जायेगा जिसमें बैंक वसूली, विद्युत बकाया,जल एवं संपत्ति कर बकाया,टेलीफोन बिल इत्यादि।जिला न्यायालय के अतिरिक्त राजस्व न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। दिनांक 13.09.2025 को नेशनल लोक अदालत की खण्डपी...

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय......

चित्र
  आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...... मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रूपये किया गया...... कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित........    कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा /  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के बेहतर विकास के लिए प्राधिकरण की बजट राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रूपये करने की घोषणा की।       बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विजय शर्मा, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी व...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया,कोरबा में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभांवित.....

चित्र
  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया,कोरबा में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभांवित.....    कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया। रेशम विभाग के स्टॉल में कोरबा निवासी शत्रुघन केंवट को कोसा उत्पादन हेतु 3 लाख 27 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनांतर्गत तुमान करतला की सविता पटवा (मां सर्वमंगला स्व सहायता समूह) को 1 लाख 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कोरबा जिले के बिरहोर वर्ग ...

आदिवासी विकास प्राधिकरण की मीटिंग से पूर्व आदिवासी परिवार की दो लोगों की गोली मारकर हत्या......

चित्र
  आदिवासी विकास प्राधिकरण की मीटिंग से पूर्व आदिवासी परिवार की दो लोगों की गोली मारकर हत्या...... पारिवारिक विवाद के चलते हरदी बाजार क्षेत्र मे चली गोली चाचा ससुर व साली की हुई मौत.......       कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कोरबा आगमन से ठीक पहले जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मौहाडीह में  (CAF) के जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सर्विस रायफल से दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार आरोपी शेषराम बिंझवार की पोस्टिंग मढ़वारानी स्थित तेरहवीं बटालियन में पदस्त उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वह सुबह अपने ससुराल ग्राम मौहाडीह पहुंचा और वहां उसने सबसे पहले अपने चाचा ससुर की बेटी 17 वर्षीय मदालसा पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किया। गोली लगने से मदालसा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार जन घरों के अंदर छिप गए। इसी दौरान आरोपी का सामना उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार 35 वर्षीय से हो गया। आरोपी जवान ने उन पर भी...

बालको के अयप्पा मंदिर में ओणम उत्सव धूमधाम से संपन्न.....

चित्र
बालको के अयप्पा मंदिर में ओणम उत्सव धूमधाम से संपन्न..... कोरबा संवाद न्यूज़- बालकोनगर, 8 सितम्बर 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में ओणम उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालको अयप्पा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा में भाग लिया। उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाज़ों के साथ पूजा-अर्चना कर बालको के उत्तरोत्तर प्रगति एवं कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण छा गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पारंपरिक फूलों की रंगोलियों (पुक्कलम) ने ओणम की विशेष छटा बिखेरी। पूजा उपरांत भक्ति संगीत और स्तुति से वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो गया। कार्यक्रम में बालको के कर्मचारी एवं टाउनशिप के समस्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह से ओणम पर्व का आनंद लिया। कई परिवारों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर इस पर्व की सां...

कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश......

चित्र
  कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश.... .. बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित....... बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी..... कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने  निर्देशित किया है। उन्होंने बांध  एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रहे बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध मांचाडोली एवं हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जा रहा है। वर्तमान में बांगो बांध के 04 गेट से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीच...

नई मैडम...नया सर.. युक्ति युक्तकरण से स्कूलों में पढ़ाई हुई बेहतर.....

चित्र
नई मैडम...नया सर.. युक्ति युक्तकरण से स्कूलों में पढ़ाई हुई बेहतर..... पहली से लेकर बारहवीं तक के रिक्त पदों में शिक्षको की पदस्थापना से बदला माहौल.... दूरस्थ गाँव में शिक्षकों को भी मिलने लगा है सम्मान के साथ पहचान..... कोरबा संवाद न्यूज़- वक़्त का पहिया बहुत तेजी से आगे बढ़ गया है...गाँव का वह तालाब, तालाब के किनारे का पेड़, पेड़ पर घोंसला, गांव के गौटियां के घर के पास का कुआं, कीचड़ वाले रास्ते, खपरैल वाले घर और उन घरों से ही दूर-दूर तक नजर आती खेत...खेत के मेढ़ से बस्ता टांगकर दूर तक स्कूल का सफर सहित आसपास के नजारे अब भले ही बदलाव के दौर में  बदल गये हैं.... इन्हीं बदलाव में गाँव का वह स्कूल भी अब पहले जैसा नहीं रहा...भले ही कई स्कूल जहाँ संचालित थे, वहीं है लेकिन उन स्कूलों की दीवारें बदल गई है। छते बदल गई है,  विद्यार्थी, शिक्षक भी बदल गए हैं..किताबें बदल गई है, ड्रेस बदल गया है...लेकिन कक्षा के भीतर मास्टरजी की सीख, बच्चों के शोर, शाला लगने और शाला से घर जाने सुनाई देने वाली घंटी की आवाजें, प्रार्थना, कतार...सबकुछ वैसा का वैसा ही तो है..। नई पहचान के...
चित्र
  बालको  प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दिया।...... कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों को उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्त मकानों से बलपूर्वक निकालने के अभियान का विरोध करने 28 अगस्त को भाजपा बालको नगर मंडल के द्वारा पत्र दिया गया तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौर, संपत यादव, सुमित तिवारी, लुकेश्वर चौहान, पार्षदगण एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी गण बालको प्रबंधन से मिले। जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई।      जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 4 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं  बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टू...