राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता "कौशल महोत्सव" में होनहार कथक नृत्यांगना इशिता रही प्रथम.....
राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता "कौशल महोत्सव" में होनहार कथक नृत्यांगना इशिता रही प्रथम..... कोरबा संवाद न्यूज़ ,कोरबा / विगत दिनों 12 जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक रायपुर में राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता "कौशल महोत्सव "का आयोजन किया गया था जिसमें इशिता कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है, 5 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अनेकों राज्यों से प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे जिसमें जिले की होनहार बाल नृत्यांगना इशिता कश्यप ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी और शिव तांडव से अपने नृत्य की शुरूआत करते हुए रायगढ़ घराने के अनेकों बोल बंदिशों का प्रदर्शन करते हुए अंत में लगातार 120 चक्कर के अद्भुत प्रदर्शन से वहां मौजूद निर्णायको एवं दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया, वहां मौजूद सभी लोगों ने इस नन्हीं बालिका के कला की जोरदार सराहना की, इशिता ने 10 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ...