शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनबिररा में ओपन परीक्षा में नकल भी ओपन चल रहा, नकल रोकने प्रशासन और शिक्षा विभाग गंभीर नहीं......
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनबिररा में ओपन परीक्षा में नकल भी ओपन चल रहा, नकल रोकने प्रशासन और शिक्षा विभाग गंभीर नहीं...... प्रैक्टिकल फाइल के नाम से हर छात्राओं से 300 से 500 रुपए लिया गया.. कोरबा संवाद न्यूज़ -कोरबा जिले में 10वीं एवं 12वीं की ओपन परीक्षा चल रहा है, जिसमें जमकर नकल कराया जा रहा है, ऐसे ही एक मामला करतला ब्लॉक ग्राम पंचायत नोनबिररा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला, ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराई जा रही है, एवं प्रैक्टिकल फाइल के नाम से भी हर छात्राओं से 300 से 500 रुपए भी लिया गया, ओपन का परीक्षा दिलाने आए छात्र ने नाम ना बताने के शर्त पर कहा कि हेतराम नामक व्यक्ति द्वारा हम सभी से 8 से 10 हजार रुपए लिया गया, नकल करवाने को लेकर, वहीं छात्र ने बताया कि जिसकी जैसी सेटिंग उसे वैसे ही सुविधा दिया जाता है, मौजूद टीचर द्वारा चिट, किताब से लेकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल पेपर सॉल्व करने के लिए किया जा रहा है. नकल कराने के लिए स्कूल के टीचर्स और अन्य कर्मचारी पैसे की उगाही कर रहे हैं, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले...