छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन.....
💐--- शोक संदेश--- 💐
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन.....
कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेतादुरपा रोड पुरानी बस्ती निवासी परम आदरणीय बनवारी लाल अग्रवाल का निधन दिनांक 15 अक्टूबर बुधवार रात 10.30 बजे हो गया है, वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार बालको हॉस्पिटल में चल रहा था बालकों के अस्पताल से डिस्चार्ज लेने के बाद विगत दो दिनों से घर पर ही उपचार कर रहे थे वे अपने पीछे धर्म पत्नी श्रीमती पुष्पा देवी सहित पुत्रवधू और पोता से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए निधन की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राजनीतिक दलों और नगर जनों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है
जिनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके निवास स्थान दुरपा रोड से मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम कोरबा जाएगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें