संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 करोड़ रुपये पर पंहुचा......

चित्र
  तीसरी तिमाही में वेदांता का मुनाफा  60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 करोड़ रुपये पर पंहुचा...... कोरबा संवाद न्यूज,नई दिल्ली  / वेदांता लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही और वित्तीय वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के लिए अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी का कर पश्चात मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 रुपये करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने अब तक का रिकॉर्ड एबिट्डा 15,171 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एबिट्डा मार्जिन 629 बेसिस पॉइंट्स के विस्तार के साथ 41 प्रतिशत तक पहुंच गया। वेदांता ने अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक राजस्व 45,899 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वेदांता का नेट डेब्ट टू एबिट्डा रेशो 1.40x से बेहतर होकर 1.23x पर पहुंच गया, साथ ही रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 27 फीसदी पर रहा, इसमें सालाना 296 बीपीएस  की बढ़ोतरी हुई। वेदांता के डिमर्जर से जुड़े एनसीएलटी आदेश के बाद, क्रिसिल और इक्रा दोनों ने...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण.......

चित्र
  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण....... शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन......   कोरबा संवाद न्यूज,/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़xra शासन  टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत का भी सस्वर गायन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई    मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अन...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों का हुआ निरीक्षण........

चित्र
  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों का हुआ निरीक्षण........           कोरबा संवाद न्यूज / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों एवं विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन कार्यालय परिसर कोरबा मे लगातार जागरूकता एवं निरीक्षण संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में 18 जनवरी 2026 को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निरीक्षण केंद्रीय मोटरयान नियम 1994 के नियम 71 (ख) एवं (ग) के अंतर्गत किया गया। अभियान के दौरान कुल 16 बिंदुओं पर स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें फिटनेस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन दरवाजे, स्पीड गवर्नर, ड्राइवर की योग्यता, बस पर आवश्यक संकेतक एवं सुरक्षा मानकों की जांच शामिल रही। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था।         निरीक्षण के दौरान कुल 70 स्कूल बसों की जांच की...

दीपका पुलिस द्वारा नगीनझोरखी हत्याकांड की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाने में मिली सफलता.....

चित्र
  दीपका पुलिस द्वारा नगीनझोरखी हत्याकांड की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाने में मिली सफलता.....   कोरबा संवाद न्यूज / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामकुमार साहु पिता राम विलास साहु उम्र 60 साल सा. वार्ड क. 01 नागिन झोरखी थाना दीपका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक  16/01/2026 के शाम 6:00 से 7:00 बजे के मध्य मेरी लड़की नम्रता उम्र 23 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति घर में अकेले देख कर घर अंदर घुसकर धारदार हथियार से उसके चेहरे गला गर्दन में प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 103(1),331(8) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।      प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय लखन पटले जिला कोरबा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना की मदद लेकर संदेही राहूल जोगी पिता परसन जोगी उम्र 25 साल निवासी बांधाखार थाना पाली हा-मु- सिरकी खुर्द थाना दीपका जिला कोरबा छ.ग.को बाघा बॉर्डर हरदीबाज़ार रोड दीपक...

सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य आयोजन........

चित्र
  सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य आयोजन........ 220 मातृशक्तियों की सहभागिता, नन्हे भैया-बहनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया पारिवारिक संस्कारों का संदेश....... कोरबा संवाद न्यूज / सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी, कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार देवांगन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सोनी (कोरबा विभाग समन्वयक) एवं संजय कुमार देवांगन (प्रधानाचार्य, पूर्व माध्यमिक) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रीति से किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने मातृशक्ति की भूमिका को बाल संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में माता का योगदान सबसे निर्णायक होता है। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे भैया-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने आकर्षक नृत्य, गीत एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से पारिवारिक वातावरण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सं...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरबा में निःशुल्क शिविरों का आयोजन........

चित्र
  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरबा में निःशुल्क शिविरों का आयोजन........     कोरबा संवाद न्यूज / कार्यालय जिला परिवहन कोरबा द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए विभिन्न निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 को सीएसईबी चौक में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 51 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को न्यू बस स्टैंड टी.पी. नगर कोरबा परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. सुमित गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हरिचरण जांगड़े एवं महेंद्र कुमार, नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। विशेष रूप से ऑटो चालक एवं बस चालकों का परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 180 वाहन चालक लाभान्वित हुए। नेत्र परीक्षण के माध्यम से चालकों की दृष्टि क्षमता की जांच कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।     क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि 18 ज...

दिव्यांग बच्चों को डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया एजुकेशनल किट का वितरण.......

चित्र
  दिव्यांग बच्चों को डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ने कलेक्टर कुणाल  दुदावत  ने किया एजुकेशनल किट का वितरण.......      कोरबा संवाद न्यूज / कलेक्ट्रेट कोरबा में समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 05 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा के तहत समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त एजुकेशनल किट (स्मार्टफोन, स्मार्ट केन, स्मार्ट वॉच, स्टडी एलईडी लैम्प, मोबाइल स्कैनर स्टैंड, सिग्नेचर गाइड, टॉकिंग कैलकुलेटर आदि) का वितरण किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा बच्चों के शिक्षण में सहयोग, डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने और दिव्यांग विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक बल्लभ दास वैष्णव, बीआरपी (समावेशी शिक्षक) जावेद अख्तर,ज्वाला सिंह सोलंकी एवं श्रीमती अरुणा शर्मा उपस्थित रहे। एक कदम और एनजीओ से आशुतोष ने समन्वय में सहयोग प्रदान किया।    

बालको प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक हस्तक्षेप,छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं : जयसिंह अग्रवाल......

चित्र
  बालको प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक हस्तक्षेप,छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं : जयसिंह अग्रवाल......    कोरबा  संवाद न्यूज / बालको नगर क्षेत्र के वर्षों से आजीविका अर्जित कर रहे छोटे दुकानदारों एवं ठेले-गुमटी संचालकों जिनमें पान ठेला, साइकिल रिपेयर दुकान, मोची दुकान, नाई दुकान, रजाई गद्दा निर्माण, चाट, फल-सब्जी विक्रेता सहित अन्य छोटे व्यवसायी शामिल हैं - द्वारा बालको प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बालको प्रबंधन   द्वारा इन दुकानदारों को उनके वर्षों पुराने व्यवसाय स्थल खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे   सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर सीधा संकट उत्पन्न हो गया है।    ज्ञापन में यह भी गंभीर आरोप लगाए गए कि बालको प्रबंधन द्वारा लगातार अवैधानिक एवं जनविरोधी कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य, बिना आवश्यक स्वीकृति के प्लांट विस्तार, पिछले 40-45 वर्...