संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल का 13वाँ वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न......

चित्र
  बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल का 13वाँ वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर, 29 नवंबर 2025 बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने अपना 13वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  राजेश कुमार उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने आधुनिक तकनीकी युग में सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।     इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रदर्शन भारत की विविधता का सुंदर प्रतिबिंब थे। छेरछेरा, हरेली, पोंगल, बिहू और बैसाखी जैसे विभिन्न फसल त्योहारों पर आधारित आकर्षक नृत्य और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पुराणों से प्रेरित नाटक ‘भक्त प्रह्लाद’ दर्शकों की विशेष पसंद रही    वार्षि...

पिरामल फाउंडेशन ने कोरबा मे किया ब्लु निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंम.....

चित्र
  पिरामल फाउंडेशन ने कोरबा मे किया ब्लु निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंम..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / दिनांक 29/11/2025  ब्लू निब पिरामल फाउंडेशन की ओर से सीनियर प्रोग्राम डायरेक्टर संजय जी ने कोरबा जिले में ब्लू निब प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर संजय जी ने समाधान आधारित पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रोजेक्ट की दृष्टि, कार्यप्रक्रिया और मीडिया सहभागिता योजना साझा की। उन्होंने कहानी निर्माण की पिरामिड संरचना,चुनौती, नायक और समाधान, का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समस्याएँ उजागर करना नहीं, बल्कि समाधान की ओर मार्गदर्शन करना भी है। मीडिया प्रतिनिधियों ने संयुक्त फील्ड विज़िट और सकारात्मक, समाधान केंद्रित कहानियों के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई। संजय जी ने कहा कि “कोरबा में ब्लू निब प्रोजेक्ट का शुभारंभ होना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने जिला टीम और पिरामल फाउंडेशन के समन्वित प्रयासों की सराहना की। ब्लू निब प्रोजेक्ट कोरबा में समाधान आधारित पत्रकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप म...

बांधाखार में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी व टीपर वाहन को किया गया जब्त.....

चित्र
  रेत के अवैध परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर किया गया जब्त..... बांधाखार में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी व टीपर वाहन को किया गया जब्त....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु गम्भीरता से कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर  अजीत वसंत  के मार्गदर्शन में एसडीएम पाली रोहित सिंह के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार पाली   सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक पोड़ी व हल्का पटवारी के द्वारा ग्राम पोड़ी में अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पाली को सुपुर्द किया गया है।   इसी प्रकार अनुविभाग पाली के हरदीबाजार  तहसील अंतर्गत ग्राम बांधाखार में बिना अनुमति अवैध रूप से शासकीय भूमि पर मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी एवं टीपर वाहन को राजस्व  टीम द्वारा जब्त कर हरदीबाजार थाना में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम पाली ने  कहा कि अनुविभाग में  शासकीय भूमि पर किसी भी तरह की अवैध कब्जा ए...

तुंहर टोकन से मिला सुगम अनुभव, पहले दिन श्री कैवर्त ने उत्साहपूर्वक विक्रय किया 40 क्विंटल धान’ विष्णु सरकार की प्राथमिकताः.....

चित्र
  धान तिहार 2025-26 सुचारू रूप से जारी, किसान हितैषी नीतियों से उपार्जन केंद्रों में उमड़ रहा उत्साह’...... तुंहर टोकन से मिला सुगम अनुभव, पहले दिन श्री कैवर्त ने उत्साहपूर्वक विक्रय किया 40 क्विंटल धान’ विष्णु सरकार की प्राथमिकताः..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेशभर में धान खरीदी का उत्सव पूर्ण पारदर्शिता, सुव्यवस्था और उत्साह के साथ जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने तथा खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के व्यापक सुदृढ़ीकरण ने किसानों में अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया है। राज्य सरकार द्वारा किसान हितैषी भावना के साथ किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।   इसी सकारात्मक परिवेश के बीच जिले के ग्राम छुरी कला के किसान विश्वनाथ कैवर्त ने भी इस वर्ष अपनी मेहनत की फसल को छुरी सहकारी समिति में विक्रय के लिए प्रस्तुत किया। करीब 02 एकड़ भूमि में खेती करने वाले  कैवर्त पू...

जागो ग्राहक जागो, अपन हक ल पहचानो : जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित......

चित्र
  जागो ग्राहक जागो, अपन हक ल पहचानो : जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज करतला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ढोढातराई में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्यगण सुश्री ममता दास व श्री पंकज कुमार देवड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही। उपभोक्ता जागरूकता शिविर में महिलाओं, छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मितानिन समूह एवं आम उपभोक्ताओं को उनके उपभोक्ता अधिकारों और कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्यगण ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण वस्तु और सेवा प्राप्त करने, उचित मूल्य चुकाने, जानकारी प्राप्त करने, शिकायत दर्...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के कार्ययोजना निर्माण की प्रारंभिक तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित......

चित्र
  प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के कार्ययोजना निर्माण की प्रारंभिक तैयारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित...... कलेक्टर ने विभागों को समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य कृषक हितैषी योजनाओं से जिले के किसानों को अधिक लाभान्वित करने तथा फसल उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में पीएम धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत सम्मिलित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए अपने विभाग से संबंधित मांग और प्रस्ताव आगामी दो से तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तुत की जाने वाली मांगें सामुदायिक आधारित हों और जिले की कृषि परिस्थिति के अनुरूप हों। कलेक्टर ने कृषि विभाग, मत्स्य, उद्यानिकी और उद्योग विभाग द्वारा की गई अब तक की तैयारी का अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।     उन्होंने सरसों ...

कोरबा केवट समाज गोढ़ी के इकाई सचिव पंच राम केवट को मातृ शोक.......

चित्र
  कोरबा केवट समाज गोढ़ी के इकाई सचिव पंच राम केवट को मातृ शोक.......                            💐 शोक समाचार 💐 कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा  / ग्राम गोढ़ी केवट समाज के इकाई सचिव पंच राम केवट (डोंगहा) के माता श्रीमती राधा बाई केवट की गृह ग्राम गोढ़ी में दिनांक 22,11,2025 शनिवार को निधन हो गया है जिनकी उम्र 80 वर्ष थी वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, वह अपने पीछे नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गये जिनका दाह-संस्कार ग्राम गोढ़ी के मुक्तिधाम मे आज दिनांक 23/11/2025 दिन रविवार को सुबह 9.00 बजे किया जाएगा।

जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया.......

चित्र
  जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया.......    कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि कोरबा शहर युवा कांग्रेस द्वारा इसी माह पांच अलग - अलग स्थानों पर सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । इसके बावजूद अब तक निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है । जिससे स्थानीय लोंगो में भारी आक्रोश है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि कोरबा क्षेत्र के खराब सड़कों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए यह आंदोलन युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है । आज भदरापारा चौक बालको पर प्रदर्शन किया जा रहा है इससे पहले गौ माता चौक, बलगीखार, रिस्दी चौक एवं दादरखुर्द में उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । अगर जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए सार्थक कदम नहीं उठा...

धान खरीदी में समर्थन मूल्य ने दिया सहारा-किसानों के लिए खुला समृद्धि का मार्ग: किसान विनय सिंह.....

चित्र
  छत्तीसगढ़ की उन्नत धान खरीदी व्यवस्था से संवर रही किसानों की तकदीर...... रामपुर केंद्र पर खरीदी के प्रथम दिन किसानों की सक्रियता-कृषक विनय सिंह ने 100 क्विंटल धान का किया विक्रय...... धान खरीदी में समर्थन मूल्य ने दिया सहारा-किसानों के लिए खुला समृद्धि का मार्ग: किसान विनय सिंह.....     कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुभारंभ के साथ ही किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह का वातावरण है। इसी उत्साह को नई दिशा देते हुए जिले के करतला विकासखंड के रामपुर के रहने वाले मेहनतकश किसान विनय सिंह ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाया और अपनी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त किया। इस खरीफ वर्ष 2025-26 में कृषक विनय सिंह ने सहकारी समिति रामपुर में धान खरीदी शुरुआत के पहले ही दिन अपनी उपज का 100 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। वे बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित है। समिति के कर्मचारियों का सहयोग, साफ-सुथरी व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाएँ उन्हें अत्यंत संतोषजनक लगीं। इससे न केवल सम...

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 14 मोटरसाईकिल के साथ 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार....

चित्र
  कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की 14 मोटरसाईकिल के साथ 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार....      कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दीपिका पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है।                 प्रार्थी मोहम्मद असलम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दीपिका SECL खदान से रोलर  को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया है उक्त रिपोर्ट में थाना दीपिका में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के पताशाजी के दौरान मूखबीर सूचना के आधार पर संदेही जय सिंह पटेल को पकड़ा गया, आरोपी से पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसईसीएल दीपका खदान से रोलर की चोरी के साथ-साथ दीपका थाना, कुसमुंडा थाना एवं सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया ...

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

चित्र
  बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश...... पुलिस की कार्यवाही में 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार.....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / थाना बालको अपराध क्रमांक: 707/2025 धारा:- 310(2), 310(4), 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में 50  अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम cctv  चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आ...
चित्र
  बालको औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है : देवांगन.... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा बालकोनगर  / भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी द्वारा निर्मित किए जाने वाले जी-9 मंजिला आधुनिक आवासीय भवन परियोजना का शिलान्यास छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। बालकोनगर सेक्टर-6 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार, कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में बालको के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए।         उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग किसी भी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर लाते हैं और बालको इस दिशा में लगातार उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से स्थानीय जीवन स्तर में सुधार होता है और आसपास का व्यापार भी गति पकड़ता है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए बाल...

न्याय की नींव रखेगा बचपन, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी नई दिशा.......

चित्र
  न्याय की नींव रखेगा बचपन, विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी नई दिशा.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / छ .ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) के निर्देशानुसार वात्सल्य पब्लिक स्कूल ग्राम तरदा में विधिक जागरूकता एवं बाल अधिकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को उनके अधिकारों सुरक्षा कानूनों एवं संरक्षण की जानकारी देना रहा। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अनुशासन के संबंध में प्रमुखता से बताया गया साथ ही गुड टच बेड टच व परिजन/शिक्षको की बात को सुनकर उनके अनुभव से सिखने के संबंध में प्रेरणा दी गई । किसी भी घटना के होने पर अपने परिजन व शिक्षकों को अवगत कराने हेतु समझाईस दी गई। भारत सरकार से पुरष्किृत बच्चों को प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया। सचिव कु. डिंपल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा- हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सम्मान जनक वातावरण पाने का अधिकार रखता है। ‘कानून आपकी ढाल है और जागरूकता आपकी ताकत है‘। कोई भी व्यक्ति यदि उन्ह...

सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में मनाया गया बाल दिवस एवं विद्यार्थियों के साथ आचार्यो का हुआ नि:शुल्क कान एवं नेत्र जांच......

चित्र
  सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में मनाया गया बाल दिवस एवं विद्यार्थियों के साथ आचार्यो का हुआ नि:शुल्क कान एवं नेत्र जांच......     कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / बाल दिवस के अवसर पर एचटीपीपी दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विविध प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। प्राथमिक विभाग में अरुण-उदय से कक्षा द्वितीय के बच्चों में फुग्गा दौड़ में प्रथम-सलोनी, द्वितीय-विनीता, जूता दौड़ में नमन-प्रथम, सुमन-द्वितीय, मेढक दौड़ में सलोनी-प्रथम ,गायत्री -द्वितीय, भैया में शौर्य-प्रथम, वेधांश-द्वितीय, जूता दौड़ (बहन) में गायत्री-प्रथम, भूमि-द्वितीय,दौड़ में विकास-प्रथम, बिस्कुट दौड़ में शिवांगी-प्रथम और रूही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय से पंचम में मेढक दौड़ में सुमन,जूता दौड़ में वर्षा कंवर प्रथम रही।      माध्यमिक विभाग से चम्मच दौड़ (भैया) में खिलेश-प्रथम, अखिल-द्वितीय, चम्मच दौड़ (बहन)आशी-प्रथम, प्रियंका-द्वितीय, बोरा दौड़ (भैया) निहाल-प्रथम,आयुष-द्वितीय, सुई धागा दौड़ (भैया) प्रदीप- प्रथम...