संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देवपहरी जलप्रपात में डुबा 15 वर्षीय छात्र की हुई मौत.....

चित्र
देवपहरी जलप्रपात में डुबा 15 वर्षीय छात्र की हुई   मौत..... कोरबा संवाद न्यूज़- देवपहरी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई , डायल 112 द्वारा मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। रोज की तरह देवपहरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने लोग पहुंचे हुए थे इसी बीच शनिवार को बिलासपुर जिले का रहने वाला शुभम कश्यप पिता अरुण कश्यप उम्र 15 वर्ष पहुंचा हुआ था। जो नहाने के दौरान पानी की गहराइयों में समा गया।  घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टिम से आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर पहुंचे एवं शव को पानी से बाहर निकाल कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है। ज्ञात हो प्रतिवर्ष पिकनिक स्थलों में पहुंचने वाले लोग अक्सर लापरवाही बरतते है जिससे लगातार मौत के मामले सामने आते है। ठंड बढ़ने के साथ ही विभिन्न जिलों से सैलानी कोरबा में पिकनिक मनाने पहुंचते है। ऐसे में सावधानी हटने के साथ ही दुखद घटनाएं भी सामने आती है।

चार महीना बाद भी रजगामार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से 72 लाख रुपए की रिकवरी नहीं, उपसरपंच एवं पंचों ने जनदर्शन में की शिकायत.....

चित्र
चार महीना बाद भी रजगामार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से 72 लाख रुपए की रिकवरी नहीं, उपसरपंच एवं पंचों ने जनदर्शन में की शिकायत..... कोरबा संवाद न्यूज़- एक बार फिर विवादों में घिरे रजगामार ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, वहीं पंचायत के उपसरपंच एवं पंचों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच जिला कलेक्टर से गुहार लगाई जिसमें यह उल्लेख है. कि लगभग 2 वर्ष पूर्व सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत की गई थी। जिसमें प्रशासन के द्वारा जाँच किया गया। जॉच उपरांत 1 करोड़ 56 लाख रुपए का गबन सामने आया जिसमें तात्कालिन सचिव ईश्वर धिरहे को बर्खास्त कर कर दिया गया था. वहीं सरपंच एवं बर्खास्त सचिव पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा अनुविभागिय अधिकारी कोरबा को 72 लाख रुपए के रिकवरी का आदेश जारी की गई किंतु 4 महीने बाद भी आज दिनांक तक सरपंच सचिव से रिकवरी नहीं की गई। जिससे सरपंच एवं वर्तमान सचिव की मनमानी देखने को मिल रहा। ऐसे ही एक मामला करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत में देखने को मिला जहां पर 5 लाख रुपए के गड़बड़ी पर सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन रजगामार के सरपंच एवं सचिव प...

ग्राम पंचायत रजगामार में जनपद सीईओ के बिना अनुमोदन के निकल गए फर्जी तरीके से 23 लाख रुपए की राशि, जिला सीईओ से जांच एवं कार्यवाही की मांग.....

चित्र
ग्राम पंचायत रजगामार में जनपद सीईओ के बिना अनुमोदन के निकल गए फर्जी तरीके से 23 लाख रुपए की राशि,  जिला सीईओ से जांच एवं कार्यवाही की मांग..... कोरबा संवाद न्यूज़-  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अगर सेंध सरकार के ही नुमाइंदे लगाए तो कोई क्या कर सकता है। सरकार से मिलने वाली तनख्वाह से इनका घर नहीं चलता इसीलिए यह सरकार की योजना और विकास कार्यों में गड़बड़ी कर अपना घर चला रहे हैं। सरकार बदलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आएगी मगर जिले में हर रोज ही भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा एक मामला कोरबा जनपद अंतर्गत के ग्राम पंचायत रजगामार का जहां पर कार्य के नाम पर लाखों रुपए का फर्जी तरीके से अफरा तफरी करने का आरोप उपसरपंच जितेंद्र राठौर ने  सरपंच सचिव एवं विभागीय अधिकारी के ऊपर लगा रहे है. और लिखित शिकायत देकर जाँच एवं कार्यवाही की मांग की है। उप सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत में जनपद सीईओ के बिना अनुमोदन के ही लाखों रुपए आहरण कर लिया गया,  जबकि पूर्व में भी  भ्रष्टाचार को लेकर जिला प्रशासन को अनेकोबार पत्र लिखा गया...

संभागायुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने पाली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण.....

संभागायुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने पाली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण..... *केंद्र में हुई धान खरीदी, उठाव एवं बारदाना की उपलब्धता के सम्बंध में ली जानकारी* *किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखने एवं माइक्रो एटीएम के सम्बंध में प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश* *जिले में अब तक 981184.80 क्विंटल धान की खरीदी व 396788.40 क्विंटल धान का हुआ उठाव* कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 20 दिसम्बर 2024/ संभागयुक्त बिलासपुर महादेव कांवरे ने आज कोरबा जिले  के पाली धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का अवलोकन कर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। कमिश्नर ने केंद्र में अब तक हुए धान खरीदी, धान उठाव, बारदाने की उपलब्धता , किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय में  किसी प्रकार की परेशानी नही होना चाहिए, साथ ही उनकी सहूलियत के लिए केंद्र में आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। कांवरे ने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध...