संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भू-जल और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण के लिए कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को लिखा पत्र......

चित्र
  भू-जल और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण के लिए कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों को लिखा पत्र......    कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / कोरबा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अपील किया है कि कोरबा में भू-जल स्तर और पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण हेतु गहन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए ताकि जिले के लिए निर्धारित 6 लाख पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य सुगमता से हासिल किया जा सके।जायसवाल ने पत्र में इस बात पर विशेष जोर डाला है कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़े हैं और यही स्थिति बरकरार रही तो आने वाले समय में जीव जन्तुओं के साथ ही वनस्पतियों और मानव जीवन के अस्तित्व पर बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न लग जाएगा। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी की वजह से भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और विशेषकर कोरबा क्षेत्र की बात यदि की जाए तो लगातार बढ़ रही खनन गतिविधियों के कारण भू-जल स्तर की गिरावट में तेजी आई है और कुएं, तालाब, बोर सूख रहे हैं और लोगों के समक्ष गंभी...

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर.....

चित्र
  आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर..... ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित....             कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रभारी कलेक्टर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। उन्होंने इस पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है।    श्रीमती ममगाई ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी ...

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की,,,,

चित्र
  "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से  प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की,,,, 3266 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदोन्नति से पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार , शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें - सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक....                                               कोरबा संवाद न्यूज़ ,रायपुर/ " z छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हा...