संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन....

चित्र
विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन.... कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में कटघोरा जनपद पंचायत के शासकीय विद्यालयों में साफ सफाई, हाथ धुलाई आदि स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर से प्रारंभ हो कर मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 2024 तक ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत कटघोरा के विद्यालयों में बच्चों के हांथ धुलाई कार्यक्रम,स्कूल स्वच्छता रैली का आयोजन, श्रमदान से स्कूल परिसर की सफाई, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता पर रंगोली, शौचालय का निरंतर उपयोग व सफाई एवम स्वच्छता पर चर्चा-परिचर्चा किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों की हांथ धुलाई कराकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, चंद घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार...

चित्र
बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, चंद घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार...    कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र आजाद नगर  में एक युवक ने एक युवक पर मामूली विवाद को लेकर  चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पर चाकू से हमला कर आरोपी वहां से भाग निकले, इसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम पंचायत अरसेना में सचिव एवं सरपंच के सांठगांठ से निकाला गया पैसा नहीं हुआ लाइट, बोर खनन एवं सामुदायिक शौचालय का कार्य.....

चित्र
ग्राम पंचायत अरसेना में सचिव एवं सरपंच के सांठगांठ से निकाला गया पैसा नहीं हुआ लाइट, बोर खनन एवं सामुदायिक शौचालय का कार्य..... कोरबा संवाद न्यूज़ - जिले के पंचायतों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है। लेकिन कोरबा जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत अरसेना के गांव में अभी तक पंचायत ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में पूरे गांव में रात्रि में अंधेरा छाया रहता है। बारिश के दिनों में गलियों में पानी भरा रहने से जहरीले जीवों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया आसपास के सभी गांवों में बिजली के खंभों पर लाइट जलती है, लेकिन हमारे गांव में पंचायत ने अभी तक यह व्यवस्था नहीं कराई है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी दिक्कत होती है। गौर करने वाली बात यह है कि जब ग्राम पंचायत अरसेना में सरपंच -सचिव द्वारा स्ट्रीट लाइट की राशि के भुगतान कर लिया गया तो अंधेरो में पंचायत के कई गांव आखिर क्यों रह रहे हैं। सरपंच राजकुमार टोप्पो और सचिव रामायण सिंह द्वारा स्ट्रीट लाइट के नाम पर 15वे वित्त से लगभग 2 लाख रुपए से अधिक राशि निकाली गई है, उसके बावजूद भी गांव अंधेरे में, जबकि सरपंच सचिव द्वारा...