नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन.....
नियमितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मियों के द्वारा नियमितिकरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने हेतु प्रदेश के 33 जिलो में नियमितीकरण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में यह रथ कोरबा पहुँचा । जिले के लगभग 200 संविदा कर्मचारियों ने घंटाघर के पास रथ का स्वागत किए।तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा । रथ यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित कोरबा के जिला संयोजक संजीव जायसवाल ने बताया कि, सरकार ने संविदा कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी...