संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक.....

चित्र
सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन की ली समीक्षा बैठक..... निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा/30 अप्रैल,2025/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए।दिनेश कुमार नाग ने निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में बनाए जा रहे फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य एवं कटघोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट व निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए l   समीक्षा बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी,सरपंच,अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कटघोरा, उप अभियंता,जिला समन्वयक,विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन,सहित ग्राम पंचायत जामबहार,सालिहाभांठा,ढेलवा डीह ,केराझरिया, कोनकोना के सचिव उपस्थित रहे l

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बालको नगर में हिंदू क्रांति सेना ने निकाला कैंडल मार्च.....

चित्र
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बालको नगर में हिंदू क्रांति सेना ने निकाला कैंडल मार्च..... कोरबा संवाद न्यूज़- 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के विरोध में बालको नगर क्षेत्र में हिंदू क्रांति सेना द्वारा शांति रैली और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च बालको बस स्टैंड से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर होते हुए मिनीमाता स्कूल तक पहुँचा। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू क्रांति सेना के संस्थापक राहुल चौधरी ने किया। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा की। कैंडल मार्च के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मोमबत्तियां जलाकर देश की एकता, अखंडता और शांति के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। इस आयोजन में विक्की महंत, नीरज अहिरवार, महेंद्र गवेल, अक्षय उपाध्याय, प्रशांत गिरी और मनीष महंत समेत अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दिया और सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

54वां केंद्रीय विद्यालय संगठन - रायपुर संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता.....

54वां केंद्रीय विद्यालय संगठन - रायपुर संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 24 अप्रैल 2025/देश की सार्वभौमिक एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपना लोहा मनवा चुकी केंद्रीय विद्यालय संगठन यूं तो कोई पहचान की मोहताज नहीं है आज भी पूरे भारत और विदेश तक इसकी उपलब्धि और कीर्ति पताका का परचम व्याप्त है। छात्र-छात्राएं यहां से पढ़कर देश-विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और जिम्मेदारियां पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शैक्षणिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, रक्षा क्षेत्र से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खेलकूद में यहां के विद्यार्थियों का वर्चस्व हमेशा से रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन का मूल मंत्र है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास अर्थात विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में काबिल और परिपक्व बनाना। इस कड़ी में 24 अप्रैल को 54वां  संभागीय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेलकूद के सभी विधाओं का आयोजन प्रत्येक वर्ष करना केंद्रीय विद्यालय संगठन की परंपरा रही है। जिससे यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और दक्षता के साथ इस क्षेत्र में भी अपना करियर बना सके। केंद्...