एनजीईएल आरई परियोजनाओं के लिए ओएनजीसी के साथ सहयोग करेगा......
एनजीईएल आरई परियोजनाओं के लिए ओएनजीसी के साथ सहयोग करेगा...... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और ओएनजीसी ने ऊर्जा संक्रमण पर भारत सरकार की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा और अपतटीय पवन ऊर्जा के विकास को साकार करने के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह और ओएनजीसी के अध्यक्ष और सीईओ अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में एनजीईएल के सीईओ मोहित भार्गव और ओएनजीसी के ईडी-जेवी और बीडी श्री देब अधिकारी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन में भारत और विदेशों में नवीकरणीय ऊर्जा के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की परिकल्पना की गई है जिसमें अपतटीय पवन परियोजनाएं, भंडारण, ई-मोबिलिटी, कार्बन क्रेडिट, ग्रीन क्रेडिट, ग्रीन हाइड्रोजन व्यवसाय और इसके डेरिवेटिव (ग्रीन अमोनिया और ग्रीन मेथनॉल) में अवसरों की खोज शामिल है। बिजली उत्पादन के मुख्य व्यवसाय के साथ एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उपयोगिता है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 73 गीगावॉट (जेवीएस और सहायक कंपनिय...