संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बांगो पुलिस द्वारा चेंकिग के दौरान नगदी रकम 420000.00 (चार लाख बीस हजार)रुपये की जप्ती.......

चित्र
  बांगो पुलिस द्वारा चेंकिग के दौरान नगदी रकम (चार लाख बीस हजार) रुपये जप्त की......     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में दिनांक 30.10.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने जाकिर अली पिता शौकत अली, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरकंडा चाटीडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर  से नगदी रकम 420000.00 (चार लाख बीस हजार रुपये) को परिवहन करते बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है।    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर, उनि महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार , प्र आर. शिव शंकर परिहार , नीलेन्द्र सिंह, आर. पुरंजन साहू, अशोक खरे, इतवार सिंह शामिल रहे।         

ग्राम पंचायत एतमानगर के ग्रामीणों ने दिया चुनाव बहिष्कार की चेतावनी .......

चित्र
  ग्राम पंचायत एतमानगर के ग्रामीणों ने दिया चुनाव बहिष्कार की चेतावनी .......      कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा के बाद कोरबा जिले के चारों विधानसभा में तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत एतमानगर गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने पंचायत घेराव कर कहा कि गांव में लगभग 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क नही मिली, साथ ही बिजली न होने से अंधेरों में जिंदगी बिताते को है मजबूर और ना ही भू विस्थापित के आर्थिक विकास का शासन द्वारा कोई योजना का लाभ मिला, यहां तक की हम गांव वालों को मतदान करने लगभग 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इन सभी मांगों को लेकर 29 अक्टूबर रविवार को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने एतमानगर पंचायत का घेराव कर कहा कि मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है, उसके बावजूद भी सड़क, बिजली- पानी जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं   

एनटीपीसी कोरबा के साथ यूनिट लाइन परिसर दर्री में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कमांडेंट कार्यालय के सामने नवनिर्मित शहीद स्मारक में किया गया......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा के साथ यूनिट लाइन परिसर दर्री में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कमांडेंट कार्यालय के सामने नवनिर्मित शहीद स्मारक में किया गया......   कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / सीआईएसएफ इकाई केएसटीपीपी कोरबा में मुख्य अतिथि निदेशक मानव संसाधन दिलीप कुमार पटेल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सी. शिवकुमार, यूनिट कमांडर सीआईएसएफ और एचओपी एनटीपीसी कोरबा के साथ यूनिट लाइन परिसर दर्री में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कमांडेंट कार्यालय  के सामने  नवनिर्मित शहीद स्मारक में किया गया किया गया।     इस कार्यक्रम में सभी सीएपीएफ और राज्य पुलिस बलों के वीर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सटीकता और अनुशासन के साथ सीआईएसएफ कर्मियों के एक औपचारिक स्मृति परेड़ के साथ हुई। सभी बल कर्मी और गणमान्य व्यक्ति शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं,जो देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले साहसी पुलिस कर्मियों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है। मानव संसाधन निदे...

शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परिवारजन से मिलकर जाना हालचाल .....

चित्र
  शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परिवारजन से मिलकर जाना हालचाल .....    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज दिनांक 21.10.2023 को पुलिस कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  जितेंद्र शुक्ला, 13वीं बटालियन कमांडेंट महोदय रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, डीएसपी इग्नायुस तिर्की, हेडक्वार्टर डीएसपी  प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी बेनेडिक्ट मिंज, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, निरीक्षक सनत सोनवानी, रूपक शर्मा, नितिन उपाध्याय, मृत्युंजय पांडे, युवराज तिवारी, अश्वनी राठौर, कृष्ण कुमार वर्मा, अभिनव कांत सिंह, एसआई प्रेम साहू, नवीन पटेल, लक्ष्मण खुंटे एवं जिले के पुलिस बल, गणमान्य नागरिक ,सभी मीडिया के साथी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें।    इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 13 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रृद्वांजली अर्पित की, जिन्होंने रणक्षेत्र में दुश्मनों से ...

सिद्धी दात्री यात्रा सेवा समिति ने त्रिपुर यात्रा समिति के संचालक से है प्रताड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर.......

चित्र
  सिद्धी दात्री यात्रा सेवा समिति ने त्रिपुर यात्रा समिति के संचालक से है प्रताड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर.......    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सिद्धी दात्री यात्रा सेवा समिति ने 21अक्टूबर शनिवार को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकार साथियों से प्रेस वार्ता में प्रमोद साहू एवं राहुल कुमार साहु ने बताया कि सिद्धी दात्री यात्रा सेवा समिति द्वारा लोगों को धार्मिक यात्रा कराई जाती है, जिसका मुख्य शाखा माँ सिद्धीदात्री माता मंदिर सरवानी बह्यिनडीह जिला जॉजगीर - चाँपा, पंजीयन क्रमांक 122202135525 / 21 का दिनांक 10/05/2021 से संचालित है, चर्चा के दौरान प्रमोद साहू ने यह भी आरोप लगाया कि त्रिपुर यात्रा समिति के संचालक अशोक कुमार यादव उर्फ राहुल यादव एवं उसकी पत्नी रीना राय यादव के द्वारा  परिवारवालों को गाली गलौज - करने जान से मारने की धमकी देने एवं अपने कर्मचारीयों से उनके साथ गुण्डागर्दी की जा रही है,  यह घटना लगभग 6 माह पहले उसने अपने एम.आई.जी. - 34, न्यू नेहरू नगर कोरबा में मुझे धोखे से बुलवाकर बंधक बनाकर मेरे साथ गाली-गलौज व मार- पीट किया, और पुलिस में रिपो...

कटघोरा क्षेत्र के जनता चाहते हैं बदलाव- प्रेमचंद पटेल.......

चित्र
  कटघोरा  क्षेत्र  के जनता चाहते हैं बदलाव- प्रेमचंद पटेल....... कटघोरा विधानसभा हरदी बाजार मंडल क्षेत्र में किया गया जनसंपर्क, कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा के प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का जन संपर्क पदयात्रा निरंतर जारी है उन्होंने आज हरदी बाजार मंडल के तीवरता, सिरकी खुर्द, लिटियाखार,बसीबर एंव रैनपुर  में गली गली पैदल चलकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किए। जन संपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने विभिन्न समस्याओं से पटेल को अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में हरदीबाजार के मंडल अध्यक्ष हरीश थर  वानी युवा मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग समर्थन कर साथ-साथ चल रहे हैं l    

चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर....

चित्र
  चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर.... पीठासीन के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश....  कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आज शासकीय ई व्ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रशिक्षण  कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल में चुनाव कार्य संपन्न कराने नियुक्त पीठासीन अधिकारी गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निष्पक्ष, स्वतंत्र तथा शांतिपूर्वक  चुनाव संपन्न कराने निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का विस्तार से अध्ययन करने तथा  प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनने व अमल में लाने के निर्देश दिये।           कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध मे...

कोरबा में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा विद्युत सयंत्र युवाओं को मिलेगा रोजगार......

चित्र
  कोरबा में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा विद्युत सयंत्र युवाओं को मिलेगा रोजगार......    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा/ शहर की पहचान ऊर्जाधानी के रूप में हैं। कोरबा प्रदेश का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन क्षेत्र माना जाता हैं। यहां की बिजली से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई प्रदेश भी रौशन हो रहा हैं। कोरबा के पश्चिम क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा एवं आधुनिक 1320 मेगावाट का विद्युत सयंत्र स्थापित किए जाने की स्वीकृति राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से मिली हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी सयंत्र सुरक्षित होगा। उपरोक्त बात जोन प्रभारी श्याम सुंदर सोनी ने वार्ड 17 में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत आयोजित बैठक में कही हैं। उन्होंने कहा कि 13 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली विद्युत सयंत्र के निर्माण से स्थानीय युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार मिलेगा।      सयंत्र के निर्माण से जहां प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा ही अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय लोंगो को रोजगार उपलब्ध होगा। सयंत्र के निर्माण से स्थानीय सहायक उद्योंगो और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़...

माँ सर्वमंगला का दर्शन कर जन-संपर्क पर निकले- जयसिंह अग्रवाल.....

चित्र
  माँ सर्वमंगला का दर्शन कर जन-संपर्क पर निकले- जयसिंह अग्रवाल.....      कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा शहर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को जयसिंह अग्रवाल सपत्निक रेणु अग्रवाल के साथ माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद जयसिंह  अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क पर निकल पड़े। उल्लेखनीय है कि जयसिंह  अग्रवाल को 15 अक्टूबर को विधिवत रूप से कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया हैं। जनसंपर्क के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार अभियान भी प्रारंभ कर दिया हैं।     इस अवसर पर मयंक पाण्डेय, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।       

शहर विधायक को पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं सहित जनता में उत्साह.....

चित्र
  शहर विधायक को पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं सहित जनता में उत्साह..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा/ कांग्रेस द्वारा आज नवरात्रि के प्रथम दिन एवं अग्रसेन जयंती पर पहली सूची जारी की गई। जारी सूची में कोरबा की चार विधानसभाओं में से कोरबा विधानसभा के उम्मीदवार के घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रायपुर निवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस कार्यालय कोरबा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आशा के साथ कांग्रेस पार्टी ने एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया है, जीत को बरकरार रखना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने कहा। उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मां सर्वमंगला की कृपा से और आप सभी के आशीर्वाद व प्यार के कारण मुझे एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह, प्यार व आशीर्वाद के चलते इस...

जनचौपाल में सुनी गई आमजनों की समस्याएं440 आवेदको ने रखी अपनी शिकायतें.......

चित्र
  जनचौपाल में सुनी गई आमजनों की समस्याएं 440 आवेदको ने रखी अपनी शिकायतें......  कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा /  कलेक्टर  सौरभ कुमार के निर्देशन में आज डिप्टी कलेक्टर  विकास चौधरी ने जिला कार्यालय में आयोजित आज जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।    जनचौपाल में आज 440 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, नौकरी की मांग, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे।    

शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीगगगगगुग्ग्स के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल.......

चित्र
  शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीगगगगगुग्ग्स के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल.......        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ, साडा कन्या स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन.... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं ऐलन कैरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए ...

एनटीपीसी कोरबा ने 'स्वच्छता पखवाड़ा 2023- स्वच्छता ही सेवा' के तहत एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप पर चलाया स्वच्छता अभियान......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा ने 'स्वच्छता पखवाड़ा 2023- स्वच्छता ही सेवा' के तहत एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप पर चलाया स्वच्छता अभियान......    कोरबा संवाद न्यूज़,/  एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप के सब्जी मंडी में आयोजित किया गया| इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सब्जी मंडी के अंदर और बाहर साफ सफाई भी की गई। एनटीपीसी कोरबा ने एक जुट होकर एक घंटे के लिए श्रमदान किया। एनटीपीसी कोरबा सब्जी मंडी पर इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व बी.आर. राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा, ने किया । इस अवसर पर मधु एस., महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (प्रचलन), मनीष वी. साठे, मह...