संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान .....

चित्र
  कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते  रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान ...    देखें :-शुरुआत में  आगजनी की विडियो  कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सोमवार को कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर के कमर्शियल कंपलेक्स में आगजनी की  घटना से पूरा कोरबा शहर सहम गया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम होते-होते आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया वही इस बड़े हादसे में तीन जानों को भी छीन लिया।     वहीं कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई दोपहर को हुए एक बड़े हादसे का वीडियो सामने आए हैं जहां बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट होते ही आग लगने लगी जो धीरे-धीरे कर अपना रौद्र रूप धारण कर एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।      जब शॉर्ट सर्किट का दौर शुरू हुई हुआ था तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इधर-उधर भागते और वीडियो बनाते देखा गया मगर किसी ने शुरुआत में आग बुझाने को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं  उठाया ,लोगों ने अगर अपनी थोड़ी सी सजगता और जागरूकता ...

राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......

चित्र
  राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......        कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /ऊर्जाधानी के डीडीएम रोड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित राम दरबार अब पूरी तरह से आकार ले चुका है। मंदिर का निर्माण खास संगमरमर के पत्थर से किया गया है। जिसका उपयोग अयोध्या के राम मंदिर में भी हुआ है। अयोध्या की मिट्टी और सरयू नदी का जल मंदिर में स्थापित किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 12 जून को की जाएगी, 5 दिवसीय विशेष अनुष्ठान 08 जून से शुरू किया जा चुका है। मुख्य पूजा का आयोजन 12 जून को वृंदावन से आए प्रकांड पंडितों की मौजूदगी में होगा। इस दिन पूरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंदिर में मौजूद होंगे। डीडीएम रोड में राम दरबार की भव्यता सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंदिर के भव्यता की चर्चा ऊर्जाधानी से लेकर राजधानी तक हो रही है। लोग राम दरबार की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। जो लोग कोरबा शहर से दूर रहते हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के माध्यम से लोग यह बता रहे हैं कि कोर...
चित्र
  जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई, फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण.......              कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवन यापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में उनकी भी मजबूरी थी कि वह घर में कुछ सहयोग करें। दुर्गा ने भी मजदूरी की। खेतों में काम किया। गड्ढे खोदे और कई निर्माण कार्यों में सिर पर सामानों का बोझ भी ढोया। दुर्गा की जिंदगी ऐसे ही बोझ तले बीत रही थी कि एक दिन उन्हें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ होने की जानकारी मिली। पहले से ही बारहवीं पास दुर्गा कंवर ने योजना को जानने समझने के बाद अपना आवेदन जमा किया। बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हो...

11 जून को निकलेगी राम जी की भव्य निशान यात्रा......

चित्र
  11 जून को निकलेगी राम जी की भव्य निशान यात्रा......        राम जी के स्वागत में जुटी ऊर्जा नगरी भव्य राम दरबार की स्थापना में जुटा पूरा कोरबा शहर, शहर का प्रत्येक वर्ग धार्मिक आयोजन में दे रहा अपना योगदान,.... कोरबा संवाद न्यूज़, /12 जून को कोरबा शहर में होने वाले भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरा कोरबा शहर राम जी के आगमन के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है, तथा इस महोत्सव को मूर्त रूप देने के लिए जहां विभिन्न बैठकों के माध्यम से महिलाएं, युवा वर्ग, वरिष्ठ जन, धर्मप्रेमी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं, तो वही शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम कोरबा की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल के मार्गदर्शन में भव्य श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। 11 जून 2023 दिन रविवार को भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य निशान यात्रा दोपहर 03ः30 से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा से प्रारंभ होगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गाे का भ्रमण करते हुए डीडीएम स्कूल के सामने श्री राम मंदिर पहुंचेगी एवं इस निशान यात्र...