संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लेमरू समाधान शिविर में प्राप्त 3545 आवेदनों में से 3506 आवेदनों का हुआ निराकरण.....

चित्र
लेमरू समाधान शिविर में प्राप्त 3545 आवेदनों में से 3506 आवेदनों का हुआ निराकरण..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 28 मई, 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत लेमरू में समाधान शिविर का आयोजन  हुआ। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन-चरण की प्रक्रिया के अंतिम चरण के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें प्राप्त कुल 3545 आवेदनों में से 3506 का प्रभावी निराकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार“ के गायन से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।      शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, सुष्मिता कमलेश अनंत, कौशिल्या देवी, जनपद सदस्य आनंद राम,सहित अन्य प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।      जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अध...

जिले के 150 मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई की तैयारी के लिए किया गया बस से रायपुर रवाना.....

चित्र
जिले के 150 मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई की तैयारी के लिए किया गया बस से रायपुर रवाना..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा 26 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के  वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में  जिले के मेधावी विद्यार्थियों हेतु जेईई, नीट की निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु बस से रवाना किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। मंत्री देवांगन ने कहा कि जो व्यक्ति संघर्ष करता है, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। हम सभी अच्छे से पढ़ाई करें और सफल होकर मुकाम हासिल करते हुए अपने माता-पिता, जिले का नाम रौशन करें। उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले दसवी के 100 तथा बारहवी बोर्ड के 50 विद्यार्थियों को राजधानी में कोंचग के लिए भेजा गया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कंवर,  कलेक्टर अजीत वसंत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी सहित ...

5780 आवेदनों का किया गया निराकरण बतरा में आयोजित किया गया समाधान शिविर......

चित्र
5780 आवेदनों का किया गया निराकरण बतरा में आयोजित किया गया समाधान शिविर...... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 24 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बतरा में अंतिम चरण का समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में नोडल अधिकारी सीमा पात्रे  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, सहायक नोडल अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सोनवानी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली, विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार कुलदीप सिंह मरकाम, जनपद सदस्य उत्तम सिंह, सुरेश निषाद, सत्यनारायण पैकरा, सरपंच ग्राम पंचायत बतरा रामायण देवी कुसरो, कर्रानवापारा डिगेश्वर सिंह तंवर, कोडार प्रेममनी लकडा, शिवपुर ललिता बाई, सिल्ली संध्या उरांव, निरधी छत्रपाल, परसदा शिक्षा ध्रुव, पोलमी सुशील कुमार जगत एवं खंड स्तरीय विभागो के विभाग प्रमुख सहित अधिकारी / कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में बारी-बारी से सभी विभागों के विभाग प्रमुखों द्वारा अपने विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ प्रथम...

मछली उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर है छत्तीसगढ़.....

चित्र
मछली उत्पादन में देश में छठवें स्थान पर है छत्तीसगढ़..... केज कल्चर से मछली उत्पादन ही नहीं, ग्रामीणों के आय में हो रही वृद्धि..... हसदेव-बांगो डूबान क्षेत्र में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला एक्वापार्क..... बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण कर रहे लाभ अर्जन, आने वाले समय में और भी ग्रामीण होंगे लाभान्वित..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा 18 मई 2025/ मछली पालन और उसकी आय ने हसदेव डूबान के आसपास बसे सैकड़ों ग्रामीणों की जीवन को प्रभावित किया है। केज कल्चर के माध्यम से मछली उत्पादन करने की तरकीब ने न केवल उनके हाथों में रोजगार और जेब में पैसे दिए, अपितु जीवनयापन का एक नया जरिया भी विकसित किया है। मछली उत्पादन से वे आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं विदेशों में खासा डिमांड वाले तिलापिया प्रजाति की मछली का पालन करने से मछली पालन करने वालों का व्यापार का द्वार सात समंदर पार भी खुलने लगा है। केज कल्चर के माध्यम से मछली उत्पादन करने वाले ग्रामीणों द्वारा तिलापिया प्रजाति के मछली का पालन किये जाने से उनकी आमदनी भी बढ़ने की संभावना है। देश के अलग-अलग राज्यों और अनेक शहरों में मछलियों को ...

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न.....

चित्र
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा, 14 मई 2025/कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा कोरबा सहित पंजीकृत संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं,मांगों व सुझावों पर चर्चा की गई। एडीएम बंजारे ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा शासन की प्राथमिकता है और सभी मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संगठनों से सहयोगात्मक संवाद बनाए रखने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ।

तीन माह का चना गबन? राशन दुकान संचालक पर हितग्राहियों ने लगाए गंभीर आरोप.....

तीन माह का चना गबन? राशन दुकान संचालक पर हितग्राहियों ने लगाए गंभीर आरोप..... कोरबा संवाद न्यूज़- बालको नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 (परिमार-01) में संचालित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान (कोड: 551001081) में चना वितरण को लेकर गम्भीर अनियमितता का मामला सामने आया है। हितग्राहियों का आरोप है कि उन्हें नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक का चना नहीं दिया गया, जबकि शासन द्वारा मार्च 2025 में स्पष्ट निर्देशों के साथ समस्त बकाया स्टॉक दुकानों को उपलब्ध कराया गया था। स्थानीय हितग्राही ने बताया, “हम तीन महीने से चना मांग रहे हैं। लेकिन संचालक हर बार यही कहता है कि चना आया ही नहीं। जबकि अन्य वार्डों में वितरण हो चुका है।” दुकान संचालक ने सफाई देते हुए कहा, “चना नवंबर से नहीं आया था। मार्च में जो स्टॉक मिला, वही बांटा गया।” लेकिन हितग्राहियों का कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल का वितरण तो हुआ, पर नवंबर से जनवरी तक का चना अब तक नहीं मिला। संचालक गोलमोल जवाब दे रहा है। खाद्य निरीक्षक ने बताया की मामले की जांच की जाएगी अगर चना वितरण में गबन या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएग...