उद्योग मंत्री ने जिला चेंबर आफ़ कॉमर्स के भवन विस्तार के लिए 25 लाख की घोषणा.....
उद्योग मंत्री ने जिला चेंबर आफ़ कॉमर्स के भवन विस्तार के लिए 25 लाख की घोषणा..... जिला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा । जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा का शपथ ग्रहण समारोह आशीर्वाद पाइन्ट में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री - उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम लखनलाल देवांगन व कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा संजू देवी राजपूत व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, मोहनलाल जैन, मुरलीधर माखीजा एवं रामसिंह अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री - उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम लखनलाल देवांगन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम एक मुखिया चुनते हैं जो संगठन को आगे ले के जाता है। कोरबा शहर के विकास में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स हमेशा से योगदान रहा है । हम सब मिलकर विकसित कोरबा का निर्...