बालकोनगर के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त......

 बालकोनगर के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त......


कोरबा संवाद न्यूज बालकोनगर,कोरबा/ जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए बालकोनगर क्षेत्र के मिनीमाता चौक के समीप अतिक्रमण को हटाया। मौके पर बालकोनगर थाना की पुलिस मौजूद थी। पिछले कुछ दिनों में मिनीमाता चौक के समीप और नेहरू नगर में नए अवैध निर्माण किये गये थे। अवैध निर्माण के जरिए जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाकर अवैध निर्माण को रोकने का कड़ा संदेश दिया है।

अराजक तत्वों के बहकावे में आकर व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मिनीमाता चौक, सिविक सेंटर के समीप और नेहरू नगर के पास बालको के स्वामित्व/आधिपत्य की जमीन घेरने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर लोगों को हटाया भी गया है। आगामी समय में भी प्रशासन किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि आगे भी किसी तरह के अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, अन्यथा कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।
  



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....