संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किराएदारो की जानकारी नहीं देने मकान मालिकों पर होगी वैधानिक कार्यवाही ..........

चित्र
  किराएदारो की जानकारी नहीं देने मकान मालिकों पर होगी वैधानिक कार्यवाही .......... होटल,लॉज,मकान किराएदार,कर्मचारी, मजदूर,फेरी करने वाले,और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना/चौकी में दें...... मकान किराएदारों का सत्यापन के लिए उनके नाम पता, मूल निवास, संपर्क मोबाईल नंबर एवं आधार कार्ड लाकर संबंधित थाना चौकी में जमा करें.....     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले,किराएदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी देने संबंधित थाना,चौकी में देनें सजग कोरबा के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिला कोरबा औद्योगिक क्षेत्र है समय समय पर पुलिस टीम के द्वारा किराएदारो,फेरीवालो,होटल,लॉज संचालकों को पुलिस चेकिंग के दौरान स्पष्ट हिदायत दिया गया है कि मकान किराया में देने वाले मकान मालिको, होटल, लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विधिवत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति...

प्रतीक्षा सूची से होगी मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों पर भर्ती......

चित्र
  प्रतीक्षा सूची से होगी मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों  पर भर्ती...... चतुर्थ श्रेणी के पदों पर विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्यार्थियों की होगी भर्ती.......   कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा 25 फरवरी 2025/ स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्टाफ नर्स के 25, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 2, रेडियोग्राफर के 01, ड्रेसर के 01 वे चतुर्थ वर्ग के 25 पदों पर भर्ती की जानी है। उक्त पदों की तत्कालीन पूर्ति हेतु कलेक्टर द्वारा जिला खनिज न्यास मद से भरे जाने हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है। कलेक्टर  के निर्देशन में स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, रेडियोग्राफर व ड्रेसर के पद की पूर्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद से उक्त पदों पर पूर्व विज्ञापित पदों के प्रतीक्षा सूची से की जाएगी तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्यार्थियों से की  जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्व. बिसाहू दास महंत स्मृ...

जिला पंचायत सदस्यों के तृतीय चरण के चुनाव परिणाम घोषित.....

जिला पंचायत सदस्यों के तृतीय चरण के चुनाव परिणाम घोषित.... विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए.... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा, 25 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत कोरबा जिले में तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न हुआ। इस चरण में जनपद पंचायत कटघोरा में 2 एवं जनपद पंचायत पाली में 3 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए ग्रामीण मतदाताओं ने बैलेट के माध्यम से मतदान किया। मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया और उन्हें सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। घोषित परिणामों के अनुसार, जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से सुषमा रवि रजक, क्षेत्र क्रमांक 6 से विनोद कुमार यादव, क्षेत्र क्रमांक 7 से निकिता मुकेश जायसवाल, क्षेत्र क्रमांक 8 से माया रूपेश कंवर तथा क्षेत्र क्रमांक 9 से कौशल नेटी विजयी घोषित हुए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, ...