संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुहेल बने लोकसभा उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी कुश शर्मा.....

चित्र
सुहेल बने लोकसभा उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी कुश शर्मा..... आम आदमी पार्टी ने की कार्यकारिणी की घोषणा कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा , आगामी नगरीय व ग्रामीण निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूती के साथ विस्तार कर रही है ।इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया ।प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने सुहेल किदवई ,विजय नायक, भूषण कुर्रे , सोबरन सिंह ,अनवर सिद्दीकी, विकास पांडे ,श्रीमती सुखमति सिंह को लोकसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। संगठन महासचिव राजीव शर्मा, सचिवालय महासचिव बिजय साहू ,कोषाध्यक्ष लहना सिंह ,मीडिया प्रभारी कुश शर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी एसपी मरकाम को बनाया गया है।

बालको के परसाभांठा चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल और दुकान को मारी टक्कर.....

चित्र
Breaking news बालको के परसाभांठा चौक पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल और दुकान को मारी टक्कर..... कोरबा संवाद न्यूज़ – बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा चौक पर मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़े छोटे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक (क्रमांक सीजी 12 बीजे 7629) ने पहले एक दुकान को टक्कर मारी और फिर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन सवारों की सतर्कता के कारण वे समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नाबालिग था और मौके पर लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

ग्राम पंचायत पतरापाली में सरपंच- सचिव पर लाखों रुपए के गबन भ्रष्टाचार का लगा आरोप.....

चित्र
ग्राम पंचायत पतरापाली में सरपंच- सचिव पर लाखों रुपए के गबन भ्रष्टाचार का लगा आरोप..... पहाड़ी कोरवा बस्ती अंधेरों में ना है पक्की सड़के, लाइट एवं पानी की समस्या बरकरार..... कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव द्वारा फर्जी बिल वाउचर लगाकर 15 वित्त की राशि में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसका जीता जाता उदाहरण ग्राम पंचायत पतरापाली में देखने को मिला। पंचायत पतरापाली में 15 वित्त एवं अन्य आयोग की राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सरपंच समोतीलाल राठिया एवं सचिव सावित्री डहरिया द्वारा गांव के विकास कार्यों के प्रतीत रुचि नहीं दिख रही। आज भी ग्राम पंचायत पतरापाली के कई गांव ऐसे हैं जो आज तक पक्की सड़के बिजली, पानी जैसे समस्या बनी हुई है। पंचायत में सरपंच सचिव का कारनामा सामने आया सामुदायिक शौचालय के निर्माण निजी भूमि में कर दिया गया शौचालय में बोर खनन एवं मरम्मत के नाम पर  सरपंच-सचिव की साठगांठ से फर्जी बिल वाउचर लगाकर लाखों रुपए निकाल अपनी जेब भर रहे हैं। ग्राम पंचायत में मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान ना देकर। लाखों का ...