नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा........

 नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा........

   

कोरबा संवाद न्यूज कोरब / छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और जनसेवा की मिसाल स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल (बनवारी भैय्या) को  मोती सागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को अंतिम यात्रा से पहले परिजनों, शुभचिंतकों, शहरवासीयो और अनेक राजनीतिक दलो से आये जनप्रतिनिधियो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोपहर करीब 3:30 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में शहर भर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान “बनवारी भैय्या अमर रहें” के नारे गूंजते रहे और हर आंख नम थी। अंतिम दर्शन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.बी. अग्रवाल,  हितानंद अग्रवाल,नरेन्द्र देवांगन,राजेन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र पांडेय,अशोक चावलानी,अशोक मोदी,नागरमल अग्रवाल,संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती रुक्मणी नायर, लक्की नंदा,नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता,शैलेन्द्र यादव,अजय चन्द्रा,प्रदीप सिंह, बलराम विश्वकर्मा, योगेश मिश्रा,डिलेन्द्र यादव, उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नागरिक उपस्थित रहे।

  






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....