संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश.......

चित्र
  कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश....... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है। जिले के जिन क्षेत्रों में उप निर्वाचन होना है, वहाँ सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन यानी 01 जून 2026, दिन सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय और भारत सरकार गृह मंत्रालय की विभिन्न अधिसूचनाओं के साथ-साथ परिक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। इस...

सुशासन तिहार-2026 तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज.......

चित्र
  सुशासन तिहार-2026 तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण  शिविर आज.......    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर  का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 मई को प्रातः 10 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तुमान एवं पाली क्रे ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण  शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 02 जून को विकासखंड करतला के ग्राम कोटमेर, 03 जून को कोरबा के ग्राम बरपाली, 04 जून को करतला के ग्राम सुखरीकला एवं पाली के ग्राम मुड़ापार और 05 जून को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा तथा कटघोरा के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।  

"ज्ञानभारतम् मिशन" राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान जन-जागरूकता हेतु बैठक सम्पन्न.....

चित्र
  "ज्ञानभारतम् मिशन" राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान जन-जागरूकता हेतु बैठक सम्पन्न..... भारतीय सांस्कृतिक विरासतों एवं प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा को बचाने के लिए संचालित "ज्ञानभारतम् मिशन" राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक - सतीश प्रकाश सिंह.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित "ज्ञानभारतम् मिशन" राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु व्यापक, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्ग दर्शन में सतत रूप से की जा रही है। इस कड़ी में आम जनमानस तथा समाज के सभी वर्गों में जन-जागरूकता लाने के लिए "ज्ञानभारतम् मिशन" कोरबा के जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में 26 मई 2026 को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।    बैठक में जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने कोरबा जिले में संचालित "ज्ञानभारतम् मिशन...

बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल......

चित्र
  बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल......   बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका की नई कहानी..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बालकोनगर में ‘ब्लैक मेज़’ का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट उन्नति की महिलाओं द्वारा संचालित यह फाइन डाइनिंग कैफे महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामुदायिक विकास का सशक्त प्रतीक है। ताज़ा पकवानों की मनमोहक खुशबू, सलीके से सजा आकर्षक वातावरण और मेहमानों का आत्मीय स्वागत करती महिलाओं का आत्मविश्वास इसकी सफलता और परिवर्तन की कहानी है।    बालको की प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ की महिलाओं द्वारा संचालित ‘ब्लैक मेज़’ उस यात्रा का नया अध्याय है, जिसकी शुरुआत कभी ‘उन्नति चौपाल’ के रूप में हुई थी। चाट-पकौड़ी और स्थानीय व्यंजन परोसने वाला एक छोटा फास्ट-फूड केंद्र आज 50 से अधिक लोगों की बैठने की क्षमता वाले आधुनिक फाइन डाइनिंग कैफे में परिवर्तित हो चुका है। निजी आयोजनों और विशेष अवसरों के लिए तैयार इसका...

नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त....

चित्र
  नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त.... कोरबा जिले को मिले 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन.......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर - कमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में, पूरे प्रदेश के 33 जिलों हेतु “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका आज शुभारंभ किया गया। इन वाहनों को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।    इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ एवं डैश कैमरा, मोबाइल NVR तथा सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग एवं त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह सेवा 24x7 आम जनता की सुरक्ष...

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश........

चित्र
  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होः कलेक्टर....... विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने,आधार अपडेट के लिए अभियान चलाने के निर्देश....... सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश...... सेवा सेतु के आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश..... समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश........ कोरबा  संवाद न्यूज कोरबा /   कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय सीमा की बैठक में पीएमओ,मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने और सम्बंधित आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करते हुए सम्बंधित विभागों को प्रेषित करने और इसका समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम गठित कर गुणवत्ता क्वालिटी अस्योरेंस निर्धारित करने, एसडीएम को तहसील के आवेदन की समीक्षा कर निराकरण और मांग संबंधित ...

दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़......

चित्र
  दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़......    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा,दीपका / कटघोरा विधानसभा अंतर्गत दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दीपका क्षेत्र में भाजपा का उत्साह और जनसमर्थन साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।    नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास लगा...

जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान......

चित्र
  जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’’ के अंतर्गत ’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’ 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले’’ निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष धरती आबा योजना के लिए चयनित किए गए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के समस्त चरणों, उद्देश्यों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), जनपद पंचायत सीईओ, तथा आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 478 धरती आबा ग्रामों ...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा जिला एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर केन्‍द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा.....

चित्र
  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा  जिला एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर केन्‍द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा.....  कोरबा संवाद न्यूज कोरबा /  बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक युरिया खाद किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा  जिला एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर केन्‍द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। केन्‍द्र सरकार के खिलाफ 17 मई से 20 मई तक विरोध अभियान चलाया जा रहा है।  कोरबा जिला कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में आज दूसरे दिन 18 मई सोमवार को पावर हाउस रोड स्थित एस एस प्‍लाजा काम्‍पलेक्‍स में विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक जिला कोरबा में डीजल, पेट्रोल की भारी किल्‍ल्‍त चिंताजनक है क्‍योंकि  यहां कोयला, राखड़, परिवहन, बिजली उत्‍पादन और औद्योगिक गतिविधियां बड़े स्‍तर पर पेट्रोल, डीजल पर निर्भर है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन लगातार दाव...

जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति.....

चित्र
  जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा बालकोनगर/ कोरबा जिले में सड़क विकास को नई गति देते हुए जिला प्रशासन ने बजरंग चौक से रिसदा पुल (परसाभाठा मार्ग) के उन्नयन कार्य को आगे बढ़ाया है। इसमें भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सहयोगी भागीदार के रूप में जुड़ा है। यह मार्ग बालको क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण बस्तियों, जिनमें परसाभाठा, नेहरू नगर, भद्रापारा सहित आसपास के अन्य समुदाय शामिल हैं, के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क की कड़ी है। यह सड़क जामबहार समुदाय को रूमगरा समुदाय से जोड़ते हुए बालको–कोरबा और बालको–कटघोरा के बीच एकमात्र संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करती है तथा आगे भारत सरकार की भारतमाला परियोजना से भी जुड़ाव प्रदान करेगी। परियोजना के अंतर्गत फोर-लेन सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क, जिसके मध्य डिवाइडर, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के जीवनस्तर क...

प्रेस रिपोर्टर क्लब कोरबा द्वारा भव्य परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित.......

चित्र
  प्रेस रिपोर्टर क्लब कोरबा द्वारा भव्य परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित....... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा/ छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत एवं वर्ष 2005 से पत्रकारिता, जनहित तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय “ प्रेस रिपोर्टर क्लब” की जिला इकाई कोरबा द्वारा परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला,संभागीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।   कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान संगठन के उद्देश्य, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा सामाजिक सरोकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब विगत कई वर्षों से पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों को निर्भीकता एवं निष्पक्ष...

बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट.....

चित्र
  बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट.....   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा,बालकोनगर/ वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ‘क्वालिटी संकल्प’ के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल में 3000 से अधिक कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए। यह मासिक अभियान कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, जागरूकता बढ़ाने और संगठन की गुणवत्ता प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। इससे बालको को उच्च गुणवत्ता ...