संदेश

प्रशिक्षण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जरूरत के वक्त महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम,संतरा बाई को हर माह मिलता है एक हजार.....

चित्र
  जरूरत के वक्त महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम, संतरा बाई को हर माह मिलता है एक हजार.....     कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा /   पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिंघिया पंचायत में रहने वाली संतरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की कमी पड़ती थी। पहले उम्र रहने पर वह किसी तरह हाजिरी-मजदूरी का काम करके कुछ पैसे का बंदोबस्त कर लिया करती थी,अब अधिक उम्र होने की वजह से वह चाहकर भी कही काम नहीं कर पाती,ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघिया के ग्राम भदरापारा की रहने वाले संतरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हम जैसी गरीब महिलाओं के प्रति बड़ा उपकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी स...

बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा......

चित्र
  बालको के ‘निक्षय मित्र’ पहल की हुई सराहना, टीबी जागरूकता को मिला बढ़ावा......   कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / बालकोनगर,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व टीबी दिवस पर बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के कर्मचारी (स्वयंसेवक) ‘निक्षय मित्रों’ को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ में सहयोग देने के उद्देश्य से बालको ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत कोरबा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2023 में निक्षय मित्र पहल शुरू की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी द्वारा उचित आहार सेवन और पोषण सुनिश्चित करने वाले इस अभियान के लिए बालको की सराहना की है।   निक्षय मित्र पहल में बालको के कर्मचारी, 6 महीने तक टीबी मरीजों की स्वैच्छिक मदद करते हुए उन्हें पोषण आहार बास्केट की सहायता प्रदान करते हैं। टीबी पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य सुधार में उचित पोषण की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे टीबी की...

बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन....

चित्र
  बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन.... विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देता बालको प्रीमियर लीग......     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बालकोनगर, 06 मार्च 2025 बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग (बीपीएल) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार की उपस्थिति में धूमधाम से सपन्न हुआ। लैंगिंग विविधता को बढ़ावा देने पर समर्पित इस प्रतियोगिता में लगभग 145 डायवर्स टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग 60 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता डायवर्सिटी और इंक्लूजन का फेस्टिवल बन गया जिसमें महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तथा व्यावसायिक भागीदारों सामुदायिक लाभार्थी सहित विभिन्न टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।    एक समान कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के रूप में बालको विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाया है। इसी क्रम में कंपनी ने प्रगतिशील कदम उठाते हुए बीपीएल छठवें के संस्करण में...

कोरबा का सबसे पुराना विद्यालय सर्वसुविधायुक्त बन कर कोरबा के भाग्य औरभाग्यविधाताओं को समर्पित–जयसिंह ने कहा यह निर्माण मेरे जीवन का सबसे सुखद और संतुष्ट करने वाला कार्य ......

चित्र
  कोरबा का सबसे पुराना विद्यालय सर्वसुविधायुक्त बन कर कोरबा के भाग्य औरभाग्यविधाताओं को समर्पित–जयसिंह ने कहा यह निर्माण मेरे जीवन का सबसे सुखद और संतुष्ट करने वाला कार्य ...... कोरबा का सबसे पुराना विद्यालय सर्वसुविधायुक्त बन कर कोरबा के भाग्य और भाग्यविधाताओं को समर्पित–जयसिंह ने कहा- यह निर्माण मेरे जीवन का सबसे सुखद और संतुष्ट करने वाला कार्य.    कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा का सबसे पुराना हायर सेकेण्डरी स्कूल (आदिवासी स्कूल) पुराना कोरबा आज सर्वसुविधायुक्त बनकर कोरबा का सबसे आदर्श भवन के रूप में कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री तथा इस विद्यालय का पूर्व छात्र जयसिंह अग्रवाल के हाथों कोरबा के भाग्य और भाग्यविधाताओं को समर्पित किया गया। 6.62 लाख रूपये की लागत से इस भवन को मंत्री अग्रवाल ने अपनी निगरानी में बनवाया, ताकि यहां पढने वाले विद्यार्थी और विद्यार्थियों को गढ़ने वाले गुरूजनों को सभी सुविधाएं मिल सके।      आज इस भवन को लोकार्पित करते हुए जयसिंह अग्रवाल की आँखों में अलग ही चमक दिखाई दे रही थी। मंत्री अग्रवाल ने इसी विद्यालय में पढ़ा, तब यह विद्यालय खपरै...

एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा जूनियर गर्ल्स विभाग फुटबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन समारोह......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा जूनियर गर्ल्स विभाग  फुटबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन समारोह..... korba samwad news,/ एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा जूनियर गर्ल्स विभाग का फुटबाल चैंपियनशिप दिनांक 06.09.2023 को समापन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य के चार जिलों- दुर्ग, बीजापुर, रायपुर तथा बलौद ने इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया।    यह चैम्पयनशिप दिनांक 03.09.2023 से शुरू हुआ था। समापन समारोह में 30 लड़कियों को चुना गया।  यह 30-35 लड़कियाँ अंतर-ज़िला टूर्नामेंट के विजेता है। यह अब आगे 21 दिनों का कोचिंग कैंप लेंगे। यह कोचिंग कैंप सिपेट (CIPET), कोरबा में आयोजन किया जा रहा है। कोचिंग कैंप के बाद 20 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा को आगे राष्ट्रिय लेवल पर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व करेंगे। इस फुटबाल के खेल कूद में तीन श्रेणियाँ है-सब-जूनियर गर्ल्स, जूनियर गर्ल्स तथा सीनियर गर्ल्स तथा इस कार्यक्रम के दो पहलू है- चैम्पियनशिप एवं कोचिंग कैंप। वर्तमान में सभी खिलाड़ियों का रहना तथा भोजन एवं अन्य व्यवस्था  का आयोजन एनटीपीसी ...

एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप का आयोजन ......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप का आयोजन  ......        कोरबा संवाद न्यूज़ /  एनटीपीसी कोरबा प्रायोजक छत्तीसगढ़ फुटबाल फ़ैडरेशन द्वारा फुटबाल चैंपियनशिप/ टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप दिनांक 15.08.2023 से सिपेट (CIPET), कोरबा में आयोजन किया जा रहा है।  इस फुटबाल के खेल कूद में तीन श्रेणियाँ है-  सब-जूनियर गर्ल्स, जूनियर गर्ल्स तथा सीनियर गर्ल्स तथा इस कार्यक्रम के दो पहलू है- टूर्नामेंट एवं कोचिंग कैंप। वर्तमान में 30-35 खिलाड़ियों को 21 दिन का कोचिंग कैंप प्रधान किया जा रहा है। इस कोचिंग कैंप के बाद वह राष्ट्रिय लेवेल पर छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व करेंगे। वह छत्तीसगढ़ राष्ट्र स्टेट फूटबाल टीम में शामिल होंगे।        यह 30-35 लड़कियाँ अंतर-ज़िला टूर्नामेंट के विजेता है। टूर्नामेंट में 5-6 टीमों ने भाग लिया जोकि 5 दिन तक चला।  एनटीपीसी कोरबा सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्रीय टीम में चयन हेतु भरसक मेहनत करने का सुझाव दिया।   ...

एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर.....

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर.....     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोरबा जिले के चार अलग-अलग क्षेत्रों देवपहरी, सतरेंगा, अजगरबहार और सोनपुरी में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया ,        इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लगभग 200 लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया और इस प्राचीन खेल में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। तीरंदाजी शिविर के दौरान राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी भरत यादव ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया तथा खेल की बारीकियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।        दिनांक 10.08.2023 को शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किये गये। इस समापन समारोह में एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं के क...
चित्र
  जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई, फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण.......              कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवन यापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में उनकी भी मजबूरी थी कि वह घर में कुछ सहयोग करें। दुर्गा ने भी मजदूरी की। खेतों में काम किया। गड्ढे खोदे और कई निर्माण कार्यों में सिर पर सामानों का बोझ भी ढोया। दुर्गा की जिंदगी ऐसे ही बोझ तले बीत रही थी कि एक दिन उन्हें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ होने की जानकारी मिली। पहले से ही बारहवीं पास दुर्गा कंवर ने योजना को जानने समझने के बाद अपना आवेदन जमा किया। बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हो...

कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन .....

चित्र
  कोरबा की युवा प्रतिभाएं ने किया प्रदेश का नाम रोशन ....            कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबाअखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) द्वारा आयोजित भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य और संगीत समारोह और प्रतियोगिता में अपनी हालिया उपलब्धि के माध्यम से ख्याति अर्जित करते हुए कोरबा की युवा प्रतिभाओं ने करा प्रदेश का नाम रोशन।            पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित , अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य संगीत उत्सव - प्रदर्शन कला का 19वां सांस्कृतिक मंच 2023, अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ (एबीएसएस) और कला और संस्कृति की वैश्विक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गयाा।         यूनेस्को द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम 22 मई 2023 से 24 मई 2023 तक जारी रहा। देश भर से युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच प्रदान करते हुए, पुणे में राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न कला रूपों और विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। 23 मई 2023 को, कथक नृत्यांगना और एनटीपीसी कोरबा के एक सम्मानित कर्मचारी, एस सुक्ला दास की बेट...