संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कम जमीन, दृढ़ संकल्प किसान गोपाल सिंह की मेहनत बनी मिसाल......

चित्र
  कम जमीन, दृढ़ संकल्प किसान गोपाल सिंह की मेहनत बनी मिसाल......    कोरबा संवाद न्यूज  / कोरबा  जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार में रहने वाले किसान गोपाल सिंह कँवर भले ही कम जमीन के मालिक हों, लेकिन खेती के प्रति उनकी लगन और सरकारी योजनाओं से मिली प्रोत्साहन राशि ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। गोपाल सिंह लगभग दो एकड़ में खेती करते हैं और धान की फसल लेते हैं। वे बताते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम व निर्णय बेहद लाभकारी साबित हुए हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि प्रति क्विंटल धान पर रूपये 3100 मिलने से किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे खेती जारी रखने के लिए प्रेरित होते हैं। गोपाल सिंह ने इस वर्ष अपने एक एकड़ खेत से 20 क्विंटल धान बेचा है। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था। प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में किया, जिससे उनके परिवार को स्थायी लाभ मिला। कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त राशि मिलने से उनकी आय...

नमामि हसदेव सेवा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट निर्माण की मांग........

चित्र
  नमामि हसदेव सेवा समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट निर्माण की मांग........   हसदेव नदी के दोनों ओर रिवर फ्रंट निर्माण से स्थानीय विकास और पर्यावरण संरक्षण में होगा सुधार..... रिवर फ्रंट निर्माण के लिए प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की अपील, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का होगा निर्माण...... समिति द्वारा प्रस्तावित योजना : प्रदूषण नियंत्रण, सांस्कृतिक गतिविधियां और स्वच्छता सुविधाएं....... कोरबा संवाद न्यूज, कोरबा / नमामि हसदेव सेवा समिति ने कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के दोनों किनारों पर दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। यह कदम हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने, इसके संरक्षण को सुनिश्चित करने और नदी के तट पर सुविधाओं के निर्माण के उद्देश्य से उठाया गया है। समिति का मानना है कि रिवर फ्रंट निर्माण से ना केवल पर्यावरणीय सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। समिति की योजना का उद्देश्य :- हसदेव नदी की महत्ता को देखते हुए समिति ने दर्री बांध से कुदुरमाल पुल...

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी.....

चित्र
  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी.....      कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है ।  अग्रवाल ने कोरबा वासियों साहित प्रदेश वासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, उत्‍तम,स्‍वास्‍थ्‍य, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य,  उन्‍नति, आदर्श, प्रसिद्धि तथा दीर्घायु के लिए मां सर्वमंगला से प्रार्थना कर कामना किया है ।   पूर्व मंत्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह नया वर्ष कोरबा में सद्भाव और सामुहिक प्रगति को मजबूत करने वाला वर्ष बने तथा नववर्ष के अवसर पर कोरबा वासियों के लिए खुशहाली की मंगलकामना किया है ।    

जनदर्शन में करण और मीना को मिला व्हील चेयर कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए......

चित्र
  जनदर्शन में करण और मीना को मिला व्हील चेयर  कु ल 86 आवेदन प्राप्त हुए......    कोरबा संवाद न्यूज / कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर जनदर्शन के दौरान ग्राम पोटापानी, जनपद पंचायत पाली के निवासी करण श्रीवास एवं मीना श्रीवास द्वारा व्हीलचेयर की मांग प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी आवश्यकता रखते ही मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। समाज कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग तथा अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सयुंक्त कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज की उपस्थिति में दोनों हितग्राहियों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। कलेक्टर जनदर्शन में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आमनागरिको की समस्याओं को सुना गया।    

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली......

चित्र
  सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली...... 21 दिसंबर से शुरू होने वाले अभियान में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जि़ंदगी की’......       कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / दर्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) 2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 21 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की ‘दो बूंद जि़ंदगी की’ पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता रैली की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने की। रैली में सभी आचार्यगण के साथ कक्षा षष्ठम से दशम तक के भैया-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने  ‘हर बच्चा, हर टीका, हर जगह ‘, ‘पोलियो को हराना है, देश को स्वस्थ बनाना है’ जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।     इस अवसर पर प्रा...
चित्र
  तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई तिहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का लालच देकर रची गई थी साजिश........   कोरबा संवाद न्यूज /  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना उरगा क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर तिहरी हत्या की घटना होने पर एक विशेष जांच टीम द्वारा जांच की गई। दिनांक 11-12-2025 को थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों से पूछताछ की कार्यवाही प्रारंभ की गई।      जांच में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास द्वारा तंत्र-मंत्र के माध्यम से 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का झांसा देकर मृतक नितेश रात्रे, असरफ मेमन एवं सुरेश साह...

कोरबा जिले में सुचारू धान खरीदी से किसानों में उत्साह बढ़ा, साय सरकार की पारदर्शी व्यवस्था बनी मिसाल......

चित्र
  कोरबा जिले में सुचारू धान खरीदी से किसानों में उत्साह बढ़ा, साय सरकार की पारदर्शी व्यवस्था बनी मिसाल...... मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा - गजेंद्र पाल सिंह.......     कोरबा संवाद न्यूज / कोरबा, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी इस वर्ष उत्साह, सुगमता और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जिस दक्षता और दूरदर्शिता के साथ धान खरीदी व्यवस्था को तैयार किया है, वह पूरे प्रदेश में किसानों के लिए एक बड़े उत्सव जैसा माहौल बना रही है। विशेषकर कोरबा जिले में जहाँ जिला प्रशासन की सक्रियता, बेहतर प्रबंधन और समय पर की गई तैयारी ने किसानों को अत्यधिक राहत और संतोष प्रदान किया है। इस वर्ष धान खरीदी केंद्रों में देखा जा रहा उत्साह स्पष्ट बताता है कि किसानों को न केवल अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि उन्हें हर सुविधा इस तरह प्रदान की जा रही है कि पूरा प्रक्रिया सहज और परेशानी-रहित बन सके। सरकार द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य की घोषणा से किसानों के चेहरों पर नई चमक ला दी ...

सिमगा के विद्यार्थियों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद,युक्ति युक्तकरण से व्याख्याता और प्राचार्य की नियुक्ति से ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को राह हुई आसान.......

चित्र
  सिमगा के विद्यार्थियों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद, युक्ति युक्तकरण से व्याख्याता और प्राचार्य की नियुक्ति से ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को राह हुई आसान....... कोरबा संवाद न्यूज  / कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमगा में वर्ष 2014 से संचालित हायर सेकंडरी स्कूल अब शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनकर उभर रहा है। सिमगा, घोसरा और आसपास के लगभग दस किलोमीटर दायरे के गाँवों से विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं। विद्यालय में कुल 178 विद्यार्थी दर्ज हैं, जिनमें से लगभग सभी अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। यह विद्यालय ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।      लंबे समय तक विद्यालय में अंग्रेजी और वाणिज्य विषय के व्याख्याता नहीं थे, जिसके कारण विद्यार्थियों को इन विषयों की नियमित कक्षाएँ प्राप्त नहीं हो पाती थीं। इससे उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का निर्णय लिया ...

कलेक्टर ने कुदुरमाल पुल का किया निरीक्षण, तीन सदस्यीय समिति गठित कर लोड बेयरिंग टेस्ट व वैकल्पिक मार्ग के लिए अध्ययन के दिए निर्देश....

चित्र
  कलेक्टर ने कुदुरमाल पुल का किया निरीक्षण, तीन सदस्यीय समिति गठित कर लोड बेयरिंग टेस्ट व वैकल्पिक मार्ग के लिए अध्ययन के दिए निर्देश......    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज ग्राम कुदुरमाल में हसदेव नदी पर स्थित पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियर भी उपस्थित थे।     कलेक्टर वसंत ने पुल की जर्जर स्थिति और आवागमन पर प्रतिबंध को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की संभावनाओं का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सेतु, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियरों की तीन सदस्यीय समिति गठित करने और पुल का निरीक्षण कर लोड बेयरिंग टेस्ट कर रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने मार्ग की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण में सेतु, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के इंजीनियरों के साथ-साथ अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत जुनवानी के प्राथमिक विद्यालय, मे हुआ उल्लास महा परीक्षा का सफल आयोजन........

चित्र
  ग्राम पंचायत जुनवानी के प्राथमिक विद्यालय, मे हुआ  उल्लास महा परीक्षा का सफल आयोजन........   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / ग्राम पंचायत जुनवानी के  प्राथमिक विद्यालय में आज उल्लास महापरीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 20 महिलाओं ने अपने जीवन की पहली परीक्षा दी और अत्यंत आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।     परीक्षा विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रतिभागियों के विचार:- गुरवारिन बाई और सुनाई बाई ने कहा कि यह उनके जीवन की पहली परीक्षा थी और वे बहुत आत्मविश्वासी हैं।       स्वयंसेवी समर्थन:- लकी, हीरा और कल्याणी ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया, जिससे माहौल सकारात्मक बना रहा। समुदाय की सराहना:- विद्यालय की प्रधान पाठिका मिशल मिंज ने स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे शानदार काम कर रहे हैं।   

पीएम आवास के नाम पर पैसा मांगने पर होगी एफआईआर, कलेक्टर ने दिए निर्देश.......

चित्र
  पीएम आवास के नाम पर पैसा मांगने पर होगी एफआईआर, कलेक्टर ने दिए निर्देश....... स्कूल से दूर होगी पेयजल की समस्या, डीईओ से सूची मंगाई गई....... अवैध धान की खरीदी-परिवहन रोकने निरीक्षण और नाकों पर जाँच के निर्देश......... अवैध रेत उत्खनन पर सतत कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर श्री अजीत वसंत की समय-सीमा बैठक...... -विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा, योजनाओं में पारदर्शिता और कड़ी निगरानी के निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा/ अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, योजनाओं की प्रगति तथा राजस्व एवं जनकल्याण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्यों की पूर्ति तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम आवास योजना में अनियमितता पर करे कठोर कार्रवाई कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास समय-सीमा के भीतर पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हितग्राही से आवास स्वीकृति या निर्माण के नाम पर राशि मांगने वाले व्यक्तियों के विरुद्...