संदेश

MORTH पोर्टल पर प्रदूषण प्रमाण-पत्र दर्ज नहीं होने पर पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र निलंबित.......

चित्र
  MORTH पोर्टल पर प्रदूषण प्रमाण-पत्र दर्ज नहीं होने पर पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र निलंबित....... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / परिवहन विभाग ने नियमों के विपरीत प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के मामले में भिलाई-खुर्द, वार्ड क्रमांक 06 मेन रोड बरबसपुर स्थित पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने केन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पासवान प्रदूषण जांच केन्द्र द्वारा वाहन क्रमांक CG04NE7735 के लिए 7 नवंबर 2025 को प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। हालांकि यह प्रमाण-पत्र परिवहन विभाग के अधिकृत MORTH पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हुआ। इसके चलते वाहन स्वामी के खिलाफ वायु प्रदूषण जांच अधिनियम के तहत 800 रुपये का चालान अधिरोपित हो गया।   मामले में परिवहन विभाग के कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक 620/तक/जिपअ/26 दिनांक 9 अगस्त 2026 जारी कर केन्द्र संचालक को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में केन्द्र संचालक द्वारा कोई स्पष्टीकरण अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग ने इस...

बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार......

चित्र
  बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / बालकोनगर,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए दो मोबाइल हेल्थ वैन संचालित की गईं। मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ कैंपों में सामान्य चिकित्सा के साथ दंत चिकित्सा, त्वचा रोग, हड्डी रोग और स्त्री रोग जैसी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 51 आंगनवाड़ी केंद्रों ...

पगडंडियों की रास्ते से गांव पहुंच मास्टरमाइंड टीम ने दिया सेवा, जहां जरूरत थी, वहां पहुंची मदद.....

चित्र
पगडंडियों की रास्ते से गांव पहुंच मास्टरमाइंड टीम ने दिया सेवा, जहां जरूरत थी, वहां पहुंची मदद..... कोरबा संवाद न्यूज़- सेवा की असली तस्वीर तब सामने आती है, जब मदद उन लोगों तक पहुंचे, जो सुविधाओं की मुख्यधारा से दूर हैं। कुछ ऐसी ही पहल मास्टरमाइंड टीम ने 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत नकिया के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर की। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर इन इलाकों में टीम के सदस्य जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचे और उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं को समझा। टीम ने जरूरतमंद महिलाओं को नए वस्त्र वितरित किए, जबकि बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई। यह पहल केवल वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं रही। टीम ने ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी परिस्थितियों को जाना और यह संदेश देने का प्रयास किया कि दूरस्थ गांवों में रहने वाले परिवार भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मास्टरमाइंड टीम की पहल का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि सेवा को केवल मदद बांटने तक सीमित नहीं रखा गया। “सेवा ही कर्म है” की सोच के साथ टीम जरूरतमंदों...

कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा......

चित्र
  कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा...... छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर जनरेशन कम्पनी हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में लगाए गए देसी प्रजाति के पौधे...   कोरबासंवाद न्यूज कोरबा/ सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इसी क्रम में हसदेव ताप विद्युत गृह संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।    कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह द्वारा देसी प्रजाति के साल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण से ही इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।   इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता निभाते हुए उत्साहपूर्वक देसी प्रजाति के पौधे लगाए गए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, ...

परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान......

चित्र
  परिवहन विभाग की सघन जांच में 10 वाहनों पर कार्रवाई, 22,300 रुपये का चालान......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22,300 रुपये का चालान काटा गया। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।   परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि...

सड़क सुरक्षा क्विज में सेजेस बालको की छात्रा सावित्री ने हासिल किया तीसरा स्थान, कलेक्टर ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित.....

चित्र
सड़क सुरक्षा क्विज में सेजेस बालको की छात्रा सावित्री ने हासिल किया तीसरा स्थान, कलेक्टर ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बालको नगर की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कु. सावित्री खैरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम सेजेस बालको के प्राचार्य नीलकंठ राठौर ने छात्रा सावित्री खैरवार सहित मार्गदर्शक शिक्षिकाओं तनुप्रिया देवांगन और निहारिका शुक्ला को बधाई दी।

जहां नेटवर्क भी नहीं पहुंचता, वहां मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां, महिलाओं-बच्चों को कपड़े और शिक्षण सामग्री का वितरण.....

चित्र
जहां नेटवर्क भी नहीं पहुंचता, वहां मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां, महिलाओं-बच्चों को कपड़े और शिक्षण सामग्री का वितरण..... कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा। वनांचल क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करने की पहल के तहत मास्टरमाइंड टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। टीम के सदस्यों ने कोरबा से करीब 45 किलोमीटर दूर लेमरू क्षेत्र के अरेतरा गांव पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं को नई साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े तथा किताब-कॉपी, पेन और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। दूरस्थ वनांचल गांव में मास्टरमाइंड टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। लंबे समय बाद अपने बीच बाहरी लोगों को आत्मीयता के साथ देखकर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक टीम का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्कूल जाने की स्थिति और रोजमर्रा की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। वहीं महिलाओं और बुजुर्गों से भी उनके जीवन, रहन-सहन और गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मास्टरमाइंड टीम के स...

शिवचरण केवट और सावित्री साहू को मिली नई सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम......

चित्र
  कलेक्टर जनदर्शन से मिली नई उम्मीद, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने आसान की जिंदगी, शिवचरण केवट और सावित्री साहू को मिली नई सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम...... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की मंशा है कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें समय पर वास्तविक राहत मिले। इसी उद्देश्य के अनुरूप कलेक्टर जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम गोढ़ी निवासी 50 वर्षीय  शिवचरण केवट एवं ग्राम दादरकला निवासी 27 वर्षीय सुश्री सावित्री साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा...

बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन....

चित्र
  बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन.... कोरबा संवाद न्यूज,बालकोनगर/ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा अयोध्यापुरी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पार्षद सरोज शांडिल्य, बालको के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।   अयोध्यापुरी के सामुदायिक भूमि पूजन समारोह के अवसर पर लखन लाल देवांगन ने बालको प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा, “बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य स्थानीय नागरिकों के सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक विकास से जुड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। बालको क्षेत्र के चहुंमुखी विकास जैसे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर योग...

हरियाली का महाअभियान- 1 अगस्त को बालको में वन महोत्सव, पौधरोपण से जागरूकता रैली तक होंगे आयोजन.....

चित्र
हरियाली का महाअभियान- 1 अगस्त को बालको में वन महोत्सव, पौधरोपण से जागरूकता रैली तक होंगे आयोजन..... कोरबा संवाद न्यूज -वन परिक्षेत्र बालको, वनमंडल कोरबा द्वारा 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण, रक्तदान, पौधा वितरण और जागरूकता बाइक रैली जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे MGM हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण से होगा। इसके बाद 10:30 बजे से रक्तदान शिविर एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। वन महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली बढ़ाने का संदेश शहरवासियों तक पहुंचाया जाएगा। बाल्को वन परिक्षेत्र रेंजर जयंत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर एक पौधा लगाने का संकल्प लें और प्रकृति संरक्षण के इस अभियान...

वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़......

चित्र
  वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़......   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / मुंबई भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (बीएसई: 544780 और एनएसई: वीएएमएल) ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के बोर्ड ने ₹8 प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है। कंपनी की आय बढ़कर अब तक के सबसे अधिक ₹21,105 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी बिक्री की मात्रा और बेहतर कीमत मिलने के कारण हुई। कंपनी का एबिटडा बढ़कर रिकॉर्ड ₹10,499 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 24 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 134 प्रतिशत अधिक है। लागत पर बेहतर नियंत्रण के कारण कंपनी का एबिटडा मार्जिन भी बढ़कर अब तक के सबसे अधिक 50 प्रतिशत पर पहुंच गया। कंपनी का मुनाफा ₹6,597 करोड़ रहा, जो ...

बारिश में सहारा, पढ़ाई को प्रोत्साहन, मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां.....

चित्र
बारिश का सहारा, पढाई को प्रोत्साहन, मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां..... कोरबा संवाद न्यूज- सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए बालको मास्टरमाइंड टीम ने कोरबा जिले की माखुरपानी ग्राम पंचायत के आश्रित गांवों में जरूरतमंद किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए छातों का वितरण किया गया, वहीं स्कूली बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे सहयोग से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलती है।  वहीं छाता प्राप्त करने वाली महिलाओं और बुजुर्गों ने मास्टरमाइंड टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में यह छाता उनके लिए किसी चलते-फिरते घर से कम नहीं है। खेती-किसानी के दौरान अचानक बारिश होने पर यह काफी उपयोगी सा...

नंद घर अभियान को मिलेगा विस्तार, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने किया एमओयू....

चित्र
  नंद घर अभियान को मिलेगा विस्तार, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार ने किया एमओयू....   कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और बिहार सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की है। इस पहल के तहत बिहार में नंद घर मॉडल का विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में अग्रवाल ने बिहार से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका रिश्ता केवल जन्मभूमि से नहीं, बल्कि उन मूल्यों और संस्कारों से भी है, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व और जीवन दृष्टि को आकार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए योगदान देना उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि जीवन के शुरुआती छह वर्षों में मिलने वाली शिक्षा और संस्कार बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। इसी सोच के साथ नंद घरों के माध्यम ...

झाबू राखड डेम से अविरल राखड पानी का बहाव.....

चित्र
  झाबू राखड डेम से अविरल राखड पानी का बहाव..... कोरबा संवाद न्यूज कोरबा / ऊर्जाधानी सीएसईबी पश्चिम दर्री का राखड डेम हसदेव नदी किनारे झाबू ग्राम के अधिग्रहित जमीन पर निर्मित है। यहां के निवासियों के कथनानुसार राखड डैम का राखड युक्त पानी निरंतर बहता रहता है। इस पानी से यहां के कृषि  जमीन को भी प्रभावित करता है । डैम से बहिर्गमीत इस पानी की राखड़ को कम करने के लिए संयंत्र लगाया गया है। इस संयंत्र का सदुपयोग ना करते हुए निरंतर राखड पानी बहाया जा रहा है जो सीधे हसदेव नदी में प्रवाहित हो रहा है, जिससे नदी में राखड़ का भारी मात्रा में जमा हो रहा है और इसके आसपास गांव वालों को राखड़ युक्त पानी से गुजर बसर नहाना धोना पड़ता है जो कई तरह के चर्मरोग जैसे बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। यह डेम सीएसईबी कर्मचारी मनोज मारकंडे की देखरेख में निहित है। यहां बिना निगरानी के पर्यावरण संरक्षण को दरकिनार कर निरंतर राखड पानी का बहाव किया जा रहा है । इस पर पर्यावरण विभाग का भी सज्ञान में नहीं रखता है,और न हीं इन पर कोई उनका नियंत्रण है । मिली जानकारी अनुसार कभी भी जांच के लिए आते हैं तो डैम के लगे...

बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण....

चित्र
  बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण....    कोरबा संवाद न्यूज कोरबा/बालकोनगर , वर्षों पहले जिस संयंत्र की मशीनों की आवाज़ उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी, जिन कार्यस्थलों पर उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और जिसकी प्रगति में अपना योगदान दिया, उसी बालको संयंत्र में लौटना सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए केवल एक भ्रमण नहीं, बल्कि यादों की एक भावनात्मक यात्रा बन गया। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया। इस अवसर पर वर्षों तक बालको की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों ने एक बार फिर अपने कार्यस्थल का दौरा किया और पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए भावुक हो उठे। भ्रमण के दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट तथा अन्य प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। कभी जिन इकाइयों में उन्होंने स्वयं काम किया था, आज वहां आधुनिक तकनीकों, उन्नत सुरक्षा मानकों, डिजिटलीकरण और बढ़ती उत्पादन क्षमता को देखकर उन्होंने बालको की विकास यात्रा की सर...

बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु.....

चित्र
  बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु.....      कोरबा संवाद न्यूज कोरबा /बालकोनगर , भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन बालकोनगर उत्कल भारती समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालको के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (धातु) निकेत श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। निकेत श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ स्वयं रथ खींचकर इस पावन परंपरा में सहभागिता निभाई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रथयात्रा के आगे चल रहे कर्मा नृत्य दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।    रथयात्रा ...