"मोर गांव मोर पानी" अभियान के तहत जल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ.....

"मोर गांव मोर पानी" अभियान के तहत जल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ.....
क्लस्टर स्तर पर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

कोरबा संवाद न्यूज- कोरबा/03 जून 2025/ जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत करतला एवं पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में "मोर गांव मोर पानी" अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत करतला एवं सैला क्लस्टर अंतर्गत  ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व को विस्तार से समझाया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने जल संरचनाओं जैसे वाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट,आदि के निर्माण को लेकर संकल्प लिया और इसके तकनीकी पक्षों की जानकारी प्राप्त की।

सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने बताया कि महात्मा गांधी मनरेगा अंतर्गत मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण 2 जून से 6 जून 2025 तक जिले के सभी पांच विकासखंडों के विभिन्न क्लस्टर में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर जल संकट की चुनौतियों से निपटने हेतु स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत कोरबा के मार्गदर्शन में क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि "मोर गांव मोर पानी" अभियान ग्रामीण सहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और कृषि जल उपलब्धता की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलेगी।

प्रशिक्षण में जनपद सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक मास्टर ट्रेनर्स, विकासखंड समन्वयक एनआरएलएम, महिला स्व सहायता समूह ,सचिव, एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....