कार से ठोकर मार बच्ची को लेकर भागा चालक, गाड़ी से बरामद हुई मासूम की लाश, चालक गिरफ्तार.....

कार से ठोकर मार बच्ची को लेकर भागा चालक, गाड़ी से बरामद हुई मासूम की लाश, चालक गिरफ्तार.....
कोरबा संवाद न्यूज़- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में 12 जून की शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बछावत गांव के पास 6 वर्षीय सिवागीं पटेल (पलक) को CG-12-BN- 5113 नंबर की कार ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची को इलाज के बहाने कार चालक उठाकर भाग निकला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जांजगीर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए CCTV और तकनीकी मदद से कार की तलाश की और कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में गाड़ी को ट्रेस कर लिया। जब गाड़ी को बरामद किया गया, तो उसमें बच्ची की लाश पाई गई। बताया जा रहा है कि सिवागीं पटेल (पलक) अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार थी तभी हादसा हुआ। इस दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस अब आरोपी चालक देवेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर घटना की गहन जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....