बारिश से टूटी दीवार, घर में के भीतर हुआ जलभराव.....
बारिश से टूटी दीवार, घर में के भीतर हुआ जलभराव.....
कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार शाम से तेज बारिश के चलते बालको के वार्ड क्रमांक 46 स्थित उड़िया मोहल्ला में एक मकान ढह गया और घरों में बारिश का पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रभावित क्षेत्रवासियों ने बताया कि घरों के पास की खाली भूमि पर मिट्टी पाटकर उसे ऊंचा कर दिया गया है, जिससे बरसात का पानी बहकर सीधे मकानों में प्रवेश कर रहा है। मकान की दीवार ढहने और घरों में पानी भरने से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय पार्षद को भी घटना की जानकारी दी जा चुकी है।बारिश का दौर अभी भी जारी है, जिससे और अधिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें