एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम को आयोजन......

 एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम को आयोजन......

   

कोरबा संवाद न्यूज़,/एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया।



एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र के समापन समारोह दिनांक 27.08.23 को संपन्न हुआ, जिसमें मधुमति राव,अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  


उक्त शिविर में मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान वा राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन ,मुद्रा , भस्त्रिका,मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुए।
  

अध्यक्षा मैत्री महिला समिति ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए, नियमों का नियमित पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....