संदेश

Politics लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नगर निगम चुनाव :- वार्ड क्रमांक 05 से विनोद कुमार श्रीवास (बबलू )लडेंगे चुनाव.....

चित्र
  नगर निगम चुनाव :- वार्ड क्रमांक 05 से विनोद कुमार श्रीवास (बबलू )लडेंगे चुनाव.....   कोरबा संवाद न्यूज़, / कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 पुरानी बस्ती के सामान्य सीट होने से दावेदारों की लंबी सूची तैयार होने लगी है ऐसे में युवाओं और महिलाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले विनोद कुमार श्रीवास (बबलू ) ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इनको बी जे पी से टिकट मिलने की काफी उम्मीद है  कयोंकि वे 25 वर्षों से बी जे पी के बूथ से सक्रिय होने के नाते चाहे वो संसद प्रत्यासी हो या विधायक प्रत्यासी हो या फिर पार्सद प्रत्यासी हो सभी को लिड कराने का सफल प्रयास किया, अगर इन्हे पार्टी से टिकट मिलता है तो इनके चुनाव लडने के ऐलान से अन्य  दलों के प्रत्याशी को शिकस्त मिल सकती है। कयोकि इनकी अपने वार्ड के अलावा अन्य वार्डों के लोगों में अच्छी खासी  पकड़ है, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी सरगर्मी बढ़ गई है। अब दावेदार भी सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 05 पुरानी बस्ती से विनोद कुमार श्रीवास के मैदान में आने से चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है।  राजनीति...

भाजपा चुनाव संचालक के भाई अनिल चावलानी कांग्रेस में शामिल, कहा- मेरी विचारधारा कांग्रेस वाली......

चित्र
  भाजपा चुनाव संचालक के भाई अनिल चावलानी   कांग्रेस में शामिल, कहा- मेरी विचारधारा कांग्रेस वाली...... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / मतदान के ठीक पहले भाजपा को झटका लग गया है। बीजेपी ने कोरबा विधानसभा में चुनाव संचालक का दायित्व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावालानी को सौंपा है। जिसे बीजेपी ने कोरबा विधानसभा में अहम दायित्व सौंपा है, उन्हीं के सगे भाई ने गुरुवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अशोक चावलानी के सगे भाई अनिल चावलानी ने राजस्व मंत्री जयसिंह के कार्यों से प्रभावित होकर उनके कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस की सदस्य ले ली। जयसिंह ने उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस प्रत्येक व्यक्ति के हितों का ध्यान रखती है। अशोक चावलानी के भाई अनिल चावलानी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अनिल का कहना है कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती है। वह अलग विषय है कि छोटे भाई जिला अध्यक्ष रहे हैं और चुनाव संचालन कर रहे हैं।   भाजपा प्रत्याशी हारा हुआ चेहरा, मुकाबला से पहले ही बाहर कोरबा विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव संचालक अशोक चावलानी हैं जो कि भाजपा के जिला अध्यक्ष ...

कटघोरा क्षेत्र के जनता चाहते हैं बदलाव- प्रेमचंद पटेल.......

चित्र
  कटघोरा  क्षेत्र  के जनता चाहते हैं बदलाव- प्रेमचंद पटेल....... कटघोरा विधानसभा हरदी बाजार मंडल क्षेत्र में किया गया जनसंपर्क, कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा के प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का जन संपर्क पदयात्रा निरंतर जारी है उन्होंने आज हरदी बाजार मंडल के तीवरता, सिरकी खुर्द, लिटियाखार,बसीबर एंव रैनपुर  में गली गली पैदल चलकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किए। जन संपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों ने विभिन्न समस्याओं से पटेल को अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में हरदीबाजार के मंडल अध्यक्ष हरीश थर  वानी युवा मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग समर्थन कर साथ-साथ चल रहे हैं l    

शहर विधायक को पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं सहित जनता में उत्साह.....

चित्र
  शहर विधायक को पुनः टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं सहित जनता में उत्साह..... कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा/ कांग्रेस द्वारा आज नवरात्रि के प्रथम दिन एवं अग्रसेन जयंती पर पहली सूची जारी की गई। जारी सूची में कोरबा की चार विधानसभाओं में से कोरबा विधानसभा के उम्मीदवार के घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। रायपुर निवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस कार्यालय कोरबा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आशा के साथ कांग्रेस पार्टी ने एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया है, जीत को बरकरार रखना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने कहा। उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मां सर्वमंगला की कृपा से और आप सभी के आशीर्वाद व प्यार के कारण मुझे एक बार पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह, प्यार व आशीर्वाद के चलते इस...

एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम को आयोजन......

चित्र
  एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम को आयोजन......     कोरबा संवाद न्यूज़,/ एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया। एनटीपीसी कोरबा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र के समापन समारोह दिनांक 27.08.23 को संपन्न हुआ, जिसमें मधुमति राव,अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।    उक्त शिविर में मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान वा राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन ,मुद्रा , भस्त्रिका,मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुए।    अध्यक्षा मैत्री महिला समिति ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए, नियमों का नियमित पालन करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी की उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   ...
चित्र
  जिन हाथों से होती थी गड्ढ़ों की खुदाई, अब होती है सिलाई, फैशन डिजाइनिंग व सिलाई का ले रही है प्रशिक्षण.......              कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /बस कुछ माह पहले की ही बात है। गरीबी में जीवन यापन करते हुए गांव कुकरीचोली की दुर्गा कंवर ने किसी तरह हायर सेकेण्डरी की परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन उन्हें अपने घर में आर्थिक सहयोग के लिए आगे की पढ़ाई छोड़ मजदूरी की राह में जाना पड़ा। दुर्गा का सपना था कि वह फैंशन डिजाइन का कुछ काम करें। कपड़े सिलाई करें और कुछ पैसे भी कमा सकें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही था। चूंकि पिताजी खेतों में मजदूरी करते हैं, ऐसे में उनकी भी मजबूरी थी कि वह घर में कुछ सहयोग करें। दुर्गा ने भी मजदूरी की। खेतों में काम किया। गड्ढे खोदे और कई निर्माण कार्यों में सिर पर सामानों का बोझ भी ढोया। दुर्गा की जिंदगी ऐसे ही बोझ तले बीत रही थी कि एक दिन उन्हें छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना प्रारंभ होने की जानकारी मिली। पहले से ही बारहवीं पास दुर्गा कंवर ने योजना को जानने समझने के बाद अपना आवेदन जमा किया। बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हो...

30,मई 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)जिला-कोरबा कार्यकारणी का परिचय सम्मेलन.....

चित्र
  30,मई 2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)जिला-कोरबा कार्यकारणी का परिचय सम्मेलन.....               कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिद के द्वारा ( 5 मई बुद्ध जयंती) के शुभ अवसर से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती एवंआगामी विधानसभा चुनाव कि रूप रेखा तैयार करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पाण्डेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशेष बैठकों का आयोजन करने दिशा - निर्देश दिया गया था, उसी के परिपेक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के कोरबा जिला कार्य कारणी की बैठक एवं कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन चुनावी चर्चा हेतु दिनांक-30/5/23 समय सुबह 11:00 AM से लेकर1:30PM तक बैठक सुनिश्चित की गई है  तत्पश्चात दोपहर के भोजन की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सीतामढ़ी में ही की गई है जिसमें सभी अतिथियों के साथ प्रदेश से आए पदाधिकारी व ,प्रेस/मीडिया से चर्चा करेंगे, जिला कोरबा में उक्त बैठक जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे के नेतृत्व में रखी गई है, उक्त बै...

16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम.....

चित्र
  16 लाख रूपए से अधिक के वर्मी खाद और केंचुआ बेचकर बनी आर्थिक रूप से सक्षम..... दिव्यांग ललिता हो या साधमति, सबके जीवन में आई खुशहाली की प्रगति..... सरगुजा और रायगढ़ से भी आते हैं इन समूह से केंचुआ खरीदने .....         कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर वनांचल गांव है चिर्रा। आदिवासी बाहुल्य इस गांव की महिलाएं आसपास के जंगलों से वनोपज संग्रहित कर कुछ रूपए जोड़ तो लेती थी, लेकिन बचत से उनका नाता नहीं जुड़ पाया था। वे चाहती तो थी कि कुछ ऐसा काम करें कि उन्हें कुछ ज्यादा पैसे मिले और बचत कर सकें। इन्हीं में से एक इस गांव की ललिता भी थी, जो बचपन से दिव्यांग है, जंगल जाना और वनोपज संग्रहण कर पाना उसके लिए संभव नहीं था, ऐसे में ललिता की इच्छा थी कि वह कुछ ऐसा काम करें कि उन्हें जंगल न जाना पड़े। दिव्यांग ललिता ने पहले तो सिलाई के कामों को अपनाया, फिर चंद्रमुखी स्व-सहायता महिला समूह बनाकर ग्राम सुराजी योजना अंतर्गत गौठान से भी जुड़ गई। गौठान में केंचुआ उत्पादन के साथ वर्मी खाद बनाकर समूह की महिलाओं ने लगभग 16 लाख 70 हजार रूपए की आमदनी अर्जित की। इस राश...

बलगी साप्ताहिक बाजार में आयोजित जय भारत सत्याग्रह.......

चित्र
  बलगी साप्ताहिक बाजार में आयोजित जय भारत सत्याग्रह.......               कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कांग्रेस का सेवा,संघर्ष,त्याग और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। ‘‘यह इतिहास है देश की जनता की सेवा करने का, यह इतिहास है देश को आजादी दिलाने का और यह इतिहास है देश के नवनिर्माण का’’ - उक्त कथन कुसमुण्डा ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार ने बलगी साप्ताहिक बाजार में आयोजित जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा में व्यक्त किया। उन्होने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक एवं मजबूत भारत की नींव रखी। नेहरू जी के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने सत्ता की बागडोर संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर पूरे देश के किसानों में नया जोश भर दिया।         ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कानून मंत्री का पदभार संभाला और देश के संविधान का निर्माण किया। आज उसी संविधान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधी सरकार से कोई सवाल नही कर सकता अगर ऐसा किया तो सदस्यता स...