संदेश

Korba news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
  बालको  प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दिया।...... कोरबा संवाद न्यूज़, कोरबा / बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों को उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्त मकानों से बलपूर्वक निकालने के अभियान का विरोध करने 28 अगस्त को भाजपा बालको नगर मंडल के द्वारा पत्र दिया गया तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौर, संपत यादव, सुमित तिवारी, लुकेश्वर चौहान, पार्षदगण एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी गण बालको प्रबंधन से मिले। जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई।      जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 4 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं  बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टू...

स्कूल आकर खाली बैठने को थे मजबूर, युक्ति युक्तकरण से शिक्षको की समस्या हुई दूर,अब हमारे बच्चे बेकार नहीं बैठेंगेःमंगल सिंहसौ किमी दूर पंडोपारा के स्कूल में दूर हुई शिक्षको की कमीशिक्षकविहीन नहीं रहा कोरबा जिले का कोई भी विद्यालय.........

स्कूल आकर खाली बैठने को थे मजबूर, युक्ति युक्तकरण से शिक्षको की समस्या हुई दूर, अब हमारे बच्चे बेकार नहीं बैठेंगेःमंगल सिंह सौ किमी दूर पंडोपारा के स्कूल में दूर हुई शिक्षको की कमी शिक्षकविहीन नहीं रहा कोरबा जिले का कोई भी विद्यालय......... korba samwad news.korba. / शहर से लगभग सौ किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच पंडोपारा में जब स्कूल खुला तब यहाँ रहने वाले पंडो समाज के लोगो में न सिर्फ अथाह खुशी थी, अपितु वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी सुकून और राहत महसूस कर रहे थे। अपने गाँव में स्कूल पाकर वे अपने बच्चों को स्कूल भी भेजने लगे, लेकिन इस विद्यालय में बनी शिक्षको की कमी उन्हें अक्सर चिंतित करती रहती थी, क्योंकि उनके बच्चे पाठशाला तो नियमित जाते थे, लेकिन विद्यालय में एकमात्र शिक्षक होने का खमियाजा भी बच्चों को भुगतना पड़ता था। कभी किसी कारण से शिक्षक के अवकाश में होने के कारण बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता था तो कभी उन्हें कमरे में बिना क्लास या पढ़ाई के घण्टो समय बितानी पड़ती थी। लिहाज़ा बच्चों के साथ माता-पिता भी चिंतित थे कि उनके गाँव के विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं है। आ...

कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना.....

चित्र
कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना..... कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मतदान दलों का बढ़ाया उत्साह. मतदान दलों को कोई समस्या न हो, इसके लिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश... कोरबा और करतला में मतदान 17 फरवरी को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा मतदान... कोरबा में 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता और करतला में 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता.... कोरबा संवाद न्यूज -कोरबा/16 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में कल 17 फरवरी को कोरबा जिले के कोरबा और करतला जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम तीन बजे तक होगी। मतदान हेतु आज कोरबा और करतला क्षेत्र से मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। उन्हें मतपेटी के साथ मतदान संबंधी अन्य सामग्री प्रदान की गई। मतदान दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ बसों में रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अ...

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में मतभेद: पूर्व अध्यक्ष समेत 16 सदस्यों ने 6 महीने पहले दिया इस्तीफा.....

चित्र
  डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में मतभेद: पूर्व अध्यक्ष समेत 16 सदस्यों ने 6 महीने पहले दिया इस्तीफा.....    कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन किया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता को सशक्त और संगठित करना था। हालांकि, संगठन के आंतरिक मतभेदों और असहमति के चलते 6 महीने पहले 16 प्रमुख सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा और सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत का नाम प्रमुख है। इनके अलावा प्रदीप मिश्रा, भोला केवट, गणेश सूर्यवंशी, आशा ठाकुर, संतोष सारथी, संगम दुबे, नागेंद्र पाल, नरेंद्र राठौर, मुकेश चौहान, दिब्येन्दु मृधा, द्वारका प्रसाद चंद्रमा, विजय सहीस, और बीएन नेताम ने भी संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया था। इस्तीफे के प्रमुख कारण: इस्तीफा देने वाले सदस्यों का कहना है कि संगठन के मूल उद्देश्यों से भटकाव, पारदर्शिता की कमी और नेतृत्व की कार्यशैली के प्रति असंतोष उनके इस कदम के पीछे प्रमुख कारण थे। संगठन की दि...

प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे - कलेक्टर......

चित्र
       प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे - कलेक्टर...... निर्वाचन के दौरान गलती की गुजाइंश न रहे- कलेक्टर..... कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर  वसंत ने सभी को  जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम पहले भी निर्वाचन कार्य कर चुके हैं, ऐसा मानकर प्रशिक्षण को नजर अंदाज न करें। मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान करें और अपनी जानकारी को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण के बिन्दुओं को नोट भी करें। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प...

लखनी साहू को बनाया गया महापौर प्रत्याशी.....

चित्र
आम आदमी पार्टी से लखनी साहू को बनाया गया महापौर प्रत्याशी....          कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा / आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें नगर निगम कोरबा के लिए महापौर प्रत्याशी के रूप में लखनी साहू का नाम घोषित किया गया है। लखनी साहू सीएसईबी के पूर्व अधिकारी है। और इंटक राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सुशोभित रही है ।क्षेत्र में इनका नाम जाना पहचाना है । यह साहू समाज में भी गहरी पैठ रखती हैं । लखनी के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई.....

चित्र
  धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई.....   धान खरीदी केंद्र उतरदा एवं कुल्हरिया के समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों  के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। धान खरीदी केंद्र उतरदा में कुल 3684.00 क्विंटल धान (9210 बोरे) सत्यापन में कम पाया गया। 581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक मिले। धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया ...

चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.....

चित्र
  चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.....    जिला अंत्यावसायी अंतर्गत 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए होंगे अपात्र..... कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को दिए निर्देश..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / जिलाअन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में स्व रोजगार स्थापित करने के उद्देस्य से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर समय पर ऋण की किश्त जमा नही करने वाले जिले के लगभग 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे बकायादारों को निर्वाचन लड़ने से पूर्व अन्त्यावसायी विभाग में बकाया ऋण राशि जमा करते हुए ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी एसडीएम,जनपद सीईओ और नगरीय निकायां के मुख्य नगर पालिका अधिकारियां को पत्र प्रेषित कर नामांकन दाखिल के दौरान ऐसे बकायादारों का नाम मिलान करते हुए बकाया राशि जमा करने व ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही नामांकन दाखिल लेने के निर्देश दिए हैं।      जिला अंत्यावसायी ...

सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण......

चित्र
  सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण......    मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश...... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने सभी तैयारियों को समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, पीडब्ल्यूडी ईई जी आर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।    कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 26 जनवरी को ...

नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश...... ।

चित्र
नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,  रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश......    कोरबा संवाद न्यूज़ /   कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाम निर्देशन से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से जांच करने और पावती देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शपथ पत्र में कोई भी कालम न छुटे।    कलेक्टर ने नाम-निर्देशन कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सहयोग हेतु अन्य अधिकारियों-कर्मचारिय...

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन.....

चित्र
  स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र में लगाया फूड वैन.....   कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा बालकोनगर,उन्नति परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने संयंत्र परिसर के अंदर फूड वैन लगाया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर फूड वैन का उद्घाटन किया। वैन पर स्नैक्स, मैगी सैंडविच, पोटैटो फ्राई, रोल्स, बिरयानी, शेक और कोल्ड कॉफी इत्यादि उपलब्ध है जो सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुला रहेगा। कर्मचारी भी घर के स्वाद का अनुभव पाएंगे। फूड वैन एसएचजी की चार महिलाएं मिलकर संचालित कर रही हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है। परियोजना के जरिए महिलाओं को विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान गया है जो उन्हें आजीविका प्राप्त करने और खुद के पैरों पर खड़े होने में सहायक बना। प्रोजेक्...