कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान .....

 कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान ...   

देखें :-शुरुआत में आगजनी की विडियो 



कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /सोमवार को कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर के कमर्शियल कंपलेक्स में आगजनी की  घटना से पूरा कोरबा शहर सहम गया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम होते-होते आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया वही इस बड़े हादसे में तीन जानों को भी छीन लिया।
   



वहीं कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई दोपहर को हुए एक बड़े हादसे का वीडियो सामने आए हैं जहां बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट होते ही आग लगने लगी जो धीरे-धीरे कर अपना रौद्र रूप धारण कर एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।


    



जब शॉर्ट सर्किट का दौर शुरू हुई हुआ था तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इधर-उधर भागते और वीडियो बनाते देखा गया मगर किसी ने शुरुआत में आग बुझाने को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं  उठाया ,लोगों ने अगर अपनी थोड़ी सी सजगता और जागरूकता का परिचय दिया  होता तो आज कोरबा में हुए इस दुःखद हादसे को रोका जा सकता था ?

           





















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....