संदेश

Dharmik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर.....

चित्र
  आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व: प्रभारी कलेक्टर..... ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित....             कोरबा संवाद न्यूज़ कोरबा / ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 17 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रभारी कलेक्टर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। उन्होंने इस पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है।    श्रीमती ममगाई ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी ...

शांति हीरो जैलगाँव चौक जमनीपाली में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की गई .....

चित्र
  शांति हीरो जैलगाँव चौक जमनीपाली में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की गई .....     कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / 17 सितम्बर को निर्माण के देवता देव शिल्प भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर्व पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शांति हीरो जैलगाँव चौक जमनीपाली में भगवान विश्वकर्मा जी मूर्ति स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की गई हैं। इस अवसर राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की और भण्डारा प्रसाद में शामिल होकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर व्यापारीबंधु एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।    इस अवसार पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, बी  एन सिंह , राजेन्द्र तिवारी, विकास अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सर्वजीत सिंह , राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रेखा त्रिपाठी, डॉ. एल पी साहू, मनीराम साहू, मनीष अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, बैद्यनाथ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, धुरपाल सिंह कंवर, सुनील पटेल, आर के पटेल, राम इकबाल, सुधीर जैन,...

शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद,एक ने किया दूसरे पर हसिया से जानलेवा हमला,बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार......

चित्र
  शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद,एक ने किया दूसरे पर हसिया से जानलेवा हमला,बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार...... कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरीपारा में दो दोस्तों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला कर बैठे टिकेश्वर यादव और संतोष साहू डबरीपारा निवासी है,आपस में शराब पीने बैठे हुए थे.इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया  और आरोपी संतोष साहू ने आवेश में धारदार हथियार से प्रार्थी टिकेश्वर यादव के ऊपर वार कर दिया. जिससे उसकी कलाई की नस कट गई,वहीं पूरे मामले में प्रार्थी टिकेश्वर यादव द्वारा बालको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, प्रार्थी की शिकायत पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग दर्शन पर बालको थाना प्रभारी मंजूषा पांडेय द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद की गई. इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको नगर मंजुषा पांडेय,सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, सउनि परवीन लाल,कृष्ण मरावी, अनिल साहू,सुजीत कुरी के महत्वपूर्ण भूमिका रही। ...

सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा ने मरकज़ी सिरत कमेटी के कार्यकारणी को किया भंग..... इस वर्ष सुन्नी मुस्लिम जमात निकालेगी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-: हाजी अखलाक,         कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा/ सुन्नी मुस्लिम जमात के कार्यकारणी की बैठक दिनाक 23 तारीख दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से रखी गयी थी यह बैठक दोपहर 1 बजे तक चली बैठक में मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद शब्बीर अहमद असरफी ,अध्यक्ष हाजी अखलाक खान असरफी, जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी ,सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली समेत सुन्नी मुस्लिम जमात की कार्यकारिणी उपस्थित थे बैठक में मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई जिसमें । सुन्नी मुस्लिम जमात में मेम्बर सीप सदस्यता अभियान को लेकर, लेखा जोखा को लेकर, मरकज़ी सीरत कमेटी को लेकर चर्चा हुई, ईद मिलादुन्नबी पर चर्चा की गई, समाज मे अनुसाशन को लेकर चर्चा  कोरबा जिले की सुन्नी मुस्लिम जमात जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 24875 है जो सन्न 1990 से फर्म एंड सोसाइटी में रजिस्टर्ड है,इसमें सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है सदस्यता की तारीख को 15 सितम्बर तक बढ़ाया गया है। और वर्तमान में इसके अध्यक्ष हाजी अखलाक खान अशरफी है,और सुन्नी मुस्लिम जमात के अधीन जिले की सारी कमिटियां अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रही है शहर में सुन्नी मुस्लिम जमात के मातहद ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी, मरकजी सीरत कमेटी और मुस्लिम जमात खाना कार्यरत है ,जो समय-समय पर सुन्नी मुस्लिम जमात के पास अपना हिसाब( लेखा-जोखा) पेश करते रहते हैं, लेकिन कुछ वर्षों से मरकजी सीरत कमेटी के सदर मिर्जा आशिफ़ बेग (निशु) के द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करना एवं हिसाब ना देना जमात के द्वारा पूछने पर यह कहना कि मैं सुन्नी मुस्लिम जमात को नहीं मानता,और हद तो तब हो गई कि इस वर्ष 11 अगस्त दिन शुक्रवार को मस्जिदों में ऐलान कराया गया कि ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के लिए एक मीटिंग रखी गई है, जबकि इस मीटिंग की जानकारी सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर को और ना ही अन्य किसी भी पदाधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। शुक्रवार की शाम मीटिंग में जाने के बाद मिर्ज़ा आसिफ़ बेग (निशु) और उनके आदमियों के द्वारा जमात के सदर हाजी अखलाक खान से अभद्र व्यवहार किया गया एवं उनके साथियों के साथ झूमा-झटकी , हाथा-पाई करने की कोशिश की गई बीच बचाव से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी इसके बाद सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान ने वर्तमान में सुन्नी मुस्लिम जमात की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर घटना की जानकारी दी गई। समाज के सभी मेम्बरों इस घटना की नींदा और सर्वसम्मति से सुन्नी मुस्लिम जमात के सभी मेंबरों ने यह प्रस्ताव पास किया कि सुन्नी मुस्लिम जमात के मातहद जो मरकाजी सीरत कमेटी के सदर मिर्जा आसिफ बेग (नीशू) है। उसे तत्काल प्रभाव से पदाधिकारी सहित भंग कर दिया गया है । और सुन्नी मुस्लिम जमात ने समाज के सभी लोगो से अपील की है मरकज़ी सीरत कमेटी को किसी भी प्रकार का चन्दा न दिया जाए । क्योंकि इस वर्ष जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी व जुलूस सुन्नी मुस्लिम जमात के द्वारा किया जाएगा जुलूस की क़यादत सभी मस्ज़िद मदरसों के सदर व ईमाम करेंगे ईद मिलादुन्नबी 29 या 30 सितंबर को मनाया जाएगा। साथ ही सुन्नी मुस्लिम जमात ने समाज के सभी लोगों से अपील करती है जिनको ताऊन देना है वो सुन्नी मुस्लिम जमात के पदाधिकारी को दे सकते । साथ ही समाज पंजीयन को लेकर भ्रामकता फैलाई जा रही है जिसको लेकर सदर हाजी अखलाक खान में स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसे विषयों पर समाज प्रशासनिक कार्यवाही की मांग करेगा आपको बता दे कि 10,12 लोगों द्वारा समाज में भ्रामकता फैलाने की नीयत से सुन्नी मुस्लिम जमात नाम से समिति गठन किया गया शिकायत मिलने पर सुन्नी मुस्लिम जमात सदर हाजी अखलाक खान एवं समिति के सदस्यों द्वारा फर्म एंड सोसायटी में शिकायत की गई जिसके जवाब में फर्म एंड सोसायटी ने 15 दिनों के भीतर नाम बदले का आदेश दिया और नाम नही बदलने पर इन्हें निरस्तीकरण का आदेश दिया गया लेकिन इन्होंने इसका पालन नही किया और हाई कोर्ट कोट में फर्म एंड सोसायटी के विरुद्ध मुकदमा दायर किया। इस लिए पंजीयन के बावजूद इनकी कार्यकारणी पंजीकृत नही हो पाई। साथ ही सुन्नी मुस्लिम जमात ने समाज के लोगो से अपील की है कि समाज के लोग किसी भी प्रकार के बहकावे में न आये और सदस्यता अभियान में भाग लेकर समाज निर्माण में अपनी जागरूकता प्रस्तुत करें।इस बैठक में मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद शब्बीर अहमद असरफी, अध्यक्ष हाजी अखलाक खान असरफी, जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, पूर्व सेक्रेटरी इश्तियाक खान, नवाब खान, मोहम्मद रहीम कमेटी मुड़ापार, अकरम अली, अरशद अली, शाहाबाद, आलम अंसारी, इरफान खान, सखर मसूद खान, रिजवान खान,सद्दाम हुसैन, तौफीक खान, मुसद्दीक अंसारी, अकरम खान, तबरेज खान, अजहर खान, इश्तिहार खान, अमन खान, मेराब आलम शेख, समीर, यासिर शेख, सोहेल सहित सुन्नी मुस्लिम जमात की कार्यकारिणी उपस्थित रहे ।

चित्र
  सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा ने मरकज़ी सिरत कमेटी के कार्यकारणी को किया भंग..... इस वर्ष सुन्नी मुस्लिम जमात निकालेगी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस-: हाजी अखलाक,           कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा/ सुन्नी मुस्लिम जमात के कार्यकारणी की बैठक दिनाक 23 तारीख दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से रखी गयी थी यह बैठक दोपहर 1 बजे तक चली बैठक में मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद शब्बीर अहमद असरफी ,अध्यक्ष हाजी अखलाक खान असरफी, जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी ,सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली समेत सुन्नी मुस्लिम जमात की कार्यकारिणी उपस्थित थे बैठक में मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई जिसमें । सुन्नी मुस्लिम जमात में मेम्बर सीप सदस्यता अभियान को लेकर, लेखा जोखा को लेकर, मरकज़ी सीरत कमेटी को लेकर चर्चा हुई, ईद मिलादुन्नबी पर चर्चा की गई, समाज मे अनुसाशन को लेकर चर्चा  कोरबा जिले की सुन्नी मुस्लिम जमात जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 24875 है जो सन्न 1990 से फर्म एंड सोसाइटी में रजिस्टर्ड है,इसमें सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है सदस्यता की तारीख को 15 सितम्बर तक बढ़ाया गया ह...

श्री श्याम अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर में 27 अगस्त को.....

चित्र
  श्री श्याम अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर में 27 अगस्त को.....     कोरबा संवाद न्यूज,कोरबा/ सावन के इस पावन माह में रिमझिम बरसते बारिश के बीच खाटू की पावन धरा से चलकर शीश का दानी बाबा श्याम कोरबा के भव्य दरबार में भक्तों पर अपनी कृपा करने पधारेंगे, नवम श्री श्याम अखाड़ा के तत्वाधान में श्री श्याम अरदास संकीर्तन का आयोजन 27 अगस्त की शाम 8.15बजे से श्री श्याम मंदिर मिशन रोड कोरबा में होगा जिसमें बाबा श्याम को रिझाने लखनऊ से छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार कोरबा की पावन धरा में बाबा की लाडली माही पोरवाल अपनी प्रस्तुति देंगी भजन संध्या में उनका साथ रायपुर के प्रसिद्ध बाबा श्याम के परम भक्त लल्लू महाराज भी भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के सामने अपनी हाजिरी लगाएंगे,       भजन संध्या के पूर्व दोपहर 3:00 बजे से साईं एंक्लेव कोरबा से श्याम मंदिर तक भक्तों के द्वारा हाथों में निशान लेकर भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आयोजन कर्ताओं द्वारा शहर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के भक्तों को आमंत्रित किया गया है, जिससे कि निशान यात्रा अद्वितीय हो...

कबाड़ चोरों द्वारा लोहे के खंभों की चोरी बेखौफ होकर की जा रही .....

चित्र
  कबाड़ चोरों द्वारा लोहे के खंभों की चोरी बेखौफ होकर की जा रही .....        घटनास्थल पर मिला माजदा वाहन को जप्त कर बालको पुलिस जुटी जांच में।..... कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / बाल्को थाना क्षेत्र में चोरों का हौसले इस कदर बुलंद है। की आम जनता भी परेशान नजर आ रहे हैं।  इन चोरों को कानून का डर है ही नहीं। ऐसा ही एक मामला बाल्को थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत अजगरबहार छतातराई पहाड़ी कोरवा का है। जहां पर चोरों ने बिजली विभाग के एक या दो  नहीं बल्कि 50 से अधिक बिजली के खंभे को गैस कटर से काट ले गए हैं।  जहां से चोरों ने बिजली खंभे को चोरी किया गया वह क्षेत्र पहाड़ी कोरवा निवासरत  हैं।         ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति करने हेतु लोहे से बने हुए बिजली खंभे स्थापित किए गए हैं। जिसको अज्ञात चोरों द्वारा रात के अंधेरों में धड़ल्ले से गैस कटर के माध्यम से खंभों की चोरी की जा रही है । सूत्र बताते हैं कि रात के अंधेरे में कुछ लोग 10 से 12 की संख्या में घटना को अंजाम देकर खंभों की चोरी कर रहे हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचन...

कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान .....

चित्र
  कोरबा में लगी भीषण आग के शुरुआत का लोगों द्वारा वीडियो बनाते  रहे,आग की लपटे बढ़ने से तीन मासूमों की गई जान ...    देखें :-शुरुआत में  आगजनी की विडियो  कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / सोमवार को कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर के कमर्शियल कंपलेक्स में आगजनी की  घटना से पूरा कोरबा शहर सहम गया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम होते-होते आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया वही इस बड़े हादसे में तीन जानों को भी छीन लिया।     वहीं कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई दोपहर को हुए एक बड़े हादसे का वीडियो सामने आए हैं जहां बिजली के तारों पर शॉर्ट सर्किट होते ही आग लगने लगी जो धीरे-धीरे कर अपना रौद्र रूप धारण कर एक बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो गई जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।      जब शॉर्ट सर्किट का दौर शुरू हुई हुआ था तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इधर-उधर भागते और वीडियो बनाते देखा गया मगर किसी ने शुरुआत में आग बुझाने को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं  उठाया ,लोगों ने अगर अपनी थोड़ी सी सजगता और जागरूकता ...

राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......

चित्र
  राम दरबार की भव्यता सभी को कर रही आकर्षित, प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही उमड़ने लगे श्रद्धालु......        कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /ऊर्जाधानी के डीडीएम रोड में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा निर्मित राम दरबार अब पूरी तरह से आकार ले चुका है। मंदिर का निर्माण खास संगमरमर के पत्थर से किया गया है। जिसका उपयोग अयोध्या के राम मंदिर में भी हुआ है। अयोध्या की मिट्टी और सरयू नदी का जल मंदिर में स्थापित किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 12 जून को की जाएगी, 5 दिवसीय विशेष अनुष्ठान 08 जून से शुरू किया जा चुका है। मुख्य पूजा का आयोजन 12 जून को वृंदावन से आए प्रकांड पंडितों की मौजूदगी में होगा। इस दिन पूरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंदिर में मौजूद होंगे। डीडीएम रोड में राम दरबार की भव्यता सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंदिर के भव्यता की चर्चा ऊर्जाधानी से लेकर राजधानी तक हो रही है। लोग राम दरबार की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। जो लोग कोरबा शहर से दूर रहते हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के माध्यम से लोग यह बता रहे हैं कि कोर...