एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस तथा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त किया......
एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस तथा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त किया.. .... हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया, कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा / 15 अगस्त भारत वर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। साथ ही 15 अगस्त, भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार है। इस प्रकार हम स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूर्ण उत्साह, उमंग और जोश के साथ मनाते है और राष्ट्र की स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते है। इस वर्ष 77वेँ स्वतंत्रता दिवस की थीम "राष्ट्र पहले, हमेशा पहले Nation First, Always First" रही। पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस कुछ विशेष रहा, क्योंकि पूरे देश में दिनांक 13.08.2023 से दिनांक 15.08.2023 तक भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत हर घर झंडा फहराकर इस अभियान को सार्थक बनाया गया। एनटीपीसी कोरबा में दिनांक 15.08.2...