महापौर राजकिशोर प्रसाद पहुँचे वार्ड 22 शिवाजी नगर, सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु अधिकारियो को दिए निर्देश.......

 महापौर राजकिशोर प्रसाद पहुँचे वार्ड 22 शिवाजी नगर, सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु अधिकारियो को दिए निर्देश.......

     



कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा/ महापौर राजकिशोर प्रसाद शिवाजी नगर स्थानीय निवासियों की मांग पर शिवाजी नगर पहुँचे वहां सड़कों में कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है। जिससे पानी के भराव होने पर लोगों के आवागमन में दिक्कत होती है। 
  


महापौर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित कर मरम्मत कार्य करने आदेशित किया गया चूंकि बरसात का समय है जिसकी वजह से सड़क निर्माण कार्य बंद रहता है। तात्कालिक विकल्प के रूप में उसे पाटकर होने वाली असुविधा से राहत मिल सके. जिसके निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान प्रसाद ने बताया कि सेन्ट पॉलोटी स्कूल मार्ग तथा आंतरिक गलियां में कुछ लोगों द्वारा नालियों से ऊपर कंस्ट्रक्शन कार्य किये जाने की वजह से सड़क नीचे हो गई जिससे पानी निकासी बाधित होने से कुछ स्थानों पर गड्ढे बन गए है जिसका जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर उसे ठीक करने के लिए अधिकारियों को कहा है। भ्रमण के दौरान पार्षद अनुज जायसवाल, शशी अग्रवाल, निगम के अधिकारियों योगेश राठौर तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....