भाजपा किसान मोर्चा कोसाबाड़ी चौक मे करेगी धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव .....

 भाजपा किसान मोर्चा कोसाबाड़ी चौक मे करेगी धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव .....

    



कोरबा संवाद न्यूज़,कोरबा /भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत व किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मार्गदर्शन में अमानक खाद जबरदस्ती किसानों को लादने का आरोप लगा उसके विरोध में कोसाबाड़ी चौक कोरबा मे 10 अगस्त को धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव  करेगी।
        उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी तथा कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ. राजीव सिंह व जिले में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में जिला में निवासरत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं किसानों की उपस्थिति रहेंगी।
    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....