शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद,एक ने किया दूसरे पर हसिया से जानलेवा हमला,बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार......

 शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद,एक ने किया दूसरे पर हसिया से जानलेवा हमला,बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार......

कोरबा संवाद न्यूज़,/ कोरबा बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरीपारा में दो दोस्तों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला कर बैठे टिकेश्वर यादव और संतोष साहू डबरीपारा निवासी है,आपस में शराब पीने बैठे हुए थे.इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया  और आरोपी संतोष साहू ने आवेश में धारदार हथियार से प्रार्थी टिकेश्वर यादव के ऊपर वार कर दिया. जिससे उसकी कलाई की नस कट गई,वहीं पूरे मामले में प्रार्थी टिकेश्वर यादव द्वारा बालको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, प्रार्थी की शिकायत पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग दर्शन पर बालको थाना प्रभारी मंजूषा पांडेय द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद की गई. इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको नगर मंजुषा पांडेय,सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, सउनि परवीन लाल,कृष्ण मरावी, अनिल साहू,सुजीत कुरी के महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा: चौथे फरार आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस को बड़ी सफलता.....

मिनीमाता स्कूल बालकों के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ सिलेक्शन: प्राचार्य ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन .....