बालको केसला घाट वाटरफॉल में डूबा युवक, शव बरामद, फैला मातम.....

बालको केसला घाट वाटरफॉल में डूबा युवक, शव बरामद, फैला मातम.....

कोरबा संवाद न्यूज़- कोरबा। जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत केसला घाट वाटरफॉल में रविवार को पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जफर खान (33 वर्ष), निवासी रामपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जफर अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने केसला घाट गया था। नहाने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना तत्काल बालको थाने में दी गई।
रातभर युवक की तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह पुनः DDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद जफर खान का शव केसला घाट से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।

फिलहाल बालको पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बालको,तरईडाँड़ डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश......

ब्रेकिंग न्यूज़- तराईडांड में डकैती की सनसनी — हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, जांच में जुटी पुलिस.....

विद्युत तार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत: परिजनों ने कहा ठेकेदार घर में करा रहा था अपना निजी काम .....